Dacoit Touchbuddy Song: गोरखपुर में लॉन्च हुआ डकैत का टचबडी गाना, पवन सिंह ने अदिवी शेष के साथ जमाया रंग

Dacoit Ek Prem Katha song Touchbuddy out. Photo- X

मुंबई। Dacoit Touchbuddy Song: तेलुगु फिल्म डकैत एक प्रेम कथा एक महत्वाकांक्षी फिल्म है, जिसे हिंदी में भी समानांतर बनाया गया है और रिलीज किया जा रहा है। डकैत में अदिवी शेष मुख्य भूमिका में हैं, जो मेजर के साथ हिंदी सिनेमा के दर्शकों के समक्ष पहले आ चुके हैं।

मृणाल ठाकुर फीमेल लीड हैं, जो साउथ और हिंदी सिनेमा में समान रूप से व्यस्त हैं। अनुराग कश्यप इस फिल्म से तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं।

अदिवी के साथ थिरके पवन और जोनिता

हिंदी दर्शकों के बीच डकैत को लोकप्रिय के मकसद से फिल्म का टचबडी गाना शनिवार को गोरखपुर में लॉन्च किया गया। इस गाने को भोजपुरी स्टार पवन सिंह और जोनिता गांधी ने आवाज दी है। पवन और जोनिता अदिवी के साथ गाने में फीचर भी हुए हैं। संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने दिया है, जबकि वायु श्रीवास्तव ने बोल लिखे हैं।

टचबडी एक हाइबीट डांस सॉन्ग है, जिसे पवन सिंह की आवाज ने देसी टच दिया है, ताकि फिल्म हिंदीभाषी दर्शकों के लिए ज्यादा आकर्षक बन जाए। यह गाना तेलुगु और हिंदी भाषाओं में शूट दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Dacoit Rubaroo Song Out: ‘जूलियट’ की बेवफाई पर रोया ‘डकैत’, अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म का गाना रिलीज

पहली बार फिल्म में थिरकती दिखेंगी जोनिता

गाने को लेकर पवन ने कहा- मैं अपने संगीत के साथ प्रयोग करना पसंद करता हूं और जब अदिवी इस आइडिया को लेकर मेरे पास आए तो मुझे एहसास हो गया कि मुझ इस गाने में किस तरह की एनर्जी देनी होगी, क्योंकि यह एक्शन फिल्म है। शेष और जोनिता जैसे काबिल लोगों के साथ जुड़कर उत्साहित हूं।

कैनेडियन सिंगर जोनिता इस गाने के जरिए पहली बार किसी फिल्मी पर्दे पर थिरकते हुए दिखेंगी। जोनिता ने गाने को लेकर कहा- टचबड़ी को तेलुगु और हिंदी में रिकॉर्ड करना मजेदार अनुभव रहा।

पवन सिंह जैसे दिग्गज के साथ जुड़ना उत्साहदायक था। मुझे सहज बनाने के लिए टीम का धन्यवाद। किसी फिल्म के लिए कैमरे के सामने आकर नाचना, मेरे लिए पहली बार था। शूटिंग में हमें बहुत मजा आया। उम्मीद है कि दर्शक भी उसी एनर्जी को महसूस करेंगे।

बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला से टक्कर?

10 अप्रैल को रिलीज हो रही डकैत का निर्देश शनील देव ने किया है, जिन्होंने अदिवी के साथ मिलकर स्क्रिप्ट भी लिखी है। तेलुगु और हिंदी में बनी फिल्म को सुप्रिया यरलागड्डा, सुनील नारंग ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अन्नपूर्णा स्टूडियोज इसे पेश कर कर रहा है।

डकैत, अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, खबर यह भी आ रही है कि भूत बंगला की रिलीज 17 अप्रैल हो गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।