Badshah Apologizes: ‘अपना बेटा समझ कर…’, FIR के बाद बादशाह ने मांगी माफी, हर प्लेटफॉर्म से हटाया गाना

Badshah apologizes for Tateeree song. Photo- screenshot

मुंबई। Badshah Apologizes: मशहूर रैपर और संगीतकार बादशाह इस वक्त बड़ी मुसीबत में फंस गये हैं। हाल ही में रिलीज हुए उनके गाने टटीरी पर काफी बवाल हो गया है, जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हरियाणा महिला आयोग ने भी रैपर को समन भेजा है।

विवाद बढ़ने के बाद शनिवार को बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके माफी मांगी है। रैपर ने बताया कि विवादित गाना यू-ट्यूब समेत सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है।

बादशाह ने वीडियो जारी करके मांगी माफी

वीडियो में बादशाह ने कहा कि वो हरियाणा से हैं और कभी भी वहां के लोगों खासकर बच्चों और महिलाओं के लिए ऐसा कोई बेहूदा काम नहीं करेंगे। मैं हिप हॉप कल्चर से हूं, जहां लिरिक्स प्रतिद्वंद्वी या कॉम्पिटीशन को नीचा दिखाने के लिए होते हैं। ये कभी औरत या बच्चे के लिए कभी नहीं था और ना मैं कभी ऐसा करूंगा।

यह भी पढ़ें: Badshah Tateeree Song Controversy: मुश्किल में बादशाह! गाने पर बवाल के बाद हरियाणा पुलिस ने दर्ज की FIR, लुक आउट नोटिस

बादशाह ने आगे कहा कि मैं हमेशा कोशिश करता हूं, हरियाणा के कल्चर और बोली को जितनी ऊंचाई पर ले जा सकता हूं, लेकर जाऊं। उस हिस्से से अगर किसी को भी ठेस पहुंची है तो मैं आप सबसे तहे दिल से क्षमा मांगता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझकर, अपना बेटा समझकर माफ करेंगे।

क्या है टटीरी गाने का विवाद?

बादशाह का टटीरी गाना हरियाणवी भाषा और रैप का मिक्सर है, जो कुछ दिन पहले यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया था। गाना देखते ही देखते हिट हो गया, मगर इसके साथ विवाद भी शुरू हो गया। गाने के लिरिक्स के कुछ हिस्सों पर लोगों ने कड़ा एतराज जताया।

साथ ही, स्कूल ड्रेस में महिला कलाकारों को उन बोलों पर परफॉर्म करते देख भी लोगों ने आपत्ति जाहिर की। धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया और संस्थाएं सक्रिय हो गईं। सोशल मीडिया में इसको लेकर बादशाह की ट्रोलिंग होने लगी। शनिवार को उनके खिलाफ हरियाणा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और गिरफ्तारी के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया।