मुंबई। Dil Ka Kya Song: अनुराग बसु निर्देशित मेट्रो… इन दिनों एक रोमांस ड्रामा है, जिसमें कई दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। महानगरों में रिश्तों के जुड़ने-बिछड़ने की कहानी दिखाती फिल्म में संगीत की भूमिका अहम होगी।
राघव चैतन्य की आवाज में दिल का क्या
इसे देखते हुए अब फिल्म का दूसरा गाना दिल का क्या (Dil Ka Kya Song) रिलीज किया गया है। यह गाना दिल टूटने की कसक को समेटे हुए। उदासी, तड़प और प्यार खोने की कसमसाहट दिल का क्या गाने के सुरों के जरिए दिल में उतरती है। बोल अनुराग शर्मा के हैं।
इस गाने को राघव चैतन्य ने आवाज दी है, जबकि प्रीतम ने संगीत से सजाया है। गाने का फिल्मांकन सभी मुख्य कलाकारों पर किया गया है, जो एक जैसी सिचुएशन से गुजर रहे हैं। गाने में प्रीतम खुद भी फीचर हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Metro… In Dino: ‘उनके साथ गिव एंड टेक रिलेशनशिप’, अनुपम खेर के साथ रीयूनियन पर बोलीं नीना गुप्ता
इससे पहले फिल्म का ‘जमाना लागे’ गाना रिलीज हो चुका है। ‘लाइफ इन अ… मेट्रो’ और ‘लूडो’ के बाद, ‘मेट्रो…इन दिनों’ अनुराग बसु की हाइपरलिंक्ड सिनेमा की ट्रिलॉजी का आखिरी चैप्टर है।
हाल ही में लॉन्च किए गए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें अलग-अलग किरदारों की अलग कहानियों के जरिए जज्बात की बात की गई है। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेनशर्मा, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, अली फजल, नीना गुप्ता और शाश्वत चटर्जी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: Saiyaara Title Song: कश्मीर से फिर जुड़ा बॉलीवुड का नाता, ‘सैयारा’ से बॉलीवुड को मिले दो नये कलाकार
गुलशन कुमार और टी-सीरीज की ओर से प्रस्तुत फिल्म का निर्माण भूषण कुमार के साथ अनुराग बसु ने किया है। फिल्म सिनेमाघरों में 4 जुलाई को रिलीज होगी।