Subedaar Teaser Out: तेजाबी तेवरों के साथ ओटीटी पर लौट रहे अनिल कपूर, प्राइम वीडियो ने जारी किया ‘सूबेदार’ का टीजर

Anil Kapoor return to OTT as Subedaar. PHoto- C

मुंबई। Subedaar Teaser Out: हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर अनिल कपूर एक बार फिर ओटीटी के पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। अनिल की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर सूबेदार प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, जिसका टीजर बुधवार को जारी किया गया।

रिटायर्ड फौजी के किरदार में अनिल

सूबेदार देश के किसी कस्बे में सेट फिल्म है, जिसमें अनिल रिटायर्ड फौजी सूबेदार अर्जुन मौर्या के किरदार में हैं। फौज के बाद नागरिक जीवन में आने पर अर्जुन को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बेटी के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं हैं। वहीं, आसपास का माहौल भी उसके खिलाफ है।

कभी देश के लिए लड़ने वाले फौजी को अपने परिवार और घर को बचाने के लिए अंदर के दुश्मनों से लड़ना है। सूबेदार में अनिल अपनी उम्र के मुताबिक किरदार निभा रहे हैं, मगर उनके तेजाबी तेवर पहले की तरह कायम है।

यह भी पढ़ें: OTT Releases (9-15 February): प्राइम वीडियो पर ‘बैंडवाले’ और नेटफ्लिक्स पर ‘कोहरा सीजन 2’, इस हफ्ते ओटीटी की पूरी लिस्ट

सूबेदार का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। टीजर में अनिल के साथ पंचायत फेम फैसल मलिक और सौरभ शुक्ला भी नजर आ रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में राधिका मदान, आदित्य रावल और मोना सिंह अहम किरदारों में दिखेंगे। अनिल, फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। सूबेदार 5 मार्च को होली के मौके पर प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

इससे पहले ओटीटी पर अनिल की फिल्म थार आई थी, जो 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर ने लीड रोल निभाया था। फिल्म का निर्माण करने के साथ अनिल ने एक भूमिका भी निभाई थी। थार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

बड़े पर्दे की बात करें तो अनिल की आखिरी रिलीज 2025 में आई फिल्म वॉर 2 है, जिसमें ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर ने लीड रोल निभाये थे। अनिल की आने वाली फिल्में किंग और अल्फा हैं।

:root{ –accent:#ffcc33; –bg:linear-gradient(135deg,#0f0f0f,#3a0f1c,#000); –white:#ffffff; –muted:#cccccc; –correct:rgba(0,180,120,.35); –wrong:rgba(220,50,50,.35); } /* Container */ .reading-iq-box{ background:var(–bg); color:var(–white); padding:26px 16px; margin:32px 0; border-radius:16px; box-shadow:0 0 45px rgba(255,204,51,.18); text-align:center; } /* 🔒 Heading color LOCK */ .reading-iq-box h3{ color:#ffffff !important; font-size:22px; margin:0 0 8px; } /* Subtext */ .iq-subtext{ font-size:14px; color:var(–muted); margin-bottom:16px; } /* Progress */ .progress-wrap{ height:6px; background:rgba(255,255,255,.25); border-radius:4px; overflow:hidden; margin-bottom:18px; } .progress-bar{ height:100%; width:0%; background:var(–accent); transition:width .3s ease; } /* Slider */ .quiz-viewport{overflow:hidden;} .quiz-slider{ display:flex; transition:transform .4s ease; } .quiz-slide{ min-width:100%; padding:10px; box-sizing:border-box; } /* Question */ .quiz-question{ font-size:18px; font-weight:600; margin-bottom:16px; } /* Options */ .quiz-options button{ display:block; margin:8px auto; width:90%; max-width:360px; padding:12px 16px; border-radius:30px; border:1px solid rgba(255,255,255,.35); background:transparent; color:#fff; cursor:pointer; } .quiz-options button.correct{background:var(–correct);} .quiz-options button.wrong{background:var(–wrong);} /* Navigation */ .quiz-nav{ display:flex; justify-content:center; gap:14px; margin-top:18px; } .quiz-nav button{ border:none; padding:8px 22px; border-radius:20px; font-size:14px; cursor:pointer; } .next-btn{background:var(–accent);color:#000;} .back-btn{background:rgba(255,255,255,.3);color:#fff;} .quiz-nav button:disabled{opacity:.4;cursor:not-allowed} /* Result */ #iq-result{ font-size:18px; margin-bottom:14px; } .share-btn{ display:inline-block; background:#25D366; color:#fff; padding:10px 18px; border-radius:24px; text-decoration:none; font-size:14px; }

चेक करें अपना Reading IQ

आपने पूरा आर्टिकल पढ़ लिया 🎬 चलिए अब देखते हैं आपने कितना ध्यान दिया!
“सूबेदार में अनिल कपूर के किरदार का नाम क्या है?
फिल्म का निर्देशक कौन है?
फिल्म में अनिल के किरदार का पेशा क्या है?
सूबेदार की फीमेल एक्ट्रेस का नाम क्या है?
सूबेदार किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी है?
let current=0,score=0,answered={}; const slider=document.getElementById(“quizSlider”); const questions=document.querySelectorAll(“.iq-question”); const progress=document.getElementById(“progressBar”); function updateSlide(){ slider.style.transform=`translateX(-${current*100}%)`; progress.style.width=Math.min((current/questions.length)*100,100)+”%”; } function nextSlide(){if(current0){current–;updateSlide();}} function selectAnswer(btn){ const q=btn.closest(“.iq-question”); const index=[…questions].indexOf(q); if(answered[index])return; const correct=q.dataset.correct; const opts=q.querySelectorAll(“.quiz-options button”); opts.forEach((b,i)=>{ b.disabled=true; if(i+1==correct)b.classList.add(“correct”); }); if(btn===opts[correct-1])score++; else btn.classList.add(“wrong”); answered[index]=true; if(Object.keys(answered).length===questions.length)showResult(); } function showResult(){ progress.style.width=”100%”; let label=score>=4?”🔥 Film Buff”:score>=2?”🙂 Casual Reader”:”👀 Re-Read Needed”; document.getElementById(“iq-result”).innerHTML=`आपका स्कोर: ${score}/5
${label}`; const msg=`मैंने Reading IQ फिल्म क्विज़ में ${score}/5 स्कोर किया 🎬\n${label}\n\nआप भी ट्राय करें👇\n${location.href}`; document.getElementById(“waShare”).href=”https://wa.me/?text=”+encodeURIComponent(msg); } /* Swipe */ let sx=0; quizViewport.addEventListener(“touchstart”,e=>sx=e.touches[0].clientX); quizViewport.addEventListener(“touchend”,e=>{ let ex=e.changedTouches[0].clientX; if(sx-ex>50)nextSlide(); if(ex-sx>50)prevSlide(); });