April OTT Releases: ‘सितारे जमीन पर’ और ‘मामला लीगल है सीजन 2’ समेत अप्रैल में ओटीटी पर आ रहीं ये फिल्में और सीरीज

Movies and Web Series releasing on OTT in April. Photo- X

मुंबई। April OTT Releases: सिनेमाघरों में इस समय धुरंधर द रिवेंज का तहलका मचा हुआ है, जो अप्रैल में भी जारी रहने की सम्भावना है। मार्च का आखिरी हफ्ता ओटीटी के लिए कुछ खास नहीं रहेगा। कोई चर्चित या बहुप्रतीक्षित सीरीज या फिल्म ओटीटी पर नहीं आ रही है, मगर अप्रैल की शुरुआत के साथ ही ओटीटी का मिजाज बदल जाएगा और कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज आएंगी।

इनमें कुछ चर्चित सीरीजों के अगले सीजन भी अप्रैल में रिलीज होने वाले हैं। इनमें मामला लीगल है सीजन 2 और द ब्वॉयज का पांचवां सीजन शामिल हैं। आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर थिएट्रिकल रिलीज के सालभर बाद ओटीटी पर उतर रही है।

अप्रैल में ओटीटी पर आने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट नीचे दी जा रही है। इस लिंक को अपने पास सम्भालकर सेव कर लें, क्योंकि लिस्ट को नई घोषणाओं के साथ अपडेट किया जाता रहेगा।

अप्रैल में आने वाली सीरीज

जो किट्टी सीजन 3 (XO, Kitty Season 3)

  • रिलीज डेट: 2 अप्रैल
  • जॉनर: टीन ड्रामा
  • भाषा: कोरियन
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

ब्लडहाउंड्स सीजन 2

  • रिलीज डेट: 3 अप्रैल
  • जॉनर: ड्रामा, एक्शन
  • भाषा: कोरियन
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

नॉक ऑफ सीजन 3 (Knokke Off Season 3)

  • रिलीज डेट: 3 अपरैल
  • जॉनर: ड्रामा
  • भाषा: डच
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

मां का सम (Maa Ka Sum)

  • रिलीज डेट: 3 अप्रैल
  • जॉनर: कॉमेडी ड्रामा
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

मामला लीगल है सीजन 2 (Maamla Legal Hai Season 2)

  • रिलीज डेट: 3 अप्रैल
  • जॉनर: लीगल कॉमेडी
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

योर फ्रेंड्स एंड नेबर्स सीजन 2 (Your Friends and Neibors)

  • रिलीज डेट: 3 अप्रैल
  • जॉनर: ड्रामा
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी प्लस

बीफ सीजन 2 (Beef Season 2)

  • रिलीज डेट: 8 अप्रैल
  • जॉनर: कॉमेडी ड्रामा
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

द ब्वॉयज सीजन 5 (The Boys Season 5)

  • रिलीज डेट: 8 अप्रैल
  • जॉनर: साइ फाइ फैंटेसी एक्शन
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

मार्गोज गॉट मनी ट्बल्स (Margo’s Got Money Troubles)

  • रिलीज डेट: 15 अप्रैल
  • जॉनर: ड्रामा, कॉमेडी
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी प्लस

अ गोरिल्ला स्टोरी- टोल्ड बाय डेविड एटनबरो (A Gorilla Story: Told By David Attenborough)

  • रिलीज डेट: 17 अप्रैल
  • जॉनर: डॉक्युमेंट्री
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

स्ट्रेंजर थिंग्स- टेल्स फ्रॉम 85 (Stranger Things: Tales From ’85)

  • रिलीज डेट: 23 अप्रैल
  • जॉनर: एनिमेशन साइ फाई फैंटेसी
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

विडोज बे (Widow’s Bay)

  • रिलीज डेट: 29 अप्रैल
  • जॉनर: कमेडी ड्रामा मिस्ट्री
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी प्लस

अप्रैल में आने वाली फिल्में

सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par)

  • रिलीज डेट: 3 अप्रैल
  • जॉनर: स्पोर्ट्स ड्रामा
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: सोनी-लिव

भाभी जी घर पर हैं फन ऑन द रन (Bhabhiji Ghar Par Hain: Fun On The Run)

  • रिलीज डेट: 3 अप्रैल
  • जॉनर: कॉमेडी
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: जी5

5 नाइट्स एट फ्रैडीज 2 (5 Nights At Freddy’s 2)

  • रिलीज डेट: 5 अप्रैल
  • जॉनर: हॉरर
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार

आउटकम (Outcome)

  • रिलीज डेट: 10 अप्रैल
  • जॉनर: कॉमेडी ड्रामा
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी प्लस

एपेक्स (Apex)

  • रिलीज डेट: 24 अप्रैल
  • जॉनर: एक्शन, थ्रिलर
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

मैन ऑन फायर (Man On Fire)

  • रिलीज डेट: 30 अप्रैल
  • जॉनर: एक्शन
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स