मुंबई। The Ba***ds Of Bollywood: हर साल की तरह इस साल भी आइएमडीबी ने भारत में सबसे लोकप्रिय शोज (Most Popular Indian Shows) की लिस्ट जारी की है, जिसमें आर्यन खान की डायरेक्टोरियल वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने बाजी मारी है। बॉलीवुड की अंदरूनी कहानी दिखाता यह सैटायरिकल शो लिस्ट में पहले पायदान पर है।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में बॉबी देओल, लक्ष्य, राघव जुयाल, सहर बाम्बा, मोना सिंह और अन्या सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। शो बेहद लोकप्रिय रहा। लोगों का इसका तंजिया लहजा बेहद पसंद आया। कई नामचीन कलाकारों ने कैमियो किये। खुद शाह रुख खान ने बेटे के पहले प्रोजेक्ट में कैमियो किया। इस शो का निर्माण भी रेड चिलीज ने किया।
कल्चरल मोमेन्टम ने दिलाई लोकप्रियता
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की लोकप्रियता को लेकर आर्यन खान ने कहा कि इसका श्रेय कल्चरल मोमेन्टम को जाता है। यह एक तरह का पॉप कल्चर है, जिसमें जुनून, करिश्मा, शरारत और महत्वाकांक्षा होती है, जो इस इंडस्ट्री का ईंधन है। हमने कहानी को बिल्कुल उस तरह दिखाया, जैसा होना चाहिए। इसमें कोई लागलपेट नहीं था। इसने दर्शकों को शो से जुड़ने में मदद की।
IMDb’s Most Popular Indian Shows
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के अलावा टॉप 10 लिस्ट में ब्लैक वारंट दूसरे स्थान पर रहा। इस शो का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया। शो में जहान कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। तीसरे स्थान पर जयदीप अहलावत का बहुचर्चित शो पाताल लोक सीजन 2 रहा।
10. क्रिमिनल जस्टिस- अ फैमिली मैटर: जिओ हॉस्टार
9. द फैमिली मैन सीजन 3: प्राइम वीडियो
8. खाकी- द बंगाल चैप्टर: नेटफ्लिक्स
7. स्पेशल ऑप्स सीजन 2: जिओ हॉटस्टार
6. खौफ: प्राइम वीडियो
5. मंडल मर्डर्स: नेटफ्लिक्स
4. पंचायत सीजन 4: प्राइम वीडियो
3. पाताल लोक सीजन 2: प्राइम वीडियो
2. ब्लैक वारंट 2: नेटफ्लिक्स
1.द बैड्स ऑफ बॉलीवुड: नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो में टाई
इनके अलावा पंचायत सीजन 4, मंडल मर्डर्स, खौफ, स्पेशल ऑप्स सीजन 2, खाकी द बंगाल चैप्टर, द फैमिली नैन सीजन 3 और क्रिमिल जस्टिस अ फैमिली मैटर टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं। इनकी रैंकिंग नीचे दी गई है। गौरतलब है कि लिस्ट में सबसे ज्यादा 4 शोज नेटफ्लिक्स और 4 शोज प्राइम वीडियो के हैं, जबकि 2 शोज जिओ हॉटस्टार के हैं।
गौर करने वाली बात यह भी है कि 10 में 7 शोज अगले सीजन या फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। महज 3 शोज ओरिजिनल हैं। इस सूची को बनाने के लिए उन्हीं शोज को लिया गया है, जो 1 जनवरी 2025 से 30 नवम्बर 2025 के बीच रिलीज हुए हैं।

