Netflix Film Accused Release Date: आरोप और हकीकत के बीच तबाह होती एक जिंदगी, इस दिन आ रही कोंकणा-प्रतिभा की फिल्म

Netflix announces release date of Accused. Photo- Instagram

मुंबई। Netflix Film Accused Release Date: बेहतरीन अदाकारा कोंकणा सेन शर्मा एक दिलचस्प थ्रिलर फिल्म के साथ ओटीटी पर लौट रही हैं। फिल्म का टाइटल है अक्यूज्ड, जिसमें उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी प्रतिभाशाली प्रतिभा रांटा, जिन्हें दर्शक आमिर खान निर्मित फिल्म लापता लेडीज और नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज हीरामंडी में देख चुके हैं।

कब आ रही हैं अक्यूज्ड?

करण जौहर निर्मित अक्यूज्ड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम 27 फरवरी से स्ट्रीम की जा सकेगी। इसका निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। सीमा अग्रवाल यश केसवानी ने फिल्म की कहानी लिखी है।

क्या है अक्यूज्ड की कहानी?

अक्यूज्ड की कहानी लंदन में स्थित एक नामी महिला डॉक्टर पर आधारित है, जिस पर यौन दुराचार का गंभीर आरोप लगता है और इसके बाद उसकी सजी-संवरी जिंदगी बिखरने लगती है।

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है और लोग खिलाफ होने लगते हैं, उसकी करीबी छूटने लगते हैं। हकीकत के सामने आने से पहले एक धारणा उसकी जिंदगी तबाह करने लगती है। यह कहानी इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि केंद्र में दोनों महिलाएं हैं।

यह भी पढ़ें: Netflix Movies and Series in 2026: नेटफ्लिक्स पर गरजेंगे सनी देओल, प्लेटफॉर्म ने जारी की इस साल आ रही फिल्मों और सीरीज की लिस्ट

फिल्म को लेकर टीम ने बताया- अक्यूज्ड ऐसी कहानी है, जो खत्म होने के बाद भी आपको नहीं छोड़ती, क्योंकि यह इंसान के व्यवहार और नैतिक संघर्ष को दिखाती है। अनुभूति ने फिल्म को बेहद बारीकी से बनाया है, जिसके केंद्र में दो महिलाएं है। कोंकणा और प्रतिभा ने अपने किरदारों के जरिए फिल्म को एक जबरदस्त एक्सपीरिएंस बना दिया है।

अक्यूज्ड की घोषणा नेटफ्लिक्स ने पिछले दिनों नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स कैम्पेन के दौरान की थी, जिसमें दो दर्जन से अधिक फिल्म और वेब सीरीज का एलान किया गया था।