OTT Movies In December: साल के आखिरी महीने में ओटीटी पर देखिए एक से बढ़कर एक फिल्म, पढ़ें पूरी लिस्ट

Bollywood, South and Hollywood movies streaming on OTT in December. Photo- Instagram

मुंबई। OTT Movies In December: 2025 का आखिरी महीना दिसंबर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सिनेमा प्रेमियों के लिए एक रोमांचक समय लेकर आ रहा है, जहां बॉलीवुड, साउथ इंडियन सिनेमा और हॉलीवुड की कई बहुप्रतीक्षित फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होने वाली हैं।

छुट्टियों के मौसम में घर बैठे मनोरंजन की कमी नहीं होगी, क्योंकि बॉलीवुड से ‘साली मोहब्बत’ जैसी थ्रिलर ड्रामा Zee5 पर रिलीज हो रही है, जबकि ‘मिसेज देशपांडे’ JioHotstar पर दर्शकों को सस्पेंस से भर देगी।

साउथ इंडियन फिल्मों में तमिल थ्रिलर ‘कुट्ट्रम पुरिंधवन’ और ‘स्टीफन’ SonyLIV और Netflix पर उपलब्ध होंगी, जो एक्शन और सस्पेंस का तड़का लगाएंगी। वहीं, हॉलीवुड की बात करें तो ‘वेक अप डेड मैन: अ नाइव्स आउट मिस्ट्री’ Netflix पर रहस्य की दुनिया में ले जाएगी, साथ ही ‘एमिली इन पेरिस सीजन 5’ Netflix पर रोमांस और ड्रामा का मजा देगी।

कुछ ऐसी फिल्में भी आ रही हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इस लेख में हम इन सभी रिलीज की डेट्स और प्लेटफॉर्म्स पर नजर डालेंगे, ताकि आप अपनी पसंदीदा कंटेंट को मिस न करें!

द बैड गाइज 2 (The Bad Guys 2)

रिलीज डेट: 1 दिसम्बर

जॉनर: एनिमेशन फिल्म

भाषा: अंग्रेजी

प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार

ट्रॉल 2 (Troll 2)

रिलीज डेट: 1 दिसम्बर

जॉनर: फैंटेसी एडवेंचर फिल्म

भाषा: नॉर्वेजियन

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

माइ सीक्रेट सैंटा (The Secret Santa)

रिलीज डेट: 3 दिसम्बर

जॉनर: रोमांस कॉमेडी फिल्म

भाषा: अंग्रेजी

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

ओह व्हाट फन (Oh. What. Fun.)

रिलीज डेट: 3 दिसम्बर

जॉनर: कॉमेडी फिल्म

भाषा: अंग्रेजी

प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

मिशन इम्पोसिबल- द फाइनल रेकनिंग (Mission Impossible The Final Reckoning)

रिलीज डेट: 4 दिसम्बर

जॉनर: स्पाइ एक्शन थ्रिलर

भाषा: अंग्रेजी

प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

जे केली (Jay Kelly)

रिलीज डेट: 5 दिसम्बर

जॉनर: कॉमेडी ड्रामा फिल्म

भाषा: अंग्रेजी, इटैलियन

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

स्टीफन (Stephen)

रिलीज डेट: 5 दिसम्बर

जॉनर: थ्रिलर फिल्म

भाषा: तमिल

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

द ग्रेट प्रीवेडिंग शो (The Great Pre-Wedding Show)

रिलीज डेट: 5 दिसम्बर

जॉनर: कॉमेडी फिल्म

भाषा: तेलुगु

प्लेटफॉर्म: जी5

सुपरमैन (Superman)

रिलीज डेट: 11 दिसम्बर

जॉनर: साइ फाइ एक्शन फिल्म

भाषा: अंग्रेजी

प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार

द गर्लफ्रेंड (The Girlfriend)

रिलीज डेट: 11 दिसम्बर

जॉनर: रोमांस फिल्म

भाषा: तेलुगु

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

गुडबाय जून (Goodbye June)

रिलीज डेट: 12 दिसम्बर

जॉनर: ड्रामा फिल्म

भाषा: अंग्रेजी

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

कांथा (Kaantha)

रिलीज डेट: 12 दिसम्बर

जॉनर: पीरियड बायोग्राफिकल

भाषा: तमिल (हिंदी में भी)

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

साली मोहब्बत (Saali Mohabbat)

रिलीज डेट: 12 दिसम्बर

जॉनर: रोमांस ड्रामा फिल्म

भाषा: हिंदी

प्लेटफॉर्म: जी5

वेक अप डेड मैन- अ नाइव्स आउट मिस्ट्री (Wake Up Dead Man- A Knives Out Mystery)

रिलीज डेट: 12 दिसम्बर

जॉनर: मिस्ट्री ड्रामा फिल्म

भाषा: अंग्रेजी

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली (The Great Shamsuddin Family)

रिलीज डेट: 12 दिसम्बर

जॉनर: फैमिली कॉमेडी ड्रामा

भाषा: हिंदी

प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार

थामा (Thamma)

रिलीज डेट: 16 दिसम्बर

जॉनर: हॉरर कॉमेडी फिल्म

भाषा: हिंदी

प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

रात अकेली है- द बंसल मर्डर्स (Raat Akeli Hai- The Bansal Murders)

रिलीज डेट: 19 दिसम्बर

जॉनर: क्राइम थ्रिलर फिल्म

भाषा: हिंदी

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

द ग्रेट फ्लड (The Great Flood)

रिलीज डेट: 19 दिसम्बर

जॉनर: साइ फाइ एक्शन फिल्म

भाषा: कोरियन

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

प्रेमांते (Premante)

रिलीज डेट: 19 दिसम्बर

जॉनर: रोमांटिक ड्रामा

भाषा: तेलुगु (तमिल, कन्नड़, मलयालम में भी)

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

क्रिस्टी (Christy)

रिलीज डेट: 19 दिसम्बर

जॉनर: हिस्ट्री ड्रामा

भाषा: अंग्रेजी

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

डोमिनिक एंड द लेडीज पर्स (Dominic and the Ladies’ Purse)

रिलीज डेट: 19 दिसम्बर

जॉनर: एक्शन थ्रिलर

भाषा: मलयालम

प्लेटफॉर्म: जी5

रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर (Rocket Singh- Salesman Of The Year)

रिलीज डेट: 24 दिसम्बर

जॉनर: कॉमेडी ड्रमा फिल्म

भाषा: हिंदी

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

गुडबाय जून (Goodbye June)

रिलीज डेट: 25 दिसम्बर

जॉनर: ड्रामा

भाषा: अंग्रेजी

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

एक दीवाने की दीवानियत (Ek Deewane Ki Deewaniyat)

रिलीज डेट: 26 दिसम्बर

जॉनर: रोमांटिक थ्रिलर

भाषा: हिंदी

प्लेटफॉर्म: जी5

रिवॉल्वर रीटा (Revolver Rita)

रिलीज डेट: 26 दिसम्बर

जॉनर: कॉमेडी एक्शन

भाषा: तमिल (तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ में भी उपलब्ध)

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

एक था टाइगर (Ek Tha TIger)

रिलीज डेट: 27 दिसम्बर

जॉनर: स्पाइ एक्शन फिल्म

भाषा: हिंदी

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

(फिल्मों की ओटीटी रिलीज की घोषणा होने के साथ यह स्टोरी निरंतर अपडेट की जा रही है)