मुंबई। OTT Releases (13-19 October): इस हफ्ते जहां दिवाली की रौनक दस्तक दे रही है, वहीं ओटीटी पर भी बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल कंटेंट तक दर्शकों का मनोरंजन करेगा। जिओ हॉटस्टार पर “हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन” का लाइव-एक्शन रीमेक रिलीज हो रहा है।
यह फैंटेसी एडवेंचर फिल्म वाइकिंग ब्वॉय हिकअप और उसके ड्रैगन टूथलेस की दोस्ती की कहानी है, जो सदियों पुरानी दुश्मनी को चुनौती देती है। मुख्य भूमिकाओं में मेसन थेम्स और जेरार्ड बटलर हैं।
जॉली एलएलबी 3 के बाद अरशद वारसी अब ओटीटी पर दिखेंगे। जी5 की क्राइम थ्रिलर फिल्म भगवत में अरशद पुलिस अधिकारी बने हैं, जबकि जितेंद्र कुमार नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।
नेटफ्लिक्स पर “द डिप्लोमैट” का तीसरा सीजन आएगा, जो पॉलिटिकल थ्रिलर है जिसमें केरी रसेल मुख्य भूमिका में हैं। प्राइम वीडियो पर “आवर फॉल्ट” (कल्पा नुएस्त्रा) रोमांटिक ड्रामा रिलीज होगी। जिओ हॉटस्टार पर “फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स” हॉरर थ्रिलर आ रही है।
इस हफ्ते की पूरी लिस्ट यहां पेश है:
हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन
स्ट्रीमिंग डेट: 13 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
जॉनर: एनिमेशन एडवेंचर फिल्म
भाषा: अंग्रेजी
यह भी पढ़ें: Netflix South Movies and Series 2026: नेटफ्लिक्स ने किया नई 6 तमिल-तेलुगु फिल्मों और सीरीज का एलान
नो वन सॉ अस लीव
स्ट्रीमिंग डेट: 15 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
जॉनर: ड्रामा सीरीज
भाषा: मैक्सिकन
द डिप्लोमैट सीजन 3
स्ट्रीमिंग डेट: 16 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
जॉनर: पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज
भाषा: अंग्रेजी
बैड शौबोस
स्ट्रीमिंग डेट: 16 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
जॉनर: कॉमेडी फिल्म
भाषा: अंग्रेजी
आवर फॉल्ट
स्ट्रीमिंग डेट: 16 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
जॉनर: रोमांटिक फिल्म
भाषा: स्पेनिश
द टाइम दैट रिमेंस
स्ट्रीमिंग डेट: 16 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
जॉनर: रोमांस ड्रामा फैंटेसी फिल्म
भाषा: फिलीपिनो इंग्लिश
फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस
स्ट्रीमिंग डेट: 16 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
जॉनर: हॉरर फिल्म
भाषा: अंग्रेजी
भगवत चैप्टर वन राक्षस
स्ट्रीमिंग डेट: 17 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: जी5
जॉनर: थ्रिलर फिल्म
भाषा: हिंदी
एलुमले
स्ट्रीमिंग डेट: 17 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: जी5
जॉनर: रोमांस थ्रिलर फिल्म
भाषा: कन्नड़
ग्रेटर कलेश
स्ट्रीमिंग डेट: 17 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
जॉनर: फैमिली ड्रामा सीरीज
भाषा: हिंदी

शी वॉक्स इन डार्कनेस
स्ट्रीमिंग डेट: 17 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
जॉनर: थ्रिलर फिल्म
भाषा: स्पेनिश
द परफेक्ट नेबर
स्ट्रीमिंग डेट: 17 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
जॉनर: डॉक्युमेंट्री फिल्म
भाषा: अंग्रेजी
आइ नो व्हॉट यू डिड लास्ट समर
स्ट्रीमिंग डेट: 18 अक्टूबर
फ्लेटफॉर्स: नेटफ्लिक्स
जॉनर: हॉरर फिल्म
भाषा: अंग्रेजी