मुंबई। OTT Releases (16-22 February): सिनेमाघरों के समानांतर मनोरंजन का विकल्प बन चुके ओटीटी प्लेटफॉर्म गुजरते वक्त के साथ एग्रेसिव हो रहे हैं। विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते इतना कंटेंट आ जाता है कि दर्शक गफलत में पड़ जाते हैं- क्या देखें, क्या छोड़ें?
इतने ओटीटी प्लेटफॉर्म हो गये हैं कि यह टैब रखना मुश्किल हो गया है, कहां क्या आ रहा है। इस दुविधा का समाधान करने के लिए हम हर हफ्ते आपके लिए नई ओटीटी रिलीजेज की लिस्ट लेकर आते हैं, जिनमें प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की वीकली स्लेट बताई जाती है।
इस हफ्ते की सबसे खास ओटीटी रिलीज केनेडी है, जो जी5 पर रिलीज होगी। अनुराग कश्यप निर्देशित इस नियो-नॉयर क्राइम थ्रिलर में राहुल भट्ट और सनी लियोनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म कतिपय कारणों से सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी और फेस्टिवल्स के बाद सीधे जी5 पर आ रही है।
हफ्ते की दूसरी अहम रिलीज कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी है, जो सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर उतर रही है। इन फिल्मों के अलावा कुछ दिलचस्प वेब सीरीज भी आ रही हैं। देखें पूरी लिस्ट।
Movies on OTT This Week
स्किनकेयर
- स्ट्रीमिंग डेट: 16 फरवरी
- जॉनर: कॉमेडी थ्रिलर
- भाषा: अंग्रेजी, हिंदी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
यह भी पढ़ें: Netflix Film Accused Release Date: आरोप और हकीकत के बीच तबाह होती एक जिंदगी, इस दिन आ रही कोंकणा-प्रतिभा की फिल्म
व्हाइट बर्ड
- स्ट्रीमिंग डेट: 16 फरवरी
- जॉनर: हिस्ट्री वॉर
- भाषा: अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
- स्ट्रीमिंग डेट: 19 फरवरी
- जॉनर: रोमांस
- भाषा: हिंदी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
कहानी: यह कंटेम्पररी रोमांस फिल्म 90 के दशक की बॉलीवुड रोमांस और आधुनिक हुक-अप कल्चर के बीच तुलना करती है। एक वेडिंग प्लानर और नॉवेलिस्ट की छुट्टियों में शुरू हुई लव स्टोरी घर लौटने पर फैमिली ड्रामा में बदल जाती है।
केनेडी
- स्ट्रीमिंग डेट: 20 फरवरी
- जॉनर: थ्रिलर
- भाषा: हिंदी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जी5
Web Series on OTT This Week
56 डेज
- स्ट्रीमिंग डेट: 18 फरवरी
- जॉनर: क्राइम, ड्रामा, मिस्ट्री
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
द लास्ट थिंग ही टोल्ड मी सीजन 2
- स्ट्रीमिंग डेट: 19 फरवरी
- जॉनर: मिस्ट्री ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी
द नाइट एजेंट सीजन 3
- स्ट्रीमिंग डेट: 19 फरवरी
- जॉनर: एक्शन, एडवेंचर
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
हीटेड राइवलरी
- स्ट्रीमिंग डेट: 20 फरवरी
- जॉनर: ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी, रूसी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

