मुंबई। OTT Releases (26 January- 1 February): ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने मनोरंजन की दुनिया को बदल दिया है, जहां हर हफ्ते नई वेब सीरीज और मूवीज दर्शकों को रोमांच, ड्रामा और हंसी की हैवी देती हैं। मनोरंजन के लिए अब दर्शकों को इंतजार नहीं करना पड़ता। हर हफ्ते कुछ नया उनके सामने रहता है।
इस हफ्ते ओटीटी की सबसे बड़ी रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाये हैं। जो दर्शक फिल्म को अभी तक सिनेमाघरों में नहीं देख सके हैं, उनके लिए यह बेहतरीन मौका है। इस हफ्ते भूमि पेडनेकर ओटीटी पर क्राइम सीरीज के साथ लौट रही हैं, जिसका नाम दलदल है।
इस हफ्ते अक्षय कुमार भी अपने गेम शो के जरिए टीवी और ओटीटी पर लौट रहे हैं। इनके अलावा अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में और सीरीज भी दर्शक नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जिओ हॉटस्टार, जी5 और सोनी लिव जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। इस हफ्ते की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है:
द बीस्ट विदिन (The Beast Within)
- स्ट्रीमिंग डेट: 26 जनवरी
- जॉनर: हॉरर ड्रामा फिल्म
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
द बीस्ट विदिन” 2024 की ब्रिटिश मिस्ट्री हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अलेक्जेंडर जे. फैरेल ने किया है। यह एक अलग-थलग परिवार की कहानी है, जहां युवा लड़की विलो (काओलिन स्प्रिंगल) अपने माता-पिता नोआ (किट हैरिंगटन) और इमोजेन (एशले कमिंग्स) के साथ इंग्लिश ग्रामीण इलाके में रहती है।
पिता को एक प्राचीन अभिशाप है, जो उसे पूर्णिमा पर वेयरवुल्फ में बदल देता है। इसे घरेलू दुर्व्यवहार और हिंसा के रूपक के रूप में दर्शाया गया है। विलो परिवार के अंधेरे रहस्यों को उजागर करती है, जो चक्रव्यूह जैसी साजिश और भयावह घटनाओं से भरी है। फिल्म पारिवारिक ट्रॉमा और विरासत पर केंद्रित है।
इलेवन (Eleven)
- स्ट्रीमिंग डेट: 26 जनवरी
- जॉनर: एक्शन थ्रिलर फिल्म
- भाषा: तमिल (अब हिंदी में)
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
इलेवन का निर्देशन लोकेश अजल्स ने किया है। नवीन चंद्रा मुख्य भूमिका में हैं, जो एक कुशल पुलिस अधिकारी हैं। फिल्म जुड़वां बच्चों को निशाना बनाने वाली सीरियल किलिंग की जांच पर आधारित है, जिसमें बदला और बचपन के आघात की गहराई है।
द लॉन्ग वॉक (The Long Walk)
- स्ट्रीमिंग डेट: 27 जनवरी
- जॉनर: साइ फाइ थ्रिलर फिल्म
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
टेक दैट (Take That)
- स्ट्रीमिंग डेट: 27 जनवरी
- जॉनर: डॉक्युमेंट्री सीरीज
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
यह तीन भागों वाली डॉक्युमेंट्री ब्रिटिश बॉय बैंड टेक दैट के बारे में है, जिसमें उनके मैनचेस्टर से वैश्विक स्टारडम तक के सफर को दिखाया गया है। बैंड के सदस्य गैरी बार्लो, मार्क ओवेन और हॉवर्ड डोनाल्ड अपनी निजी जिंदगी और प्रसिद्धि के दबाव के बारे में खुलकर बात करते हैं।
हाइटाउन (Hightown)
- स्ट्रीमिंग डेट: 27 जनवरी
- जॉनर: क्राइम वेब सीरीज
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
व्हील ऑफ फॉर्च्यून (Wheel Of Fortune)
- स्ट्रीमिंग डेट: 27 जनवरी
- जॉनर: गेम शो
- भाषा: हिंदी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: सोनी-लिव
अक्षय कुमार की मेजबानी में यह शो सोनी टीवी और सोनी-लिव पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे से देखा जा सकता है।
वंडर मैन (Wonder Man)
- स्ट्रीमिंग डेट: 28 जनवरी
- जॉनर: सुपरहीरो मिनीसीरीज
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
साइमन विलियम्स नामक एक संघर्षरत अभिनेता को हॉलीवुड में एक सुपरहीरो मूवी में भूमिका मिलती है, लेकिन उसे अपनी सुपर पावर छिपानी पड़ती है क्योंकि इंडस्ट्री में सुपर-पावर्ड लोगों पर प्रतिबंध है।
वॉकर सीजन 1-4 (Walker Season 1-4)
- स्ट्रीमिंग डेट: 28 जनवरी
- जॉनर: क्राइम सीरीज
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
श्रिंकिंग सीजन 3 (Shrinking Season 3)
- स्ट्रीमिंग डेट: 28 जनवरी सीरीज
- जॉनर: कॉमेडी-ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Apple TV
जिमी अपनी बेटी के कॉलेज जाने के बाद खाली घर से जूझता है और एक नये रोमांस की शुरुआत करता है, जबकि पॉल पार्किंसन रोग और रिटायरमेंट से निपटता है। माइकल जे. फॉक्स गेस्ट रोल में नजर आते हैं।
द रेकिंग क्रू (The Wrecking Crew)
- स्ट्रीमिंग डेट: 28 जनवरी
- जॉनर: एक्शन-कॉमेडी फिल्म
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
दो सौतेले भाई – एक लापरवाह डिटेक्टिव और दूसरा अनुशासित नेवी सील – हवाई में अपने पिता की संदिग्ध मौत की जांच करते हैं और याकुजा से जुड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हैं।
क्रिसमस कर्मा (Christmas Karma)
- स्ट्रीमिंग डेट: 28 जनवरी
- जॉनर: फैंटेसी कॉमेडी फिल्म
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
ब्रिडगर्टन सीजन 4 पार्ट 1 (Bridgerton Season 4 Part 1)
- स्ट्रीमिंग डेट: 29 जनवरी
- जॉनर: रीजेंसी रोमांस सीरीज
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
बेनेडिक्ट ब्रिडगर्टन, जो शादी से दूर भागता है, अपनी मां के मास्करेड बॉल में एक रहस्यमयी महिला से मिलता है, जो उसकी जिंदगी बदल देती है।
वा वाथियार (Vaa Vaathiyaar)
- स्ट्रीमिंग डेट: 28 जनवरी
- जॉनर: एक्शन-कॉमेडी फिल्म
- भाषा: तमिल
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
एमजी रामचंद्रन के आदर्शों पर पले एक पुलिस अधिकारी भ्रष्ट हो जाता है, लेकिन बाद में भ्रष्ट सिस्टम से लड़ता है।
चैम्पियन (Champion)
- स्ट्रीमिंग डेट: 29 जनवरी
- जॉनर: पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म
- भाषा: तेलुगु
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
1947-48 में सेट, एक फुटबॉल प्रतिभा माइकल विलियम्स लंदन में खेलने का सपना देखता है लेकिन स्मगलिंग और राजनीति में फंस जाता है।
धुरंधर (Dhurandhar)
- स्ट्रीमिंग डेट: 30 जनवरी
- जॉनर: जासूसी थ्रिलर फिल्म
- भाषा: हिंदी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
मौत की सजा पाए कैदी जसकीरत सिंह रंगी को भारतीय खुफिया एजेंसी पाकिस्तान में आईएसआई-अंडरवर्ल्ड नेक्सस में घुसपैठ करने के लिए भर्ती करती है।
दलदल (Daldal)
स्ट्रीमिंग डेट: 30 जनवरी
जॉनर: साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज
भाषा: हिंदी
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
मुंबई क्राइम ब्रांच की नई डीसीपी रीता फरेरा एक क्रूर सीरियल किलर का पीछा करती है, जो भयानक हत्याओं की स्ट्रिंग के लिए जिम्मेदार है।
सर्वम माया (Sarvam Maya)
- स्ट्रीमिंग डेट: 30 जनवरी
- जॉनर: सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म
- भाषा: मलयालम
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
एक एथीस्ट संगीतकार प्रभेंदु, जो पुजारी परिवार से है, रस्म के दौरान एक भूत से मिलता है और दोनों एक-दूसरे की मदद से अतीत के ट्रॉमा से उबरते हैं।
देवखेल (Devkhel)
- स्ट्रीमिंग डेट: 30 जनवरी
- जॉनर: साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज
- भाषा: मराठी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जी5
कोकण के देवताली गांव में हर होली पूर्णिमा पर रहस्यमयी मौतें होती हैं, जिन्हें ग्रामीण दैवीय सजा मानते हैं, लेकिन इंस्पेक्टर विश्वास सरंजामे एक दुष्ट साजिश की जांच करता है।
गैंगनम प्रोजेक्ट (Gangnam Project)
- स्ट्रीमिंग डेट: 30 जनवरी
- जॉनर: ड्रामा सीरीज
- भाषा: अंग्रेजी/कोरियन
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
एक कोरियन-कैनेडियन किशोरी हाना शिन के-पॉप स्टार बनने का सपना देखती है।

