मुंबई। OTT Releases (6-12 October): इस हफ्ते ओटीटी पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंटेंट का शानदार मिश्रण है, जो दर्शकों को घर बैठे काफी च्वाइस देगा। चाहे आप हॉरर डॉक्यु सीरीज के शौकीन हों या माइथोलॉजिकल एनिमेशन के, या फिर इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर की तलाश में हों, यह हफ्ता सबके लिए कुछ न कुछ लेकर आया है।
इस हफ्ते ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर की फिल्म वॉर 2 ओटीटी पर आ रही है। वहीं, कोंकणा सेन शर्मा की सीरीज सर्च द नैना मर्डर केस इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर के शौकीनों के लिए मौजूद रहेगी। तेलुगु फिल्म मिराई भी इस हफ्ते आ रही है।
एनिमेशन फिल्म कुरुक्षेत्र महाभारत की कहानी दिखाएगी। इनके अलावा अंग्रेजी और दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्में और सीरीज भी आ रही हैं। त्योहार के सीजन में मनोरंजन की कोई कमी नहीं होगी।
द वुमन इन केबिन 10
रिलीज डेट: 10 अक्टूबर
जॉनर: मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: अंग्रेजी
यह भी पढ़ें: The Witcher Season 4 Trailer: नये सीजन में विचर के किरदार में दिखेंगे लियाम हेम्सवर्थ, पहला ट्रेलर हुआ जारी
स्विम टू मी
रिलीज डेट: 10 अक्टूबर
जॉनर: क्राइम ड्रामा फिल्म
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: अंग्रेजी
सर्च- द नैना मर्डर केस
रिलीज डेट: 10 अक्टूबर
जॉनर: क्राइम थ्रिलर सीरीज
प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
भाषा: हिंदी
मिराई
रिलीज डेट: 10 अक्टूबर
जॉनर: साइ फाइ एक्शन एडवेंचर फिल्म
प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
भाषा: तेलुगु
लीगली वीर
रिलीज डेट: 10 अक्टूबर
जॉनर: लीगल ड्रामा
प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले
भाषा: तेलुगु
कुरुक्षेत्र
रिलीज डेट: 10 अक्टूबर
जॉनर: माइथोलॉजिकल एनिमेशन सीरीज
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: हिंदी
जॉन कैंडी- आइ लाइक मी
रिलीज डेट: 10 अक्टूबर
जॉनर: डॉक्युमेंट्री फिल्म
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
भाषा: अंग्रेजी
अ मैच
रिलीज डेट: 10 अक्टूबर
जॉनर: सोशल ड्रामा फिल्म
प्लेटफॉर्म: जी5
भाषा: मराठी
वॉर 2
रिलीज डेट: 9 अक्टूबर
जॉनर: स्पाइ एक्शन फिल्म
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: हिंदी
विक्टोरिया बेकहम
रिलीज डेट: 9 अक्टूबर
जॉनर: डॉक्युमेंट्री सीरीज
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: अंग्रेजी
द रीसरेक्टेड
रिलीज डेट: 9 अक्टूबर
जॉनर: क्राइम ड्रामा शो
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: मैंड्रिन (चीनी)
बूट्स
रिलीज डेट: 9 अक्टूबर
जॉनर: कॉमेडी ड्रामा सीरीज
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: अंग्रेजी
बिग बेन
रिलीज डेट: 8 अक्टूबर (रेंटल)
जॉनर: ड्रामा फिल्म
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
भाषा: मलयालम
किडनैपिंग इनकॉर्पोरेशन
रिलीज डेट: 8 अक्टूबर
जॉनर: क्राइम ड्रामा फिल्म
प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
भाषा: अंग्रेजी
नीरो द असेसिन
रिलीज डेट: 8 अक्टूबर
जॉनर: एक्शन ड्रामा सीरीज
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: फ्रेंच
स्पूनफुल ऑफ शुगर
रिलीज डेट: 8 अक्टूबर (रेंटल)
जॉनर: हॉरर फिल्म
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
भाषा: अंग्रेजी
ट्रू हॉन्टिंग
रिलीज डेट: 7 अक्टूबर
जॉनर: डॉक्युमेंट्री सीरीज
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: अंग्रेजी
मार्क्ड मैन- रूल+शॉ
रिलीज डेट: 7 अक्टूबर
जॉनर: रोमांस ड्रामा
प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
भाषा: अंग्रेजी
रोड होम
रिलीज डेट: 6 अक्टूबर
जॉनर: ड्रामा सीरीज
प्लेटफॉर्म: एमएक्स प्लेयर
भाषा: मैंड्रिन (चीनी)
शो टाइम
रिलीज डेट: 6 अक्टूबर
जॉनर: कॉमेडी थ्रिलर फिल्म
प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
भाषा: हिंदी