OTT Releases (9-15 March): इस हफ्ते ओटीटी पर बेव सीरीज का बोलबाला, नाना पाटेकर की ‘संकल्प’ के साथ एंट्री

OTT Releases this week. Photo- X

मुंबई। OTT Releases (9-15 March): ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते कुछ नई वेब सीरीज आ रही हैं तो कुछ के नये सीजन आ रहे हैं। वहीं, कुछ फिल्में आ रही हैं। 9 से 15 मार्च के वीक की सबसे अहम रिलीज एमएक्स प्लेयर की सीरीज संक्लप है, जिसके साथ भारतीय सिनेमा के लीजेंड्री एक्टर नाना पाटेकर ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज है, जिसमें संजय कपूर भी अहम किरदार में दिखेंगे।

नाना ने करियर के शुरुआती दौर में टीवी पर काम किया था, मगर ओटीटी पर आने वाली सीरीज में उनका यह पहला कदम है। इसके अलावा तमिल फिल्म मेड इन कोरिया भारतीय और कोरियन भाषाओं का क्रॉस-कल्चरस ड्रामा है, जो नेटफ्लिक्स आ रही है। इस हफ्ते की पूरी लिस्ट यहां हाजिर है।

वन पीस सीजन 2

  • स्ट्रीमिंग डेट: 10 मार्च
  • जॉनर: एक्शन, एडवेंचर सीरीज
  • भाषा: अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

कहानी का सार: वन पीस नेटफ्लिक्स की लाइव-एक्शन सीरीज है, जिसका दूसरा सीजन आ रहा है। यह स्ट्रॉ हैट्स को ग्रैंड लाइन में ले जाता है, जहां नए दुश्मन और एडवेंचर इंतजार कर रहे हैं। इंकाई गोडॉय लफी के रूप में हैं।

यह भी पढ़ें: March OTT Releases: मार्च में ‘सूबेदार’ बनकर आ रहे अनिल कपूर, ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ की वापसी, फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट

संकल्प

  • स्ट्रीमिंग डेट: 11 मार्च
  • जॉनर: पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: एमएक्स प्लेयर

कहानी का सार: संकल्प एक सोशियो-पॉलिटिकल थ्रिलर वेब सीरीज है, जो नाना पाटेकर का OTT डेब्यू है। प्रकाश झा निर्देशित, UPSC स्ट्रेटजी और पावर की कहानी है। नाना के साथ संजय कपूर, जीशान अय्यूब, नीरज काबी, कुब्रा सैत प्रमुख किरदारों हैं। यह चाणक्य-चंद्रगुप्त से इंस्पायर्ड।

मेड इन कोरिया

  • स्ट्रीमिंग डेट: 12 मार्च
  • जॉनर: रोमांस ड्रामा फिल्म
  • भाषा: तमिल
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

कहानी का सार: मेड इन कोरिया 2026 की तमिल-कोरियन क्रॉस-कल्चरल ड्रामा फिल्म है, आरए कार्तिक द्वारा निर्देशित है। प्रियंका मोहन शेनबा के रूप में, जो तमिलनाडु से कोरिया जाने का सपना देखती है। बॉयफ्रेंड के धोखे के बाद सियोल में अकेली, वह सांस्कृतिक अंतर और दोस्ती से विकास पाती है।

वर्जिन रिवर सीजन 7

  • स्ट्रीमिंग डेट: 12 मार्च
  • जॉनर: ड्रामा सीरीज
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

कहानी का सार: वर्जिन रिवर का सीजन 7 मेल और जैक की शादी के बाद शुरू होता है, जहां वे बेबी एडॉप्शन का सपना देखते हैं। पुराने प्यार के सामने नई चुनौतियां हैं । एलेक्जेंड्रा ब्रेकनरिज और मार्टिन हेंडरसन लीड में हैं।

पूकी

  • स्ट्रीमिंग डेट: 13 मार्च
  • जॉनर: रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा फिल्म
  • भाषा: तमिल
  • प्लेटफॉर्म: जी5

कहानी का सार: गणेश चंद्रा निर्देशित पूकी में अजय धिशन और आरके धनुषा मुख्य भूमिकाओं में, जो छह साल के रिश्ते में ब्रेकअप के बाद अलग-अलग रास्तों पर जाते हैं। प्यार, विश्वासघात और क्लोजर की कहानी है। विजय एंटनी का संगीत है।

द फैमिली मैकमुलन

  • स्ट्रीमिंग डेट: 15 मार्च
  • जॉनर: कॉमेडी ड्रामा फिल्म
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार

कहानी का सार: द फैमिली मैकमुलन एडवर्ड बर्न्स द्वारा लिखित-निर्देशित फिल्म है, जो ‘द ब्रदर्स मैकमुलेन’ का सीक्वल है। कॉनी ब्रिटन, ट्रेसी एलिस रॉस स्टारर फिल्म में फैमिली बॉन्ड्स, रोमांस और चुनौतियां दिखाई जाएंगी।