मुंबई। OTT Releases (9-15 February): फरवरी के दूसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कोई ऐसी फिल्म नहीं आ रही, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हो। अंग्रेजी हॉरर फिल्म द कॉन्ज्युरिंग लास्ट राइट्स जरूर ऐसी फिल्म है, जो सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आ रही है और इस फ्रेंचाइजी के फैंस इसे देखना चाहेंगे।
वेब सीरीज की लिस्ट जरूर इम्प्रेसिव है। 9-15 फरवरी के इस वीक की सबसे अहम रिलीज है- कोहरा का दूसरा सीजन, जो नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। इस सीरीज का पहला सीजन काफी प्रशंसित रहा था और काफी देखा गया था, जिसने दूसरे सीजन का इंतजार बढ़ा दिया।
इसके अलावा प्राइम वीडियो ने आज (सोमवार) नई सीरीज बैंडवाले का एलान किया है, जो 13 फरवरी को रिलीज होगी। इस सीरीज में जहान कपूर और शालिनी पांडेय मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाजिर है इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रहीं फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट।
ओटीटी पर इस हफ्ते आ रहीं ये फिल्में
माना शंकरा वरा प्रसाद गारू (Mana Shankara Vara Prasad Garu)
- स्ट्रीमिंग डेट: 11 फरवरी
- जॉनर: एक्शन कॉमेडी फिल्म
- भाषा: तेलुगु
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जी5
तेलुगु फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आ रही है। चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि वेंकटेश ने फिल्म में मेहमान भूमिका निभाई है।
बेबी गर्ल (Baby Girl)
- स्ट्रीमिंग डेट: 12 फरवरी
- जॉनर: थ्रिलर
- भाषा: मलयालम
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: सोनी-लिव
एटरनिटी (Eternity)
- स्ट्रीमिंग डेट: 13 फरवरी
- जॉनर: रोमांस कॉमेडी
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी
कहानी: अमेरिकी फैंटसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का निर्देशन डेविड फ्रेन ने किया है। इसमें एलिजाबेथ ऑलसेन, माइल्स टेलर और कैलम टर्नर मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक महिला जोन की है, जो मृत्यु के बाद एक सप्ताह में अनंत काल बिताने के लिए अपने जीवन साथी और पहले प्यार के बीच चुनाव करती है।
जोज कॉलेज रोड ट्रिप (Joe’s College Road Trip)
- स्ट्रीमिंग डेट: 13 फरवरी
- जॉनर: कॉमेडी
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
कहानी: निर्देशन टायलर पेरी ने किया है। मेडिया के भाई जो अपने पोते बी.जे. को वास्तविक दुनिया सिखाने के लिए क्रॉस-कंट्री कॉलेज ट्रिप पर ले जाते हैं।
द कॉन्ज्युरिंग लास्ट राइट्स (The Conjuring Last Rites)
- स्ट्रीमिंग डेट: 13 फरवरी
- जॉनर: हॉरर
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
कहानी: द कंजुरिंग: लास्ट राइट्स 2025 की अमेरिकी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन माइकल चावेज ने किया है।पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा एड और लोरेन वॉरेन के रूप में लौटते हैं, जो स्मर्ल परिवार की पेंसिल्वेनिया में भूतिया घटनाओं की जांच करते हैं। यह वास्तविक स्मर्ल हॉन्टिंग केस पर आधारित है, जिसमें डीमन का हमला और पारिवारिक ड्रामा शामिल है। फ्रेंचाइजी का नौवां और मुख्य सीरीज का अंतिम भाग 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुआ था।
ओटीटी पर इस हफ्ते की वेब सीरीज
क्रॉस सीजन 2 (Cross Season 2)
- स्ट्रीमिंग डेट: 11 फरवरी
- जॉनर: क्राइम, ड्रामा, मिस्ट्री
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
कोहरा सीजन 2 (Kohrra Season 2)
- स्ट्रीमिंग डेट: 11 फरवरी
- जॉनर: क्राइम ड्रामा
- भाषा: हिंदी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
बरुण सोबती के साथ मोना सिंह और रणविजय सिंह दूसरे सीजन में नजर आएंगे। बरुण और मोना मिलकर नये केस को सॉल्व करेंगे।
लीड चिल्ड्रन (Lead Children)
- स्ट्रीमिंग डेट: 11 फरवरी
- जॉनर: ड्रामा
- भाषा: पोलिश
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
लव इज ब्लाइंड सीजन 10 (Love Is Blind Season 10)
- स्ट्रीमिंग डेट: 11 फरवरी
- जॉनर: रिएलिटी शो
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
म्यूजियम ऑफ इनोसेंस (Museum Of Innocence)
- स्ट्रीमिंग डेट: 13 फरवरी
- जॉनर: ड्रामा
- भाषा: टर्किश
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
द आर्ट ऑफ सारा (The Art of Sarah)
- स्ट्रीमिंग डेट: 13 फरवरी
- जॉनर: रोमांस-कॉमेडी
- भाषा: कोरियन
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
बैंडवाले
- स्ट्रीमिंग डेट: 13 फरवरी
- जॉनर: ड्रामा
- भाषा: हिंदी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

