मुंबई। OTT Web Series in January 2026: गुरुवार की ठंडी सुबह के साथ 2026 ने दस्तक दे दी है। नये साल के जश्न को दोगुना करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने साल के पहले महीने में दर्शकों के मनोरंजन की खूब तैयारी की है। इस महीने कई दिलचस्प वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।
इनमें बहुप्रतीक्षित अंग्रेजी सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स के आखिरी सीजन का ग्रैंड फिनाले एपिसोड भी है। 2 घंटे का यह एपिसोड नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। इसके अलावा आने वाले दिनों दर्शक अलग-अलग जॉनरों की वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकेंगे।
इनमें इमरान हाशमी की थ्रिलर वेब सीरीज तस्करी भी शामिल है, जो हवाई अड्डों पर कस्टम अधिकारियों के एडवेंचर्स दिखाएगी। इसके अलावा कई पुरानी लोकप्रिय शोज के अगले सीजन भी इस महीने आ रहे हैं। इनमें द नाइट मैनजर का दूसरा सीजन, फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2 और ब्रिडगर्टन सीजन 4 शामिल हैं।
स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 फिनाले (Stranger Things S5 Grand Finale)
- रिलीज डेट: 1 जनवरी 2026
- जॉनर: साइ-फाइ हॉरर फैंटेसी
- भाषा: अंग्रेजी
- कहानी: हॉकिन्स शहर अपने सबसे अंधकारमय समय का सामना कर रहा है। पुराने घाव फिर से खुलते हैं, अंतिम निर्णय लिए जाते हैं, और वेकना के खिलाफ लड़ाई अपने चरम पर पहुंचती है। यह वह जगह है, जहां सब कुछ शुरू हुआ था और जहां सब कुछ समाप्त होगा।
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix
यह भी पढ़ें: OTT Movies in January 2026: जनवरी में ओटीटी पर उतरेगा एक से बढ़कर एक फिल्मों का कारवां, यहां देखिए पूरी लिस्ट
शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 (Shark Tank India S5)
- रिलीज डेट: 5 जनवरी 2026
- जॉनर: रियलिटी टीवी
- भाषा: हिंदी
- कहानी: शार्क टैंक इंडिया का पांचवां सीजन नए पैनल के साथ लौट रहा है, जहां महत्वाकांक्षी उद्यमी अपने विचारों को पिच करते हैं। निवेश, इक्विटी या ऋण के लिए कठिन बातचीत होती है, साथ ही विशेषज्ञों से मूल्यवान मार्गदर्शन मिलता है।
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: SonyLIV
मास्टर शेफ इंडिया सीजन 9 (MasterChef India Season 9)
- रिलीज डेट: 5 जनवरी 2026
- जॉनर: कुकिंग रियलिटी शो
- भाषा: हिंदी
- कहानी: यह कुकिंग रियलिटी शो नए सीजन के साथ लौट रहा है, जहां कुणाल कपूर, रणवीर ब्रार और विकास खन्ना जज हैं। प्रतियोगी अपनी पाक कला का प्रदर्शन करेंगे और चुनौतियों का सामना करेंगे।
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: SonyLIV
बीस्ट गेम्स सीजन 2 (Beast Games Season 2)
- रिलीज डेट: 7 जनवरी 2026
- जॉनर: एडवेंचर रिएलिटी शो
- भाषा: अंग्रेजी
- कहानी: इस रिएलिटी शो में मिस्टर बीस्ट प्रतिभागियों को एडवेंचर गेम खिलाते हैं और विजेता को भारी धनराशि इनाम में मिलती है।
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: Prime Video
द पिट सीजन 2 (The Pitt S2)
- रिलीज डेट: 9 जनवरी 2026
- जॉनर: थ्रिलर
- भाषा: अंग्रेजी
- कहानी:
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: Jio Hotstar
फ्रीडम एड मिडनाइट सीजन 2 (Freedom at Midnight S2)
- रिलीज डेट: 9 जनवरी 2026
- जॉनर: ड्रामा
- भाषा: हिंदी
- कहानी: 1947 के विभाजन के बाद के विनाशकारी प्रभाव पर केंद्रित, शो शरणार्थी संकट और लाखों लोगों के विस्थापन को दर्शाता है, स्वतंत्रता की मानवीय कीमत को भावनात्मक गहराई से चित्रित करता है।
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: SonyLIV
अल्फा मेल्स सीजन 4
- रिलीज डेट: 9 जनवरी 2026
जॉनर: कॉमेडी ड्रामा
भाषा: स्पेनिश
कहानी: पेद्रो, लुइस, राउल और सैंटी चार दोस्त हैं, जो महिलाओं के प्रभुत्व वाली नई दुनिया में खुद को खोया महसूस करते हैं। हर कोई अपनी तरह से नये हालात के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा है। - ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix
कालरात्रि सीजन 2
- रिलीज डेट: 9 जनवरी 2026
- जॉनर: मिस्ट्री ड्रामा
- भाषा: बंगाली
- कहानी: जब शादी के एक दिन बाद देबी के पति के मरने की भविष्यवाणी सच हो जाती है, वो खुद को अपने नये परिवार के रहस्यों और साजिशों के जाल में जकड़ा पातीहै।
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: Hoichoi
बिग बॉस सीजन 6 (Bigg Boss S6)
- रिलीज डेट: 11 जनवरी 2026
- जॉनर: रियलिटी टीवी
- भाषा: मराठी
- कहानी: बिग बॉस मराठी का छठा सीजन रितेश देशमुख के होस्टिंग में लौट रहा है। नए ड्रामा, तीव्र प्रतिद्वंद्विता और अप्रत्याशित ट्विस्ट के साथ, यह सीजन प्रशंसकों के लिए मनोरंजन का खजाना है।
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: Jio Hotstar
द नाइट मैनेजर सीजन 2 (The Night Manager S2)
- रिलीज डेट: 11 जनवरी 2026
- जॉनर: थ्रिलर
- भाषा: अंग्रेजी
- कहानी: जोनाथन पाइन कोलंबिया में एक उच्च जोखिम वाले मिशन पर जाता है। हथियार डीलर टेडी डॉस सैंटोस और उनकी सहयोगी रोक्साना बोलानोस के खतरनाक दुनिया में घुसपैठ करते हुए, वह भ्रष्टाचार, रहस्य और विश्वासघात की परतों को उजागर करता है।
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: Prime Video
इंडस्ट्री सीजन 4
- रिलीज डेट: 12 जनवरी 2026
- जॉनर: फाइनेंशियल थ्रिलर ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- कहानी: कुछ नौजवान ग्रेजुएशन के बाद एक कम्पनी ज्वाइन करते हैं, जिसके बाद उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बदलने लगती है।
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: Jio Hotstar
तस्करी- द स्मगलर्स वेब (Taskaree: The Smuggler’s Web)
- रिलीज डेट: 14 जनवरी 2026
- जॉनर: क्राइम थ्रिलर
- भाषा: हिंदी
- कहानी: सुपरिंटेंडेंट अर्जुन मीना (एमरान हाशमी द्वारा अभिनीत) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के माध्यम से संचालित तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के मिशन पर है। उनकी टीम वैश्विक अपराध सरगना बडा चौधरी के सिंडिकेट का सामना करती है।
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix
हाइजैक सीजन 2
- रिलीज डेट: 16 जनवरी 2026
- जॉनर: ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- कहानी: दुबई से लंदन की उड़ान के दौरान फ्लाइट केए 29 हाइजैक हो जाती है। प्रतिष्ठित कॉरपोरेट मध्यस्थ सैम नेल्सन यात्रियों को बचाने के लिए अपने प्रोफेशनल स्किल्स का प्रयोगकरता है। क्या उसकी स्ट्रैटजी रंग ला पाती है
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: Apple TV
पोनीज
- रिलीज डेट: 16 जनवरी 2026
- जॉनर: स्पाइ थ्रिलर
- भाषा: अंग्रेजी
- कहानी: सीआइए ऑपरेटिव्स की सेक्रट्री कोल्ड वॉर में कूद पड़ती हैं, ताकि अपने पतियों की मौत के पीछे की सच्चाई उजागर कर सकें।
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: Jio Hotstar
अ नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स (A Knight of the Seven Kingdoms)
- रिलीज डेट: 19 जनवरी 2026
- जॉनर: फैंटेसी ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- कहानी: गेम ऑफ थ्रोन्स से एक सदी पहले सेट, यह कहानी सेर डंकन द टॉल और उनके युवा स्क्वायर एग की वेस्टरॉस में यात्रा का अनुसरण करती है। टार्गैरियन शासन और लुप्त होते ड्रैगनों के युग में, अप्रत्याशित जोड़ी खतरनाक परीक्षणों, शक्तिशाली दुश्मनों और बड़े भाग्य का सामना करती है।
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: Jio Hotstar
ड्रॉप्स ऑफ गॉड सीजन 2
- रिलीज डेट: 21 जनवरी 2026
- जॉनर: मिस्ट्री ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- कहानी: वाइन की दुनिया अलेक्जेंडर लेजर की मौत का दुख मना रही है। उसकी बागी बेटी कैमिली उसके असाधारण कलेक्शन पर दावा करने आती है, मगर इसके लिए उसे अलेक्जेंडर की उत्तराधिकारी इसेई से खुद को बेहतर साबित करना होगा।
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: Apple TV
ब्रिडगर्टन सीजन 4 (Bridgerton Season 4)
- रिलीज डेट: 29 जनवरी 2026
- जॉनर: रोमांटिक ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- कहानी: आगामी सीजन बेनेडिक्ट ब्रिडगर्टन (ल्यूक थॉम्पसन द्वारा अभिनीत) और सोफी बेक (येरीन हा द्वारा) के रोमांटिक जीवन पर केंद्रित है। कहानी रोमांस, दिल टूटने और आत्म-खोज से गुजरती है, साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के जीवन में ट्विस्ट आते हैं।
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix

