Panchayat Season 4 Teaser: फुलेरा में चल रही चुनावी हवा, इस बार आमने-सामने प्रधान जी और भूषण

Panchayat Season 4 teaser out. Photo- Instagram

मुंबई। Panchayat Season 4 Teaser: पंचायत ओटीटी स्पेस की लोकप्रिय वेब सीरीज है, जिसके तीन सीजन आ चुके हैं और अब चौथा सीजन आने वाला है। शनिवार को इसका पहला टीजर जारी किया गया। टीजर में दिखाया गया है कि फुलेरा चुनाव रंग में रंग गया है।

फुलेरा में ग्राम पंचायत के चुनाव होने वाले हैं और मैदान में आमने-सामने होंगे प्रधान मंजू देवी के पति ब्रजभूषण दुबे और भूषण। यह चुनावी जंग फुलेरा में घमासान मचा देगी। टीजर में इसकी झलक दिखाई गई है। विधायक और सांसद भी इसमें खेल में शामिल होंगे।

साथ ही, सचिव जी और रिंकी की प्रेम कहानी भी आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: Upcoming OTT Releases In May: मसालेदार होगी मई! इन फिल्मों और सीरीज से समर सीजन में बढ़ेगा ओटीटी का तापमान

कब रिलीज होगा चौथा सीजन?

पंचायत सीजन 4, 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। द वायरल फीवर निर्मित पंचायत का पहला सीजन 2020 में आया था। 2022 में पंचायत का दूसरा सीजन रिलीज हुई था, जबकि 2024 में तीसरा सीजन आया था।

शो को चंदन कुमार ने लिखा है, जबकि दीपक कुमार मिश्रा निर्देशक हैं।

क्या है शो की कहानी और स्टार कास्ट?

पंचायत की कथाभूमि उत्तर प्रदेशन का गांव फुलेरा है, जहां की पंचायत की प्रधान मंजू देवी दुबे हैं। यह किरदार नीना गुप्ता ने निभाया है। रघुबीर यादव प्रधान पति ब्रजभूषण दुबे हैं। अभिषेक त्रिपाठी बने जितेंद्र कुमार इस गांव में पंचायत के सचिव बनकर पहुंचते हैं।

शो की कहानी सचिव जी के गांव में एडवेंचर्स पर आधारित है। अन्य किरदारों में उप प्रधान प्रह्लाद चच्चा (फैसल मलिक), कार्यालय सहायक विकास शुक्ला (चंदन रॉय), प्रधान जी की बेटी रिंकी (सान्विका), भूषण (दुर्गेश कुमार) और बिनोद (अशोक पाठक) काफी लोकप्रिय हैं।

चौथे सीजन में इन कलाकारों के अलावा सुनीता राजभर (भूषण की पत्नी क्रांति देवी), पंकज झा (विधायक), स्वानंद किरकिरे (सांसद) और अशोक पाठक (बिनोद) की भी अहम भूमिका होगी।