मुंबई। Made In Koera: साउथ कोरियन एक्ट्रेस किम मिन-हा, जो भारतीय दर्शकों के बीच ‘पचिंको’, ‘लाइट शॉप’, ‘वे बैक लव’ और ‘टाइफून फैमिली’ जैसी सीरीज और फिल्मों से मशहूर हैं, अब नेटफ्लिक्स की अपकमिंग तमिल फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ के कोरियन डबिंग कास्ट में शामिल हो गई हैं।
किम मिन-हा फिल्म में मुख्य किरदार शेनबागम (शेनबा) की आवाज देंगी, जो एक क्रॉस-कल्चरल प्रोजेक्ट का हिस्सा है। फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ गुरुवार (12 मार्च) को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो गई है।
किम मिन-हा का डबिंग डेब्यू
यह कहानी तमिलनाडु के एक छोटे शहर से आने वाली शेनबा की है, जिसे बचपन से कोरियन कल्चर से गहरा लगाव है। वह खुद कोरिया का अनुभव करने की इच्छा रखती है, लेकिन जब वह अचानक सियोल पहुंचती है तो हकीकत उसकी कल्पना से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित होती है।
यह फिल्म लचीलापन, आत्म-खोज और नए रिश्तों की एक भावुक यात्रा पर आधारित है। कोरियन डब में किम मिन-हा शेनबा के इमोशनल सफर को सिर्फ आवाज से जीवंत करेंगी। अपनी जीवंत वॉयस टोन और भावनाओं की बारीक अभिव्यक्ति के लिए जानी जाने वाली किम मिन-हा से उम्मीद है कि वह विदेशी भूमि में खोने, संघर्ष करने और बढ़ने वाली शेनबा की कहानी में गहराई और सच्चाई जोड़ेंगी।
यह भी पढ़ें: OTT Releases (9-15 March): इस हफ्ते ओटीटी पर बेव सीरीज का बोलबाला, नाना पाटेकर की ‘संकल्प’ के साथ एंट्री
यह कहानी वैश्विक दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव बनाएगी। यह किम मिन-हा का एक्टिंग डेब्यू के बाद पहला डबिंग रोल है। उनकी मजबूत वोकल तकनीक और स्पष्ट उच्चारण पहले से ही उनकी ताकत माने जाते हैं, इसलिए इस वॉयस-ओनली परफॉर्मेंस से उनके टैलेंट का नया पहलू सामने आने की उम्मीद है।
मेरे जैसा है शेनबा का किरदार
प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए किम मिन-हा ने कहा, “मैं हमेशा से डबिंग का सपना देखती आई हूं, इसलिए ‘मेड इन कोरिया’ जैसे क्रॉस-कल्चरल प्रोजेक्ट में सिर्फ अपनी आवाज से हिस्सा लेना मेरे लिए सम्मान की बात है।
सिर्फ आवाज से किरदार निभाना अनजाना सा लगा, लेकिन चूंकि यह कुछ ऐसा है जो मैं हमेशा ट्राई करना चाहती थी, इसलिए यह और भी मजेदार और सार्थक रहा। मुझे उम्मीद है कि दर्शक शेनबा की यात्रा से उतना ही जुड़ेंगे जितना मैं जुड़ी।”
नेटफ्लिक्स की ओर से यह प्रोजेक्ट कहानियों को विभिन्न संस्कृतियों में सही तरीके से पहुंचाने के प्रयासों का हिस्सा है। दुनिया भर में 37 भाषाओं में सबटाइटल और डबिंग के साथ-साथ ऑडियो डिस्क्रिप्शन और क्लोज्ड कैप्शनिंग जैसी सुविधाओं से नेटफ्लिक्स मनोरंजन को अधिक समावेशी बना रहा है।
फिल्म में प्रियंका मोहन शेनबा का मुख्य रोल निभा रही हैं। ‘मेड इन कोरिया’ पहचान, दोस्ती और भविष्य को नए सिरे से परिभाषित करने की हिम्मत पर आधारित एक उत्साहजनक कमिंग-ऑफ-एज स्टोरी है।

