Diljit Dosanjh Sardar Ji 3 Row: मिका सिंह और प्राक के बाद गुरु रंधावा ने एक्टर को सुनाई खरी-खरी, बोले- जिस देश में पैदा हुए…

Guru Randhawa slams Diljit Dosanjh. Photo- Instagram

मुंबई। Diljit Dosanjh Sardar Ji 3 Row: अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को लेकर दिलजीत दोसांझ पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के निशाने पर भी आ गये हैं। मिका सिंह और बी प्राक के बाद गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया के जरिए दिलजीत की क्लास लगाई है। हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, मगर फैंस उनका इशारा समझ रहे हैं।

जहां पैदा हुए, वहां पर गर्व कीजिए

गुरु ने एक्स पर लिखा- लख परदेसी होई, अपना देश नहीं भांडी दा। जेहरे मुल्क दा खाइए, उस दा बुरा नहीं मांगी दा। गुरु आगे अंग्रेजी में लिखते हैं- अगर आपकी नागरिकता भारतीय नहीं है, फिर भी आप यहां पैदा हुए हैं। कृपया इसे ना भूलें।

इस देश ने महान कलाकार दिये हैं और हम सबको उन पर गर्व है। कृपया, जहां पैदा हुए, वहां का मान रखिए। सिर्फ एक सलाह। अब फिल्म से विवाद शुरू मत कर देना और भारतीयों को मत बहकाना। पीआर कलाकार से बड़े हो गये।

यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh Sardaar Ji 3 Row: फिल्म से Hania Aamir को कभी नहीं किया गया रिप्लेस, पाकिस्तानी मना रहे दिलजीत की चुप्पी का जश्न

मिका और बी प्राक ने की निंदा

इससे पहले बी प्राक और मिका सिंह भी दिलजीत दोसांझ की निंदा (Diljit Dosanjh Sardar Ji 3 Row) कर चुके हैं। बी प्राक ने इंस्टाग्राम स्टोरी में नाम लिये बगैर लिखा था कि कई आर्टिस्ट अपना जमीर ही बेच चुके हैं। फिटे मुंह तुहाडे।

सिंगर मिका सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में देश पहले शीर्षक से एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने कहा- साथियों, जैसा कि हम सब जानते हैं, भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। फिर भी कुछ लोग गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं।

ऐसे कंटेंट को रिलीज करने से पहले दो बार सोचना चाहिए, जिसमें सरहद पार के कलाकार शामिल हों। खासकर, तब जबकि देश की अस्मिता की बात हो। इस पोस्ट में वाणी कपूर और फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल की मिसाल दी गई है।

फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म का हम में से कई लोगों ने विरोध किया था, फिर भी कुछ लोगों को संदेश नहीं मिला। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि एक फर्जी गायक, देशभर में 10 शोज करने अब गायब हो गया है, जिसके शोज के टिकट हजारों लोगों ने खरीदे थे। अपने फैंस को उसने धोखा दिया है।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 ओवरसीज में 27 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर पैरेलल लीड रोल में हैं। फिल्म में हानिया की कास्टिंग को लेकर लोग गुस्से में हैं।

वहीं, फिल्म के प्रमोशनल इंटरव्यूज में दिलजीत कह रहे हैं कि जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तब भारत पाकिस्तान के बीच सब ठीक था। हानिया की कास्टिंग और शूटिंग पहलगाम से काफी पहले हो गई थी। लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए फिल्म को देश में रिलीज नहीं किया जा रहा है।