मुंबई। Kuberaa Trailer Out: साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्न कुबेरा का ट्रेलर रविवार को हैदराबाद में हुई प्री-रिलीज इवेंट में रिलीज कर दिया गया। फिलम के सिनेमाघरों में रिलीज से महज 5 दिन पहले ट्रेलर जारी किया गया है। यह फिल्म ना केवल अपनी दमदार स्टार कास्ट के लिए चर्चा में है, बल्कि इसके सामाजिक और थ्रिलर पहलुओं ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है।
कुबेरा का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शेखर कम्मुला ने किया है। इसमें धनुष, नागार्जुन अक्कीनेनी, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट की गई है, जो इसे पैन-इंडिया दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
कैसा है Kuberaa का ट्रेलर?
कुबेरा का ट्रेलर (Kuberaa Trailer Out) 2 मिनट 38 सेकंड का है, जो दर्शकों को कहानी की झलक दिखाता है। इस कहानी के तीन सिरे हैं- नागार्जुन, धनुष और जिम सर्भ। धनुष एक भिखारी जैसे किरदार में हैं, जो सड़क पर रहता है। वहीं, नागार्जुन एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति की भूमिका में हैं, जो अपनी पत्नी और बेटी के साथ शहर में रहता है।
यह भी पढ़ें: Kannappa Hindi Trailer: अनोखे शिवभक्त की कहानी है कन्नप्पा, भगवान शिव बनकर पर्दे पर लौट रहे अक्षय कुमार
रश्मिका मंदाना का किरदार एक निम्न-मध्यमवर्गीय महिला का है, जो अपनी जिंदगी से निराश दिखती है। ट्रेलर में जिम सर्भ एक धनी व्यवसायी के रूप में दिखाई देते हैं, जो कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ लाते हैं। ट्रेलर का मुख्य आकर्षण यह है कि यह धन, लालच, महत्वाकांक्षा और नैतिक दुविधाओं के इर्द-गिर्द घूमती कहानी का संकेत देता है।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक भिखारी का जीवन नाटकीय रूप से बदल जाता है, और यह परिवर्तन कहानी को एक रोमांचक मोड़ देता है। देवी श्री प्रसाद का संगीत ट्रेलर को और प्रभावशाली बनाता है, जो दृश्यों के साथ तालमेल बिठाता है। ट्रेलर में धनुष और नागार्जुन का इंटेंस लुक दर्शकों को बांधे रखता है, जबकि रश्मिका का भावपूर्ण अभिनय कहानी में गहराई जोड़ता है।
कब रिलीज होगी कुबेरा?
कुबेरा धन के पीछे की दौड़ और इसके परिणामों को उजागर करती है। यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर उत्साह जगाता है। उम्मीद है कि फिल्म थिएटर्स में दर्शक को एक बढ़िया कहानी से रू-ब-रू करवाएगी।