Ram Charan Twin Babies: राम चरन-उपासना दूसरी बार बने पैरेंट, घर में आई दोहरी खुशी, दादा चिरंजीवी ने साझा की गुड न्यूज

Ram Charan and Upasana welcome babies. Photo- Instagram

मुंबई। Ram Charan Twin Babies: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार राम चरन दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, जिनमें से एक बेटा और एक बेटी है। राम चरन और उपासना एक बेटी के पिता पहले से हैं। राम चरन की फैमिली में अब पांच सदस्य हो गये हैं।

चिरंजीवी और सुरेखा ने साझा की गुड न्यूज

उपासना की डिलीवरी हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में हुई थी। यह खुशखबरी दादा चिरंजीवी ने शनिवार रात एक्स पर पोस्ट के जरिए शेयर की, जिसे चिरंजीवी और सुरेखा की ओर से लिखा गया है- अपार आनंद और कृतज्ञता के साथ, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राम चरन और उपासना के घर जुड़वां बच्चों- बेटी और बेटा, ने जन्म लिया है।

दोनों बच्चे और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं और अच्छा कर रहे हैं। ग्रैंड पैरेंट्स के तौर पर अपने परिवार में इन नन्हों का स्वागत करना हमारे लिए विशुद्ध खुशी और ईश्वर का आशीर्वाद है। हम पूरी संजीदगी के साथ आपकी दुआओं, प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

यह भी पढ़ें: Bollywood Babies Names and Meaning: पापा की परी या मां का अभिमान… बॉलीवुड में बढ़ा स्प्रिचुअल नामों का चलन

2023 में हुई थी राम चरन और उपासना की शादी

राम चरन और उपासना की शादी 2014 में हुई थी। 2023 में दोनों के बेटी क्लिन कारा ने जन्म लिया था। उपासना देश के प्रमुख व्यवसायी घराने से आती हैं। उनके नाना प्रताप सी रेड्डी ने अपोलो हॉस्पिटल्स की स्थापना की थी। उनकी मां का नाम शोभना कामिनेनी है।

उपासना खुद अपोलो चैरिटी की वाइस प्रेसीडेंट और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। राम चरन और उपासना को पहले बच्चे के लिए काफी इंतजार करना पड़ा था।

राम चरन के करियर की बात करें तो उनकी फिल्म पेड्डी 27 मार्च को रिलीज होने वाली है। बुच्ची बाबू साना निर्देशित फिल्म स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है। फिल्म में जाह्नवी कपूर फीमेल लीड रोल में हैं। दिव्येंदु इस फिल्म के साथ तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं।