शादी के बाद आठ साल पुरानी ‘क्लिप’ वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, 24 घंटें में कंटेंट हटाने की चेतावनी!

Rashmika Mandanna upset as id clip viral. Photo- X

मुंबई। Rashmika Mandanna Angry As Old clip Viral: साउथ इंडियन सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हाल ही में हुई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी रिकॉर्डिंग वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है।

रश्मिका ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी दी है कि अगर यह कंटेंट नहीं हटाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कंटेंट हटाने के लिए रश्मिका ने दी 24 घंटे सी मोहलत

रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के हेरिटेज पैलेस होटल में हुई थी, जो एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसके बाद हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया, जहां दोनों ने अपनी खुशी साझा की। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, लेकिन इसी बीच एक 8 साल पुरानी प्राइवेट बातचीत की रिकॉर्डिंग लीक हो गई।

रश्मिका का कहना है कि यह रिकॉर्डिंग उनकी सहमति के बिना रिकॉर्ड की गई थी और अब इसका एक हिस्सा चुनिंदा तरीके से शेयर किया जा रहा है, ताकि उनकी शादीशुदा जिंदगी में विवाद पैदा किया जा सके।

अपने बयान में रश्मिका ने कहा, “यह पुरानी प्राइवेट बातचीत 8 साल पहले की है, जिसे बिना मेरी जानकारी या सहमति के रिकॉर्ड किया गया। इसका छोटा हिस्सा अब बड़े पैमाने पर शेयर किया जा रहा है, जो मेरे जीवन में हाल ही में हुए डेवलपमेंट (शादी) के बाद असहजता पैदा कर रहा है।

मैं सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स, इन्फ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया यूजर्स, जो इस क्लिप को फैला रहे हैं, से अनुरोध करती हूं कि इस कंटेंट को तुरंत हटा दें। इस स्टेटमेंट के बाद आपके पास 24 घंटे हैं।”

यह भी पढ़ें: हमेशा के लिए विजय देवरकोंडा की हुईं रश्मिका मंदाना, उदयपुर में रीति-रिवाज से शादी सम्पन्न, देखिए दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 8 सालों से उन्हें मीडिया और ऑनलाइन ट्रोल्स से लगातार गलत सूचनाओं, उत्पीड़न और हमलों का सामना करना पड़ा है- “मेरे शब्दों को संदर्भ से बाहर निकालकर झूठी कहानियां गढ़ी गईं और नफरत को व्यूज, रीच और एंगेजमेंट के लिए बढ़ावा दिया गया। अब मेरे परिवार और उन लोगों को भी इसमें घसीटा जा रहा है, जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह प्राइवेसी का गंभीर उल्लंघन है।”

रश्मिका और विजय की जोड़ी ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों से फेमस हुई थी। शादी से पहले दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें थीं, लेकिन उन्होंने इसे प्राइवेट रखा। अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में उनकी सगाई हुई थी।

क्लिप में पुरानी रिलेशनशिप से जुड़ी बातें

सोशल मीडिया में जो क्लिप वायरल है, उसमें रश्मिका मंदाना की मां रक्षित शेट्टी के साथ उनकी रिलेशनशिप पर बात कर रही हैं। ऑडियो में रश्मिका की मां कहती हैं कि वो (रक्षित) चाहता था कि रश्मिका फिल्में करना छोड़ दें। फिल्म में रश्मिका के किस सीन ने रक्षित को नाराज कर दिया था। इस रिलेशनशिप के दौरान रश्मिका को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

रक्षित और रश्मिका ने किरिक पार्टी फिल्म की शूटिंग के दौरान डेट करना शुरू किया था और 2017 में उन्होंने सगाई की घोषणा की थी, जो 2018 में टूट गई थी। 2020 में रश्मिका और विजय के डेट करने की खबरें आनी शुरू हुई थीं, मगर दोनों ने कभी स्वीकार नहीं किया।

रश्मिका फिलहाल ‘मायसा’ और ‘रनाबाली’ जैसी फिल्मों में बिजी हैं। रनाबाली, शादी के बाद विजय के साथ उनकी पहली फिल्म होगी।