Son Of Sardaar 2 की चुलबुली राबिया ने ‘डकैत’ में उठा ली गन, बर्थडे से पहले मृणाल ठाकुर का लुक पोस्टर जारी

Mrunal Thakur's look from Dacoit out on pre-birthday. Photo- Instagram

मुंबई। Mrunal Thakur Dacoit Look: कल शुक्रवार को अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर फीमेल लीड हैं, जिन्होंने पहली बार अजय के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है।

शुक्रवार को मृणाल का जन्मदिन भी है। इससे पहले गुरुवार को उनकी अगली फिल्म डकैत- अ लव स्टोरी की टीम ने उनके किरदार का नया पोस्टर जारी किया। इस तेलुगु फिल्म में मृणाल जूलियट नाम का किरदार निभा रही हैं।

जूलियट नाम का किरदार निभा रहीं मृणाल

सोशल मीडिया में पोस्टर के साथ लिखा गया- “देखने में मासूम और सादगी भरी, लेकिन अंदर से डायनामाइट टीम डकैत अपनी ‘जूलियट’ यानी आकर्षक मृणाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देती है।”

यह भी पढ़ें: Son Of Sardaar 2 VS Dhadak 2: मृणाल ठाकुर ने ‘धड़क 2’ की टीम को किया विश, तृप्ति डिमरी ने दिया यह जवाब

प्यार में बदले की कहानी

डकैत, एक पैन इंडिया एक्शन ड्रामा है, जिसमें अदिवी शेष मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक एंग्री क्रिमिनल की कहानी है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है, जिसने उसे धोखा दिया।

जैसे ही वह उसे फंसाने की खतरनाक योजना बनाता है, कहानी प्रेम, विश्वासघात और प्रतिशोध की एक भावनात्मक गाथा में बदल जाती है।

फिल्म का निर्देशन शनील डियो ने किया है, जिनकी पहली फिल्म है। सुप्रिया यरलागड्डा और सुनील नारंग ने फिल्म का निर्माण किया है। अन्नपूर्णा स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म का निर्माण हिंदी और तेलुगु में एक साथ हो रहा है। कहानी और पटकथा अदिवी शेष और शनील डियो ने लिखी है।

फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद में चल रही है, जिसके बाद महाराष्ट्र में एक व्यापक शेड्यूल होगा। फिल्म क्रिसमस पर पैन-इंडिया रिलीज के लिए निर्धारित है।

मृणाल तेलुगु और हिंदी सिनेमा में निरंतर काम कर रही हैं। उन्होंने 2022 में आई सीता रामम से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके बाद वो अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म में नजर आएंगी।