Most Anticipated South Movies in 2026: साउथ की ये 12 फिल्में बॉलीवुड के लिए भी बन सकती हैं चुनौती, पैन इंडिया होंगी रिलीज

Upcoming Most Anticipated South Movies in 2026. Photo- X

मुंबई। Most Anticipated South Movies in 2026: साउथ इंडियन सिनेमा ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म उद्योग को एक नई दिशा दी है। बाहुबली, पुष्पा और केजीएफ जैसी फिल्मों ने ना केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर राज किया, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी धूम मचाई।

2026 का साल साउथ सिनेमा के लिए और भी बड़ा साबित होने वाला है, जहां तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम इंडस्ट्रीज से आने वाली फिल्में एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर और कॉमेडी के मिश्रण से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगी।

बड़े सितारे जैसे थलपति विजय, प्रभास, यश, रजनीकांत, मोहनलाल और जूनियर एनटीआर अपनी मेगा प्रोजेक्ट्स के साथ स्क्रीन पर छा जाने को तैयार हैं। ये फिल्में ना सिर्फ पैन-इंडिया अपील रखती हैं, बल्कि हॉलीवुड स्तर के विजुअल इफेक्ट्स और कहानी कहने की कला से लैस हैं।

दर्शकों के लिए यह साल एंटरटेनमेंट का खजाना साबित होगा, जहां हर रिलीज एक उत्सव होगी। यहां देखिए 12 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की पूरी लिस्ट:

1. जन नायगन

  • रिलीज डेट: 9 जनवरी
  • स्टार कास्ट: विजय, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े आदि।
  • निर्देशक: एच विनोद
  • जॉनर: पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर
  • भाषा: तमिल (पैन इंडिया रिलीज)

क्या है खास: हिंदी में फिल्म जन नेता के नाम से रिलीज होगी। राजनीतिक सफर का आगाज कर चुके विजय जोसेफ की यह आखिरी फिल्म है, जिसकी वजह से उनके फैंस के लिए फिल्म खास हो गई है।

यह भी पढ़ें: Most Awaited Bollywood Films in 2026: इन 12 फिल्मों पर रहेगी नजर, बॉक्स ऑफिस पर लिख सकती हैं नया इतिहास!

2. राजा साब

  • रिलीज डेट: 9 जनवरी
  • स्टार कास्ट: प्रभास, संजय दत्त, मालविका मोहनन, बमन ईरानी, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार आदि।
  • निर्देशक: मारुति
  • जॉनर: हॉरर कॉमेडी एक्शन
  • भाषा: तेलुगु (पैन इंडिया रिलीज)

क्या है खास: प्रभास की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म। मालविका मोहनन का तेलुगु डेब्यू। 2024 की कल्कि 2898 एडी के बाद प्रभास की लीड रोल में पर्दे पर वापसी।

3. डकैत एक प्रेम कथा

  • रिलीज डेट: 19 मार्च
  • स्टार कास्ट: अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप आदि।
  • निर्देशक: शनील देव
  • जॉनर: रोमांस एक्शन
  • भाषा: तेलुगु और हिंदी

क्या है खास: अदिवी शेष काअलग अंदाज। अनुराग कश्यप का तेलुगु डेब्यू।

4. टॉक्सिक

  • रिलीज डेट: 19 मार्च
  • स्टार कास्ट: यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, टॉविनी थॉमस, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय आदि।
  • निर्देशक: गीतू मोहनदास
  • जॉनर: पीरियड गैंगस्टर फिल्म
  • भाषा: कन्नड़ (पैन इंडिया रिलीज)

क्या है खास: 2022 की सुपर सक्सेसफुल फिल्म केजीएफ 2 के बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं यश। फैंस यश को एक बार फिर एक्शन में देखने के लिए बेकरार हैं।

5. पेड्डी

  • रिलीज डेट: 27 मार्च
  • स्टार कास्ट: राम चरन, जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु, जगपति बाबू आदि।
  • निर्देशक: बुची बाबू साना
  • जॉनर: स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा
  • भाषा: तेलुगु (पैन इंडिया रिलीज)

क्या है खास: राम चरन का रॉ और रस्टिक लुक। फिल्म का संगीत। दिव्येंदु का तेलुगु डेब्यू।

6. जेलर 2

  • रिलीज डेट: 12 जून
  • स्टार कास्ट: रजनीकांत, एसजे सूर्या, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विद्या बालन आदि।
  • निर्देशक: नेल्सन दिलीपकुमार
  • जॉनर: एक्शन
  • भाषा: तमिल (पैन इंडिया रिलीज)

क्या है खास: रजनीकांत के फैंस उनकी हर फिल्म के लिए सुपर एक्साइटेड रहते हैं। शाह रुख खान के कैमियो की अपुष्ट खबरों के लिए भी फिल्म की हाइप बन रही है।

7. दृश्यम3

  • रिलीज डेट: TBA
  • स्टार कास्ट: मोहनलाल, मीना, अनसिबा हासन, एस्थर अनिल, आशा शरत आदि।
  • निर्देशक: जीतू जोसेफ
  • जॉनर: सस्पेंस थ्रिलर
  • भाषा: मलयालम

क्या है खास: बेहद लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में दर्शक जॉर्जकुट्टी की नई प्लानिंग देखने के लिए बेताब हैं। यह इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है।

8. जय हनुमान

  • रिलीज डेट: TBA
  • स्टार कास्ट: ऋषभ शेट्टी, राणा दग्गूबटी, तेज सज्जा, अमृता अय्यर आदि।
  • निर्देशक: प्रशांत वर्मा
  • जॉनर: माइथोलॉजिकल
  • भाषा: तेलुगु (पैन इंडिया रिलीज)

क्या है खास: हनुमान फिल्म ने पैन इंडिया बढ़िया कमाई की थी, जिसके बाद प्रशांत वर्मा ने इसके सीक्वल की घोषणा की। कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी के आने से फिल्म की हाइप बढ़ गई है।

9. मैसा

  • रिलीज डेट: TBA
  • स्टार कास्ट: रश्मिका मंदाना
  • निर्देशक: रविंद्र पुल्ले
  • जॉनर: पीरियड एक्शन फिल्म
  • भाषा: तेलुगु (पैन इंडिया रिलीज)

क्या है खास: रश्मिका मंदाना फिल्म में एक्शन करते दिखेंगी। इसके टीजर में उन्हें खून से सना हुआ दिखाया गया था। रश्मिका के अलग किरदार के लिए फिल्म चर्चा में है।

10. स्पिरिट

  • रिलीज डेट: TBA
  • स्टार कास्ट: प्रभास, तृप्ति डिमरी, प्रकाश राज, विवेक ओबेरॉय आदि।
  • निर्देशक: संदीप रेड्डी वांगा
  • जॉनर: एक्शन
  • भाषा: तेलुगु (पैन इंडिया रिलीज)

क्या है खास: एनिमल डायरेक्टर और प्रभास की पहली जुगलबंदी। प्रभास के साथ तृप्ति की पहली फिल्म। प्रभास को एक्शन अवतार में देखने की तमन्ना।

11. NTR 31 (ड्रैगन)

  • रिलीज डेट: TBA
  • स्टार कास्ट: एनटीआर जूनियर, रुक्मिणी वसंत, अनिल कपूर, बॉबी देओल आदि।
  • निर्देशक: प्रशांत नील
  • जॉनर: पीरियड एक्शन
  • भाषा: तेलुगु (पैन इंडिया रिलीज)

क्या है खास: एनटीआर जूनियर और प्रशांत नील की पहली फिल्म। प्रशांत, केजीएफ और सालार जैसी बेहद सफल फिल्में दे चुके हैं।

12. सरदार 2

  • रिलीज डेट: TBA
  • स्टार कास्ट: कार्ती, एसजे सूर्या, मालविका मोहनन, आशिका रंगनाथ आदि।
  • निर्देशक: पीएस मिथरन
  • जॉनर: स्पाइ एक्शन थ्रिलर
  • भाषा: तमिल

क्या है खास: इसकी प्रीक्वल सरदार बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और अब फैंस को सीक्वल का इंतजार है।

इन फिल्मों में से कई की रिलीज डेट अभी रिलीज नहीं की गई है। उम्मीद है, जैसे-जैसे 2026 का सफर आगे बढ़ेगा, फिल्मों की रिलीज डेट्स कन्फर्म होती जाएंगी।