कौन है Spirit के पोस्टर पर मौजूद यह मिस्ट्री गर्ल, जिसकी झलक ने मचा दिया तहलका? नाम बताने में xAI मॉडल Grok भी हुआ फेल

Who is Aishwarya Desai. Photo- Team Spirit

मुंबई। Who Is Spirit Girl with Vivek Oberoi? प्रभास की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने शुक्रवार को फिल्म से विवेक ओबेरॉय का फर्स्ट लुक जारी किया, जो फिल्म में खलनायक के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह पोस्टर देखते ही देखते वायरल हो गया, मगर विवेक से ज्यादा चर्चा उस लड़की को मिल रही है, जो स्पिरिट के इस पोस्टर पर विवेक के साथ नजर आ रही है।

आंखों पर काला चश्मा, शरीर पर सफेद रंग की ढीली टी-शर्ट और टेबल पर कोई नशीला पदार्थ क्रश करती हुई। सोशल मीडिया में लोग पूछ रहे हैं कि आखिर यह कौन है। कुछ अंदाजा लगा रहे हैं कि यह तृप्ति डिमरी हैं। चलिए, हम बताते हैं कि कौन है विवेक के साथ नजर आ रही ये लड़की।

कौन हैं स्पिरिट की एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई?

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों में महिला किरदार बड़े दिलचस्प होते हैं। चाहे वो अर्जुन रेड्डी हो या एनिमल। संदीप महिला किरदारों को इस तरह पेश करते हैं कि वो चर्चा में आ जाते हैं। फिर वो किरदार पॉजिटिव है या नेगेटिव, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।

कुछ ऐसा ही हुआ, जब स्पिरिट का पोस्टर आया। सबकी नजरें विवेक के साथ दिख रही लड़की पर अटक गईं। यह हैं ऐश्वर्या देसाई, जो इंडियन-अमेरिकन एक्ट्रेस हैं। ऐश्वर्या इससे पहले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय में भी एक भूमिका में दिख चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ अन्य छोटे-मोटे प्रोजेक्ट किये हैं।

यह भी पढ़ें: Spirit Movie: विवेक ओबेरॉय कुछ इस अंदाज में करेंगे प्रभास की नाक में दम, संदीप रेड्डी वांगा ने दिखाई किरदार की झलक

स्पिरिट, ऐश्वर्या की पहली बड़ी फिल्म है, जिसमें उन्हें जमकर एक्पोजर मिलेगा। इंस्टाग्राम एकाउंट की बायो के मुताबिक, ऐश्वर्या क्रिएटर, एक्टर और मॉडल हैं। उनके 36 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। मनीष मल्होत्रा, अहान पांडेय और मेधा राणा समेत कई सेलिब्रिटी उन्हें फॉलो करते हैं।

स्पिरिट में ऐश्वर्या का किरदार विवेक की सहयोगी का है। जाहिर है कि यह किरदार भी नेगेटिव है और फिल्म में अहम ट्विस्ट्स लेकर आता है।

Grok भी नहीं दे सका सही जवाब

आजकल एक्स पर हर बात एआइ मॉडल एक्स से पूछने का चलन है। यूजर्स को जब कुछ समझ नहीं आता तो वो ग्रोक से पूछते हैं। मगर, इस मामले में ग्रोक के भी पसीने छूट गये। कुछ यूजर्स ने उत्सुकतावश ग्रोक से पूछा कि यह लड़की कौन है।

एक यूजर ने अनुमान लगाया कि तृप्ति डिमरी है और ग्रोक ने उस पर मुहर लगा दी। बहरहाल, ग्रोक को भले ही ना मालूम हो, मगर अब आपको मालूम है कि विवेक के साथ स्पिरिट में कौन है।