Aami Dakini Telecast Date: छोटे पर्दे पर डर और दहशत की आहट, इस दिन से टेलीकास्ट होगा हॉरर शो ‘आमि डाकिनी’

Sony TV horror show Aami Dakini finally releasing. Photo- Instagram

मुंबई। Aami Dakini Telecast Date: छोटे पर्दे पर हॉरर शोज का इतिहास पुराना है। प्राइवेट टीवी चैनल शुरू होने के बाद से ही हॉरर शोज का टेलीकास्ट होने लगा था। सोनी टीवी का आहट उन शुरुआती शोज में शामिल है, जब देश में निजी मनोरंजन चैनल शुरू हुए थे।

सोनी टीवी पर अब एक बार फिर डर और दहशत की आहट होने वाली है। चैनल नया हॉरर शो आमि डाकिनी लेकर आ रहा है। इसके कुछ प्रोमोज पहले आ चुके हैं। लम्बे इंतजार के बाद चैनल ने नई टेलीकास्ट डेट के साथ नया प्रोमो जारी किया है।

क्या है कहानी और स्टार कास्ट?

आमि डाकिनी एक ऐसी दुल्हन की कहानी है, जो अपने प्यार को पाने का सदियों से इंतजार कर रही है। पश्चिम बंगाल की पृष्ठभूमि पर शो की कहानी गढ़ी गई है। एक हवेली में अपना डेरा जमाये डाकिनी के किरदार में शीन दास नजर आएंगी। हितेश भारद्वाज, अयान रॉय चौधरी का रोल निभा रहे हैं। रची शर्मा मीरा घोष के रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: Aami Dakini Actress: जानें- कौन है ‘आमी डाकिनी’ शो की डाकिनी? सोनी टीवी पर इस तारीख से टेलीकास्ट होगा शो?

कब टालीकास्ट होगा Aamir Dakini?

आमि डाकिनी 23 जून से सोनी टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह शो पहले 24 फरवरी से प्रसारित होने वाला था, मगर कुछ टेक्नीकल दिक्कतों के चलते रिलीज टाल दी गई।

सूत्रों के आधार पर आई जानकारी के मुताबिक, प्रोडक्शन हाउस ने शो के 6 एपिसोड्स शूट करके चैनल को भेजे थे, मगर चैनल की क्रिएटिव टीम को ये पसंद नहीं आये, जिसके बाद सभी एपिसोड निरस्त करके नये सिरे शूट किये गये। इस वजह से शो के प्रसारण में करीब 5 महीने की देरी हुई है।

छोटे पर्दे पर हॉरर शोज का इतिहास

छोटे पर्दे पर हॉरर शोज के इतिहास को देखें तो जीटीवी का शो जी हॉरर शो भारतीय टेलीविजन का पहला हॉरर शो माना जाता है। यह 1993 में टेलीकास्ट होना शुरू हुआ था। इसके बाद सोनी का आहट आया।

बाद में जीटीवी पर मानो या ना मानो, सैटरडे सस्पेंस, वो और एक्स जोन टेलीकास्ट हुए थे। 2001 में स्टार प्लस अपना पहला हॉरर शो शशशश… कोई है लेकर आया। दूरदर्शन पर भी उसी साल आपबीती शुरू हुआ, जिसका निर्माण महाभारत बनाने वाले बीआर फिल्म्स ने किया था।

इन शुरुआती शोज के बाद छोटे पर्दे पर लगातार हॉरर शोज आ रहे हैं। इन शोज की कहानी में कई विषयों को कवर किया जाता है। सस्पेंस थ्रिलर से लेकर सुपरनेचुरल थ्रिलर तक इन हॉरर शोज में कवर िये जाते रहे हैं।