‘भूत बंगला’ के गुरुजी की मदद से आग उगलने वाले ड्रैगन को हराएगी ‘नागिन’, फिल्म प्रमोशन के लिए टीवी शो में अक्षय कुमार

Akshay Kumar prmotes Bhooth Bangla in Naagin. Photo- X

मुंबई। Akshay Kumar Promotes Bhooth Bangla in Naagin: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले 16 अप्रैल को रात 9 बजे से फिल्म के पेड प्रीव्यूज आयोजित किये जाएंगे। अक्षय इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशंस में जुटे हैं और इसी क्रम में वो टीवी शो नागिन के एपिसोड में गुरुजी बनकर पहुंचते हैं।

अक्षय ने बताये ड्रैगन को हराने के तरीके

नागिन को ड्रैगन को हराने का कोई उपाय नहीं मिल रहा है। गुरुजी उसे फोन पर बताते हैं कि ड्रैगन को मारने का बस एक ही तरीका है कि उसे उसकी अपनी आग में जला दो। इसके बाद गुरुजी नागिन (प्रियंका चहर चौधरी) के सामने पहुंचते हैं और मास्क हटाते हैं, सामने अक्षय कुमार नजर आते हैं। नागिन गुरुजी के पैर छूकर आशीर्वाद लेती है।

यह एपिसोड 5 अप्रैल को रात 8 बजे कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। एकता कपूर ने इस एपिसोड का प्रोमो एक्स पर शेयर करके लिखा- जब कॉमेडी के किंग की मुलाकात नागिनों से होती है।

यह भी पढ़ें: Movies in Cinemas in April: पहले हफ्ते में जारी रहेगा ‘धुरंधर 2’ का कर्फ्यू, 10 अप्रैल से रिलीज होंगी हिंदी फिल्में!

प्रियदर्शन ने किया है निर्देशन

भूत बंगला का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। एकता कपूर और अक्षय कुमार फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म मेें अक्षय के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव प्रमुख किरदारों में हैं। प्रियदर्शन के साथ अक्षय ने कई साल बाद वापसी की है। वहीं, वामिका के साथ उनकी पहली फिल्म है।

यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, मगर धुरंधर द रिवेंज की रफ्तार देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट एक हफ्ता आगे खिसका दी गई। तब तक धुरंधर 2 का असर कम हो चुका होगा और फिल्म के प्रमोशन के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा।

भूत बंगला, 2026 में अक्षय कुमार की पहली रिलीज है। इसको लेकर वो काफी एहतियात बरत रहे हैं। अक्षय और प्रियदर्शन ने हिंदी सिनेमा को कई आइकॉनिक फिल्में दी हैं, इसलिए भूत बंगला का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।