Bigg Boss 19: स्वास्थ्य कारणों से ‘बेघर’ हुए प्रणीत मोरे को बाय तक नहीं बोला, फरहाना भट्ट के एटीट्यूड पर भड़के आवेज दरबार

Pranit More and Farrhana Bhatt. Photo- X

मुंबई। Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में रविवार को घरवालों को उस वक्त जबरदस्त शॉक लगा, जब सलमान खान ने प्रणीत मोरे के बाहर जाने की घोषणा की। सलमान ने बताया कि प्रणीत को स्वास्थ्य कारणों से घर से बाहर जाना होगा, ताकि ठीक से देखभाल की जा सके।

हालांकि, सलमान ने यह नहीं बताया कि उन्हें क्या हुआ है, ना ही प्रणीत ने घर में अपनी बीमारी को लेकर कोई बात की। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें डेंगू हुआ है, जिसके चलते प्रणीत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा।

आवेज दरबार ने फरहाना को कोसा

प्रणीत को घर से विदा करने के लिए सभी घरवाले गेट तक उन्हें छोड़ने आये, मगर फरहाना भट्ट अपनी जगह से उठीं तक नहीं। वो सिर नीचे किये हुए बैठी रहीं और प्रणीत को बाय तक नहीं बोला। फरहाना के इस एटीट्यूड ने सोशल मीडिया में कई लोगों को नाराज कर दिया है।

इसी सीजन में कंटेस्टेंट रहे और अब बेघर हो चुके आवेज दरबार ने एक्स पर लिखा- ”उसने (प्रणीत) ने उसे (फरहाना) अमाल से बचाया, फिर भी वो प्रणीत को सम्मान नहीं दे सकीं, जिन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से बिग बॉस का घर छोड़ा है।”

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: सलमान खान ने दूर की शहबाज की गलतफहमी, सिद्धार्थ शुक्ला का एक फीसदी भी नहीं है गेम

आवेज ने आगे लिखा- ”लोग कह रहे हैं कि फरहाना ने गुडबाय तक नहीं बोला, क्योंकि एक टास्क में प्रणीत ने उन्हें बोला था कि वो थप्पड़ लगाएंगे। मगर, इसका कोई मतबल नहीं है। वो अब भी अमाल से बातें करती है, जिसने उनकी मां को गाली दी थी। जैसा कि हमने देखा, उसने तान्या और नीलम की दोस्ती को भी झूठ बोल-बोलकर खत्म करवा दिया।

वो मेनिपुलेटिव है, मिसअंडरस्टुड नहीं। एक ही झुंड के परिंदे साथ उड़ते हैं। मैं फरहाना को पसंद करता था, मगर यह सब देखकर लगता है मैं गलत था।”

आवेज की पोस्ट पर गौरव खन्ना के फैन एकाउंट ने लिखा- फरहाना भट्ट के बारे में यह ऑब्जर्वेशन बिल्कुल ठीक है और इस बात को साबित करता है कि काफी लोगों ने इसे देखा। आपकी बात बिल्कुल ठीक है कि वो मेनिपुलेटिव है, मिसअंडरस्टुड नहीं।

यह फरहाना के चरित्र के बारे में बहुत कुछ कहता है। अगर टास्क की बात है तो वो अभी भी अमाल मलिक से बात करती है, जिसने उसकी फैमिली को गाली दी। तान्या और नीलम के साथ दिखना इस बात की तस्दीक करता है कि वो शातिर है।

जब कोई आपका फेवरिट हो और आप उसे गलत होता हुए देखें तो मुश्किल लगता है।

फरहाना के फैंस ने किया सपोर्ट

फरहाना के फैंस उनके इस एक्शन को डिफेंड कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कभी नागिन तो कभी टॉक्सिक और चीप बोलकर प्रणीत ने उसका चरित्रहनन किया था। वो उसे थप्पड़ मारना चाहता था और चाहता था, वो निकल जाए, मगर उससे (फरहाना) उम्मीद की जा रही है कि वो उसे किस करे और गुडबाय बोले?

इससे पहले तुमने (आवेज) ने भी उसे ह*** कहा था और कभी माफी नहीं मांगी। यहां सबसे ज्यादा तम्हें गिरेबान में झांकने की जरूरत है।

एक अन्य यूजर ने लिखा- उसका एविक्शन स्लैप मोमेंट के ठीक बाद हुआ, जो कि ताजा था। तुम उससे फौरन रिएक्ट करने की उम्मीद कैसे कर सकते हो? अमाल और बसीर के साथ जो हुआ, उसके बाद उसे आगे बढ़ने में कई दिन लगे। एलिमिनेट होने के बाद अगर तुम शो देख रहे हो तो कम से कम ठीक से देखो।

तान्या को भड़का रहीं फरहाना

फरहाना भट्ट उन कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं, जिन्होंने पहले दिन से बिग बॉस का सफर तय किया था। हालांकि, शुरुआती दिनों में ही उन्हें एक टास्क के दौरान सभी घरवालों ने बाहर कर दिया था। फरहाना को सीक्रेट रूम में रखा गया था। इसके बाद एक अन्य टास्क के दौरान गौरव खन्ना को दो च्वाइसेज दी गई थीं- फरहाना को वापस लाएं या वीकली राशन को कटने से बचाएं।

तब गौरव ने फरहाना की वापसी को चुना था। लौटने के बाद फरहाना ने अपनी स्थिति शो में मजबूत की है। हालांकि, अपनी लड़ाई और तीखे तेवरों के लिए उन्हें सोशल मीडिया में अक्सर ट्रोल किया जाता है।

फरहाना इन दिनों तान्या मित्तल के साथ दोस्ती बढ़ा रही हैं। बिग बॉस के ताजा प्रोमो में देखा जा सकता है कि वो तान्या को अमाल मलिक के खिलाफ उकसा रही हैं।