मुंबई। Bigg Boss 19 Grand Finale Highlights: बिग बॉस के 19वें सीजन का सफर आज (7 दिसम्बर) को अपनी मंंजिल पर पहुंच गया है। जैसी कि उम्मीद की जा रही थी 19वां सीजन गौरव खन्ना के नाम रहा, जिन्होंने अपनी अलग स्ट्रैटजी से शो को जीत लिया।
फरहाना भट्ट ने गौरव को कड़ी टक्कर दी और फर्स्ट रनर अप रहीं। तीसरे स्थान पर प्रणीत मोरे रहे। वहीं, तान्या मित्तल चौथे स्थान पर रहीं, जबकि अमाल मलिक पांचवें स्थान पर रहे। शो में कंटेस्टेंट्स ने परफॉर्म कर समां बांधा। वहीं, मेहमानों ने शो में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाये।
शो में सभी बेघर हुए कंटेस्टेंट्स मौजूद रहे। सभी फाइनलिस्ट के परिजन भी ग्रैंड फिनाले में खास मेहमान बने।
गौरव खन्ना ने जीता 19वां सीजन
सलमान खान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में सस्पेंस बनाते हुए गौरव खन्ना के विनर होने की घोषणा की। फरहाना भट्ट शो की रनर अप रहीं। सलमान ने बताया कि गौरव को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये ईनामी राशि के रूप में मिलेंगे। सलमान ने इसके साथ बिग बॉस सीजन 20 की भी घोषणा की।

गौरव-फरहाना ने घर को कहा अलविदा
टॉप 2 बनने के बाद गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट ने घर को अलविदा कहा। बिग बॉस ने कहा कि अब इस घर में कुछ नहीं होगा, क्योंकि घर की रूह जा रही है। बिग बॉस ने दोनों को गार्डन में बुलाया। दोनों के बाहर आते ही घर में अंधेरा छा गया। गार्डन की बत्तियां भी बुझ गईं। अंधेरा देख फरहाना के आंसू निकल पकड़े। बिग बॉस ने दोनों को स्टेज पर आने के लिए कहा।
विनर के लिए वोटिंग हुई शुरू
जनता की वोटिंग कट टू कट हुई है। इसलिए विनर का चुनाव करने के लिए 10 मिनट के लिए वोटिंग लाइंस खोली गई हैं।
प्रणीत मोरे हुए घर से एविक्ट
अमाल और तान्या के बाद प्रणीत मोरे ग्रैंड फिनाले के तीसरे एविक्ट होने वाले कंटेस्टेंट बन गये। जनता के कम वोट मिलने की वजह से बेघर हुए। इस सीजन का यह आखिरी एलिमिनेशन था। गौरव और फरहाना टॉप 2 बने हैं।
धर्मेंद्र को फिनाले में दी गई श्रद्धांजलि
फिनाले में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। सलमान ने बताया कि वो शो में अक्सर आते रहे हैं। धर्मेंद्र की बिग बॉस में आने की फुटेज भी दिखाई गई। धर्मेंद्र के निधन के बारे में सुनकर घरवाले भी चौंक गये, क्योंकि उन्हें पता नहीं था। सलमान खान की आंखें नम हो गईं।
वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का निधन 24 नवम्बर को हुआ था। सभी ने खड़े होकर उन्हें याद किया। सलमान ने धर्मेेंद्र के बारे में कहा कि साठ साल के करियर में उन्होंने हर तरह का काम किया था। मासूम चेहरा लेकर आये थे, मगर ही-मैन बन गये।
उनकी बहुत याद आएगी। सलमान ने कहा कि इतना प्यार किसी एक्टर के लिए नहीं देखा। बात करते-करते सलमान का गला रूंध गया। उनके सिसकने की आवाज साफ सुनाई दे रही थी। कल 8 दिसम्बर को धर्मेंद्र की 90वीं जयंती होगी।
तान्या मित्तल ग्रैंड फिनाले से हुईं एविक्ट
अमाल मलिक के बाद तान्या मित्तल ग्रैंड फिनाले में बाहर होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट बनीं। कार्तिक और अनन्या ने तान्या के एविक्शन के लिए टास्क करवाया, जिनमें ब्रीफकेस के जरिए एलिमिनेशन की घोषणा की। गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणीत मोरे टॉप 3 कंटेस्टेंट्स बन गये हैं।
सलमान ने कहा कि तान्या ने शो में बहुज जान डाली है। उनके बिना शो सम्भव नहीं था। सलमान ने साथ में तान्या ने खूब खिंचाई भी की।
फिल्म प्रमोट करने पहुंचे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय
कार्तिक और अनन्या ने फिल्म के बारे में बताया। सलमान ने टाइटल को लेकर दोनों के साथ मस्ती की। अनन्या ने कंटेस्टेंट्स से पूछा कि ऐसे क्या बैगेजेज हैं, जो घर में छोड़कर जाना चाहते हैं। इसके लिए टास्क करवाया गया। गौरव ने कहा, सारी बातें छोड़कर जाना चाहूंगा। फरहाना ने कहा कि अपने ग्रजेज यहां छोड़कर जाना चाहूंगा। प्रणीत ने कहा कि कन्फ्रंट नहीं करता था। वो छोड़ना चाहूंगा। तान्या ने कहा कि इमोशनल बैगेज यहीं छोड़कर जाना चाहती हूं।
अभिषेक बजाज और अशनूर ने किया परफॉर्म
कुछ कुछ होता है के गानों पर अभिषेक और अशनूर ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से मन मोह लिया। फिर गौरव-मृदुल, अमाल-शहबाज ने धमाकेदार डांस परफॉर्म से अपना ब्रोमांस दिखाया।
करन कुंद्रा और सनी लियोनी ने किया शो को प्रमोट
करन और सनी अपने शो स्पिलिट्स विला को प्रमोट करने आये। दोनों ने अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को बुलाकर गेम खिलाया।
अमाल मलिक ग्रैंड फिनाले से हुए बेघर
अमाल मलिक कम वोटों के कारण घर से एविक्ट हो गये हैं। ग्रैंड फिनाले में एविक्ट होने वाले वो पहले कंटेस्टेंट हैं। इसके लिए घरवालों ने एक टास्क किया था, जिसमें उनके फेस की पजल्स के पीसेज को लगाया था। अमाल ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगा। डाउट था, लेकिन उम्मीद नहीं थी। सलमान ने बताया- स्टार्ट आपका अच्छा था। सेकंड हाफ ड्रॉप हो गया। सलमान ने कहा कि यहां तक आये, यह बहुत बड़ी बात है।
पवन सिंह ग्रैंड फिनाले में बने खास मेहमान
पवन ने बिग बॉस के मंच पर भोजपुरी में गाते हुए एंट्री ली। सलमान ने पवन की आवाज की तारीफ की। पवन ने कहा कि वो सलमान को भैया बोलना चाहे हैं। पवन ने शहबाज से अपना डायलॉग अंग्रेजी में बोलने के लिए कहा। फरहाना से पवन सिंह से अपना एक डायलॉग गुस्से में बोलने के लिए कहा। पवन ने नीलम गिरि की तारीफ की। पवन और नीलम ने स्टेज पर अपनी जुगलबंदी से रंग जमाया। सलमान ने भी उनके साथ ठुमके लगाये।
फाइनलिस्ट्स के घरवालों की एंट्री
प्रणीत के माता-पिता और भाई, अमाल के पिता डब्बू मलिक, तान्या का भाई अमृतेश, फरहाना की मां अफरोजा, गौरव की पत्नी आकांक्षा शो के फिनाले में पहुंचे। सलमान ने प्रणीत के माता-पिता से खूब मस्ती की। आकांक्षा से पूछा कि गौरव जीतेगा तो कौन सी पप्पी मिलेगी। आकांक्षा ने कहा एडल्ट वाली।
मालती ने शहबाज पर लगाया परेशान करने का आरोप
मालती चहर ने सलमान के शहबाज की शिकायत करते हुए कहा कि वो अभी भी सोशल मीडिया में उनके खिलाफ लिख रहे हैं। उनसे कहिए कि बंद करें। इस पर सलमान ने इस शिकायत को आगे ना बढ़ाते हिए डिफ्यूज कर दिया।
बसीर अली की सलमान ने लगाई क्लास
बसीर अली ने बेघर होने के बाद बिग बॉस के बारे में काफी कुछ कहा था। बसीर ने अनफेयर होने का आरोप भी लगाया था। सलमान ने इस पर बसीर को साफ किया कि उन्हें उनके फैंस ने हराया है। रिएलिटी चेक करना जरूरी है। सलमान ने नेहल से पूछा कि सुना है कि बसीर ने आपको अनफॉलो कर दिया है। इस पर बसीर ने अपनी सफाई दी। बसीर ने इसके लिए नेहल को जिम्मेदार ठहराया।
सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ की मस्ती
सलमान नेे सभी कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की और दर्शक दीर्घा में बैठे बेघर कंटेस्टेंट्स से पूछा कि इनमें से किसे देखकर लगता है कि उनकी जगह वो होने चाहिए।
कंटेस्टेंट्स ने परफॉर्मेंस के साथ किया शो का आगाज
गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक ने धमाकेदार डांस परफॉर्म्स के साथ किया शो का आगाज
सलमान खान ने जलवा गाने पर ली धमाकेदार एंट्री ली
सलमान ने वांटेड फिल्म के गाने पर धमाकेदार एंट्री ली। सलमान ने इस मौके के लिए क्लीन शेव लुक अपनाया और ब्लैक सूट पहना। ग्रैंड फिनाले एपिसोड में सभी बेघर कंटेंस्टेंट्स मौजद रहे।
घरवालों ने अपने पसंदीदा कोनों के लिए मैसेज लिखे
बिग बॉस ने फाइनलिस्ट्स से घर के सबसे फेवरिट कोने में एक मैसेज लिखने के लिए कहा। गौरव ने अपनी थिंकिंग चेयर के लिए मैसेज लिखा। फरहाना ने गार्डन एरिया के लिए मैसेज लिखा। फरहाना ने अपनी भावनाएं कविता के जरिए जाहिर कीं।
प्रणीत मोरे ने जिम एरिया के पास ब्लू चेयर्स के लिए अपना मैसेज लिखा। उन्होंने मालती के साथ अपने वक्त को याद किया। अमाल मलिक ने डनुबे के लिए अपना मैसेज लिखा। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा वक्त यहीं बिताया। अमाल ने कहा कि अपने प्यार का इजहार पहली बार यहीं बैठकर किया था।
तान्या मित्तल ने पूरे घर के लिए अपना मैसेज लिखा। तान्या ने अपना मैसेज कल्पू काका पेड़ के पास लगाया। कहा कि यह घर लोगों के मरहम का काम करे। इसके बाद घरवालों ने बिग बॉस 19 के लिए टोस्ट किया।
सलमान खान ने की घरवालों से मस्ती
सलमान ने फिनाले एपिसोड में घरवालों से जमकर मस्ती की। उन्होंने पूछा कि घर से बाहर आने पर किसे डीएम, किसे रिपोर्ट करना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Winner Trend: विनर की घोषणा में चंदे घंटे बाकी… एक्स पर छाये गौरव, फरहाना, अमाल और प्रणीत
ग्रैंड फिनाले के लिए नये लुक में सलमान खान
जिओ हॉटस्टार ने ग्रैंड फिनाले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। ब्लैक सूट में सलमान काफी डैशिंग लग रहे हैं।
बिग बॉस का 19वां सीजन 24 अगस्त को 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था। 15 हफ्तों तक चले शो में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, प्रणीत मोरे और तान्या मित्तल फाइनलिस्ट बने। गौरव टिकट टू फिनाले जीतकर सबसे पहले फाइनलिस्ट बने।
इस बार का सीजन डेमोक्रेसी की थीम पर आधारित था। घर में बिग बॉस के बजाय घरवालों की हुकूमत चली। नॉमिनेशन से लेकर अन्य कई अहम फैसले घरवालों की सरकार ने लिये थे। इसको लेकर कई बार गेम में दिलचस्प मोड़ भी आये।
फरहाना सीजन के पहले ही दिन घरवालों के असेम्बली रूम में सामूहिक फैसले की वजह से बेघर हुई थीं। अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के नियम उल्लंघन करने पर असेम्बली रूम में ही उनके खिलाफ कार्रवाई ना होने से पूरा घर नॉमिनेट हुआ था। गौरव खन्ना की कैप्टेंसी असेम्बली रूम में घरवालों के सामूहिक फैसले की वजह से छिनी थी।

