Bigg Boss 19 Grand Premiere Highlights: बिग बॉस के नये सीजन का रंगारंग आगाज, 16 सदस्यों ने ली घर में एंट्री

Bigg Boss 19 grand premiere. Photo- sceenshot

मुंबई। Bigg Boss 19 Grand Premiere Highlights: छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो बिग बॉस 19वें सीजन के साथ लौट आया है। रविवार रात 9 बजे जिओ हॉटस्टार पर शा के नये सीजन का रंगारंग आगाज हुआ। दिलकश परफॉर्मेंसेज के बीच कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली। मेजबान सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को रू-ब-रू करवाया।

मंच पर जाने से पहले सलमान औक बिग बॉस ने पूरे घर की सैरवाई करवाई और शो की थीम के बारे में बताया। बिग बॉस 19 की थीम घरवालों की सरकार है। बिग बॉस की दखलंदाजी सबसे कम होगी और सदस्य सारे फैसले खुद लेंगे।

घर में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स की पहले दिन एंट्री हुई है। आइए, शो के अपडेट्स आपको बताते हैं।

Bigg Boss 19 Grand Premiere Highlights:

  • सिंगर और संगीतकार अमल मलिक इस सीजन के आखिरी और 16वें कंटेस्टेंट बने। अमल ने अपनी सुरीली परफॉर्मेंस से समां बांधा। अमल ने कहा कि उनके गीत-संगीत को तो सब लोग जानते हैं, मगर वो अपनी असली साइड दिखाने आये हैं।

  • जनता के वोटों से जीतकर 15वें कंटेस्टेंट बने मृदुल तिवारी
  • मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा को सलमान ने मंच पर बुलाया। मृदुल इन्फ्लुएंसर हैं। मृदुल और शहबाज के बीच नोकझोंक भी हुई।
  • सदस्य नम्बर 15 का चुनाव जनता ने वोटिंग के आधार पर किया। मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा के बीच टक्कर थी। शहनाज गिल ने अपने भाई को सपोर्ट किया था।
  • कुनिका सदानंद ने 14वें नम्बर पर एंट्री ली। कुनिका, बॉलीवुड की वेटरन कैरेक्टर एक्ट्रेस हैं। इंडस्ट्री छोड़ने के बाद कुनिका ने एलएलबी की और केसेज लड़े। सलमान ने कहा कि घर के अंदर तूफान मचा देंगी।
  • भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरि 13वें नम्बर पर आईं। उनके आने की घोषणा भोजपुरी सितारे पवन सिंह ने वीडियो के जरिए की। नीलम ने ‘यूपी बिहार लूटने’ और खेतों में तू आई नहीं गानों पर परफॉर्म किया। नीलम ने बताया कि उनके एक गाने पर 300-400 मिलियन व्यूज आ जाते हैं।

  • फरहाना भट्ट की एंट्री 12वें नम्बर पर हुई। फरहाना एक्ट्रेस और कश्मीरी एक्टिविस्ट हैं। आठवीं क्लास में मॉडलिंग शुरू कर दी। लैला मजनू में काम किया है।
  • स्टैंड अप कॉमेडियन प्रनीत मोरे 11वें कंटेस्टेंट बने। प्रनीत वीर पहाड़िया को लेकर हुए विवाद के कारण सुर्खियों में आये थे।
  • दसवें स्थान पर नतालिया जनोस्जेक आईं। उन्होंने बेशरम रंग गाने पर परफॉर्म किया।
  • गौरव खन्ना की एंट्री 9वें स्थान पर हुई। अनुपमा शो के लिए मशहूर गौरव ने मैं हूं ना के गाने पर शानदार परफॉर्मेंस के जरिए एंट्री ली। गौरव सेलिब्रिटी मास्टर शेफ भी जीत चुके हैं। सलमान ने गौरव की ऑनस्क्रीन इमेज को लेकर उनकी टांग खिंचाई की। गौरव की कलर ब्लाइंडनेस पर सलमान ने चुटकी ली।
  • बसीर अली और अभिषेक बजाज ने परफॉर्मेंस देकर एंट्री ली। दोनों कंटेस्टेंट्स नम्बर 7 और 8 बने। बसीर हैदराबाद के हैं। इन्फ्लुएंसर हैं। अभिषेक अभिनेता हैं और टीवी पर आते रहे हैं। सलमान ने दोनों क मुलाकात नेहल से करवाईं। नेहल को बसीर की परफॉर्मेंस अच्छी लगी। अभिषेक और बसीर के बीच फिटनेस कॉम्पिटीशन हुआ।
  • छठी कंटेस्टेंट रहीं नेहल चुदासमा, जो मॉडल हैं और मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। खुद को सैवेज ब्यूटी क्वीन कहती हैं।

  • चौथे और पांचवें कंटेस्टेंट नगमा मिराजकर और आवेज दरबार ने ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ पर डांस परफॉर्मेंस के साथ एंट्री ली। दोनों इन्फ्लुएंसर हैं। दोनों के 38 मिलियंस फॉलोअर्स हैं। दोनों का हैशटैग नावेज है।
  • शाह रुख खान के डुप्लीकेट के साथ सलमान खान ने जमकर मस्ती की।

  • तान्या मित्तल तीसरी कंटेस्टेंट बनीं। स्प्रिचुअल इन्फ्लुएंसर हैं। उनके 2.5 मिलियन फॉलोअर्स। सलमान ने उनके बारे में बताया चिया सीड्स लेती हैं। उनक कुछ रील्स भी दिखाईं।
  • गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक और डेफिनिट जीशान कादरी घर में आने वाले दूसरे कैंडिडेट बने।

  • अशनूर कौर घर में जाने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं। 21 साल की अशनूर कौर सबसे पहले आईं। सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट हैं और सबसे कम उम्र की विजेता बनने का दावा कर रह हैं। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर काम शुरू किया था।

बिग बॉस का 19वां सीजन रात 9 बजे से जिओ हॉटस्टार पर आएगा, जबकि कलर्स टीव पर शो 10.30 बजे से प्रसारित होगा। जिओ हॉटस्टार पर अधिकतम 75 लाख लोगों ने प्रीमियर एपिसोड लाइव देखा।