Bigg Boss 19: अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग गॉसिप पर भड़के रोहन मेहरा, बोले- उम्मीद है इस वीकेंड सर…

Rohan Mehra angry on Ashnoor Kaur's body shaming. Photo- Instagram

मुंबई। Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, नये-नये विवाद जन्म ले रहे हैं। अब घर के सदस्यों द्वारा अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग गॉसिप का मुद्दा गरमा गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया में कई यूजर्स ने एतराज जताया, जिन्होंने टीवी कलाकार और बिग बॉस में रह चुके रोहन मेहरा ने ज्वाइन किया है।

रोहन ने एक्स पर जताया विरोध

रोहन ने अमाल मलिक के ग्रुप के सदस्यों का एस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सब अशनूर के शारीरिक बनावट पर गॉसिप करते नजर आ रहे हैं। रोहन ने एक्स पर लिखा- तान्या, अमाल, कुनिका, शहबाज, नीलम… मैथ कर लो।

तुम सब मिलकर भी उन लोगों को मैच नहीं कर पाओगे, अशनूर को चाहते हैं। लुक्स और गरिमा में वो तुम सबसे 100 लेवल ऊपर है। उम्मीद है, इस वीकेंड सर इन्हें याद दिलाएंगे कि किसी के शरीर का मजाक उड़ाना, उनके शरीर को बेहतर नहीं बनाता।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अब पता चलेगा, कौन कितने पानी में! 19वें सीजन में पहली बार 9 कंटेस्टेंट नॉमिनेट

बता दें, रोहन मेहरा बिग बॉस 10 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे और 102 दिनों तक घर में रहे। सीजन मनवीर गुर्जर ने जीता था। रोहन और अशनूर ने यह रिश्ता क्या कहलाता है में साथ काम किया था।

अशनूर को लेकर किसने क्या कहा?

रोहन ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें तान्या मित्तल की आवाज आती है- फुग्गे जैसा मुंह लेकर घूम रही है ना। अमाल की आवाज आती है- अंडे जैसी शक्ल है। इसके बाद तान्या, शहबाज और कुनिका नजर आती हैं। तान्या कुनिका से कहती है कि उससे थेपले बनवाओ मैंम, जिस पर शहबाज कहता है- खुद थेपला बने घूम रही है।

एक अन्य दृश्य में तान्या की आवाज आती है- इतना डिटॉक्स के बाद भी कम क्यों नहीं होता? कुनिका कहती हैं- बड़ी लग रही है। नीलम फुसफुसाकर बोलती है- बच्चा है बच्चा है। तान्या कहती है- खाने-पीने का बच्चों को पता नहीं होता। छोटी भी तो है। कुनिका कहती हैं- 21 साल की उम्र में कोई छोटा नहीं होता। मेरी 13 साल की पोती को पता है, क्या खाना चाहिए, क्या नहीं।

तान्या की आवाज आती है- जब वीडियो शॉट दिखाये ना, एज से बड़ी लग रही थी। इसके बाद कैमरा शहबाज और अमाल पर आता है। शहबाज कहता है- इतनी एक्सरसाइज करती है। मोटी ही रहती है। अमाल पूछता है- कौन? शहबाज कहता है- अशनूर। अमाल कहता है- हां चबी है। बॉडी टाइप कुछ ऐसा होगा। बॉडी टाइप ऐसा होगा।

बता दें, इस हफ्ते अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और मृदुल तिवारी को छोड़कर पूरा घर नॉमिनेट है। अभिषेक और अशनूर की गलती के कारण बिग बॉस ने पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया है। इसको लेकर घर में हंगामा मचा हुआ है। कुनिका और फरहाना इस फैसले से सबसे ज्यादा गुस्से में हैं और घर में अपनी ड्यूटी से भी हाथ खड़े कर दिये हैं।