मुंबई। Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 के दर्शक और चाहने वाले इस वीकेंड का वार का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं, क्योंकि इस बार घर में काफी कुछ हुआ और वीकेंड का वार में धमाके होने वाले हैं। वहीं, नॉमिनेशंस के लिए भी वीकेंड का इंतजार है। इस बार अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और मृदुल तिवारी को छोड़कर सभी सदस्य नॉमिनेट हैं।
वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों को गाइड करने के साथ उन्हें आईना दिखाते हैं कि कौन कहां गलत है। ऐसी बातों पर भी अपनी राय रखते हैं, जो घर के सदस्यों को सामान्य लगती हैं, मगर शो देखने वालों को परेशान करती हैं।
बहरहाल, सलमान ने वीकेंड का वार की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने एक्स पर शेयर कीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अब पता चलेगा, कौन कितने पानी में! 19वें सीजन में पहली बार 9 कंटेस्टेंट नॉमिनेट
गौरव खन्ना की लगेगी क्लास?
बीते हफ्ते में बिग बॉस के घर में सबसे बड़ा बवाल अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की वजह से हुआ। इन दोनों को बिना माइक स्विमिंग पूल में बातें करने के कारण बिग बॉस ने घरवालों से दंडस्वरूप नॉमिनेट करने के लिए कहा था, मगर गौरव खन्ना ने इसका विरोध किया।
गौरव ने तर्क दिया कि सजा देने में कोई दिक्कत नहीं है, मगर दो ही लोगों को सजा क्यों दी जाए, जबकि घर के नियम कई लोगों ने तोड़े हैं। कप्तान मृदुल ने भी इस मामले में गौरव का साथ दिया, जिससे अभिषेक और अशनूर तो बच गये।
मगर, बिग बॉस ने पूरा घर नॉमिनेट कर दिया, जिसके चलते गौरव खन्ना, अमाल मलिक, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, कुनिका सदानंद, शहबाज खान, मालती चहर, तान्या मित्तल और नीलम गिरि नॉमिनेशन में आ गये।
इसको लेकर घरवालों ने अभिषेक और अशनूर को खूब खरी खोटी सुनाई। कुनिका ने पूरे हफ्ते कप्तान द्वारा दी गई कोई भी ड्यूटी पूरी नहीं की। वहीं, फरहाना ने अपनी ड्यूटी करने में आनाकानी की, जिससे झगड़े हुए।
वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर बात होने की पूरी सम्भावना है और कयास लगाये जा रहे हैं कि अभिषेक-अशनूर को बचाने के लिए गौरव खन्ना की फटकार लगाई जा सकती है। वहीं, मृदुल तिवारी को भी उनकी ढुलमुल कैप्टेंसी के लिए सलमान सुना सकते हैं।
उठेगा अशनूर की बॉडी शेमिंग का मुद्दा?
इसके अलावा अशनूर की बॉडी शेमिंग का मुद्दा भी वीकेंड का वार में उछल सकता है। घर के अंदर तान्या मित्तल, नीलम, कुनिका, शहबाज और अमाल मलिक को अशनूर की फिजीक को लेकर गॉसिप करते हुए देखा गया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग गॉसिप पर भड़के रोहन मेहरा, बोले- उम्मीद है इस वीकेंड सर…
देखना यह भी है कि क्या सलमान कुनिका की क्लास लगाएंगे, जिन्होंने पूरे हफ्ते अपने नॉमिनेशन को मुद्दा बनाकर ना तो कोई ड्यूटी की और ना ही किसी प्रकार का सहयोग किया। उन्होंने अभिषेक बजाज को बाहर निकलकर लीगल केस की धमकी भी दी, क्योंकि कुनिका के मुताबिक, वो सीनियर सिटीजन हैं और अभिषेक उन्हें परेशान कर रहे हैं।

