मुंबई। Bigg Boss 19 Winner Trend: बिग बॉस के 19वें सीजन का विजेता मिलने में बस कुछ घंटे बाकी हैं। रविवार रात को ग्रैंड फिनाले एपिसोड में सलमान खान इस सीजन के विनर की घोषणा करेंगे। उससे पहले सोशल मीडिया में जबरदस्त माहौल बना हुआ है।
वोटिंग हो चुकी है, मगर फाइनलिस्ट्स के फैंस अपने-अपने कंटेस्टेंट के पक्ष में माहौल बनाये हुए हैं और एक्स पर गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रणीत मोरे जीत के फैंस ट्रेंड चला रहे हैं।
गौरव खन्ना
गौरव खन्ना टिकट टू फिनाले जीतकर पहले फाइनलिस्ट बने थे। गौरव 19वां सीजन जीतने के लिए सबसे प्रबल दावेदर माने जा रहे हैं। गौरव के लिए WINING GAURAV KHANNA एक्स पर ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ डेढ़ लाख से ज्यादा पोस्ट लिखी जा चुकी हैं।
फरहाना भट्ट
सीजन की सबसे फायरब्रांड कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट की जर्नी जबरदस्त रही। इस शो ने उन्हें गुमनामी से निकालकर शोहरत की बुलंदी पर बिठाया। शुरुआत में कमजोर लग रही फरहाना शो की विनर के रूप में देखी जा रही हैं। उनके फैंस भी सोशल मीडिया में खूब सक्रिय हैं। हालांकि, यह भी चर्चा रही कि फरहाना के पीछे बिग बॉस शो की निर्माता कम्पनी एंडेमोल का सपोर्ट है। फरहाना के लिए दो ट्रेंड चल रहे हैं- TROPHY AWAITS FARRAHA और FARHANA FOR WIN। इन दोनों हैश टैग्स पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा पोस्ट की गई हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Grand Finale: दुश्मन ना करे दोस्त ने वो काम किया है… इन 7 घटनाओं ने बदले घर में रिश्तों के समीकरण
अमाल मलिक
कम्पोजर और सिंगर अमाल मलिक भी ट्रॉफी की रेस में हैं। उनके लिए फैंस ने JEET KAR ANA AMAALU ट्रेंड चलाया हुआ है, जिसके तहत अब तक 50 हजार से ज्यादा पोस्ट लिखी जा चुकी हैं। एक और ट्रेंड अमाल के लिए चल रहा है- TROPHY BELONGS TO AMAAL
प्रणीत मोरे
स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने भी अपनी जर्नी से प्रभावित किया है। शुरुआत में माना गया था कि प्रणीत ज्यादा टिकेंगे नहीं, मगर फाइनलिस्ट बनकर उन्होंने चौंका दिया। प्रणीत के लिए एक्स पर YASHASVI BHAVA PRANIT ट्रेंड चल रहा है, जिसके तहत सवा लाख से ज्यादा पोस्ट लिखी जा चुकी हैं।
ग्रैंड फिनाले एपिसोड आज रात 9 बजे से कलर्स और जिओ हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

