मुंबई। India’s Got Talent Season 11: छोटे पर्दे के लोकप्रिय टैलेंट शो इंडियाज गॉट टैलेंट का नया सीजन आने वाला है। इस शो में देश के कोने-कोने से ऐसे टैलेंट को मंच दिया जाता है, जो किसी खास हुनर के मालिक हैं। डां, ग्रुप डांस, कोई करतब या कुछ ऐसा, जिसे देख लोग दांतों तले अंगुली दबा लें।
शो के प्रतिभागी चुनने के लिए अलग-अलग शहरों में ऑडिशन किये जाते हैं। सोनी टेलीविजन ने नये सीजन के लिए भी ऑडिशन की घोषणा कर दी गई है।
दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में होंगे ऑडिशन
चैनल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडलों से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 20 जुलाई, कोलकाता में 27 जुलाई और मुंबई में 10 अगस्त को ऑडिशन किये जाएंगे। ऑडिशन की अन्य शर्तों के लिए सोनी-लिव वेबसाइट को रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: KBC Turns 25: बुद्धू बक्से का सबसे स्मार्ट शो, जो बना अमिताभ बच्चन के करियर की ‘लाइफलाइन’, पढ़ें 25 खास बातें
अब आएगा India’s Got Talent का 11वां सीजन
इंडियाज गॉट टैलेंट के 2009 से 2023 तक 10 सीजन आ चुके हैं। इसकी शुरुआत कलर्स टीवी पर हुई थी। आठ सीजन के बाद शो सोनी टीवी पर आने लगा था। शो का यह 11वां सीजन है।
शो के विभिन्न सीजन में किरन खेर, शेखर कपूर, सोनाली बेंद्रे, साजिद खान, धर्मेंद्र, करण जौहर, मलायका अरोड़ा, फराह खान, मनोज मुंतशिर, बादशाह, शिल्पा शेट्टी और अनुपम खेर जज रहे हैं। किरन खेर पहले सीजन से 10वें तक शो की जज रहीं।
शो के पहले सीजन को आयुष्मान खुराना और निखिल चिनप्पा ने होस्ट किया था। इसके बाद गौतम रोडे, म्यांग चेंग, मनीष पॉल, सायरस साहूकार, भारती सिंह, मंत्रा, नकुल मेहता, सिद्धार्थ शुक्ला, रित्विक धनजानी और अर्जुन बिजलानी होस्ट बनते रहे हैं।
पहला सीजन प्रिंस डांस ग्रुप ने जीता था, जबकि दसवें सीजन के विनर अब्जुमढ़ मल्लखम्भ एंड स्पोर्ट्स एकेडमी रहे।