मुंबई। What Is The 50 Show: भारतीय टेलीविजन की दुनिया में एक नया रिएलिटी शो ‘द 50’ आज से शुरू हो रहा है, जो दर्शकों को रोमांच, रणनीति और अप्रत्याशित मोड़ों से मनोरंजन करेगा। यह शो फ्रेंच रियलिटी सीरीज ‘ले सिनकांट’ का भारतीय रूपांतरण है, जिसमें 50 सेलिब्रिटी प्रतियोगी एक भव्य महल में 50 दिनों तक रहेंगे।
शो का अनोखा कॉन्सेप्ट इसे पारंपरिक रिएलिटी शोज से अलग बनाता है, जहां कोई निश्चित नियम नहीं हैं, बल्कि राजनीति, गठबंधन और साइकोलॉजिकल गेम प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इस शो की घोषणा बिग बॉस 19 में सलमान खान ने दिसम्बर में की थी।
क्या है शो का फॉर्मेट?’
‘द 50’ में 50 प्रतियोगी एक लग्जरी पैलेस (महल) में बंद रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यों, चुनौतियों और रणनीतियों के माध्यम से सरवाइव करने की कोशिश करेंगे। शो में कोई फिक्स्ड रूल्स नहीं हैं। इससे ड्रामा, गठबंधनों में बदलाव और गहरी रणनीति की उम्मीद है।
महल को तीन मुख्य जोनों में बांटा गया है: कोर्टयार्ड (डेंजर जोन के साथ, जहां पेनल्टी और महत्वपूर्ण निर्णय होते हैं), एरिना (शारीरिक और मानसिक चुनौतियां, जहां इम्यूनिटी और एलिमिनेशन तय होते हैं), और मुख्य महल।
इसके अलावा, ‘द लायन डेन’ में प्रमुख घोषणाएं और निर्णय लिए जाते हैं। यह फॉर्मेट अप्रत्याशित ट्विस्ट्स से भरा है, जो प्रतियोगियों की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक क्षमता की परीक्षा लेता है।
यह भी पढ़ें: OTT Web Series in February: फरवरी में ओटीटी पर छाएगा ‘कोहरा’, नई सीरीज के साथ आगे बढ़ेगी कई पुराने शोज की कहानी
कौन हैं प्रतियोगी?
शो में 50 सेलिब्रिटी प्रतियोगी शामिल हैं, जिनमें टेलीविजन अभिनेता, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, रैपर, यूट्यूबर और रिएलिटी स्टार्स शामिल हैं। यहां कुछ प्रमुख नामों की सूची है:
- करण पटेल (42 वर्ष)
- अर्चना गौतम (30 वर्ष)
- दिव्या अग्रवाल (33 वर्ष)
- फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू (31 वर्ष)
- मोनालिसा (43 वर्ष) और विक्रांत सिंह राजपूत (39 वर्ष)
- रिद्धि डोगरा (41 वर्ष)
- शाइनी दोशी (36 वर्ष)
- शिव ठाकरे (36 वर्ष)
- उर्वशी ढोलकिया (46 वर्ष)
- प्रिंस नरूला (35 वर्ष) और युविका चौधरी (42 वर्ष)
- सिद्धार्थ भारद्वाज (38 वर्ष)
- राजत दलाल (30 वर्ष)
- रिद्धिमा पंडित (35 वर्ष)
- मनीषा रानी (28 वर्ष)
- सिवेट तोमर (27 वर्ष)
- दिग्विजय राठी (26 वर्ष)
- श्रुतिका अर्जुन (38 वर्ष)
- निक्की टांबोली (29 वर्ष)
- अरबाज पटेल (26 वर्ष)
- लव कटारिया (27 वर्ष)
- अर्चित कौशिक (24 वर्ष)
- लक्ष्य कौशिक
- दिम्पल सिंह (27 वर्ष)
- चाहत पांडे (26 वर्ष)
- नीलम गिरी (28 वर्ष)
- नेहल चुडासामा (29 वर्ष)
- हमीद बर्कजी (31 वर्ष)
- कृष्णा श्रॉफ (33 वर्ष)
- इम्मोर्टल काका (31 वर्ष)
- डिनो जेम्स (34 वर्ष)
- दुष्यंत कुकरेजा (26 वर्ष)
- सुमैरा शेख
- वंशज सिंह
- सपना चौधरी (35 वर्ष)
- जहांवी किरण किलेकर (27 वर्ष)
- यंग सैमी
- अदनान शेख (28 वर्ष)
- बेबिका धुर्वे (34 वर्ष)
- नतालिया जानोसेक (35 वर्ष)
- रचित रोजा (27 वर्ष)
- फैज बालोच (33 वर्ष)
- सौरभ घाडगे
- आरुषि चावला (30 वर्ष)
- आर्या जाधाव (24 वर्ष)
- तेजस्वी माधिवाड़ा (34 वर्ष)
- मैक्सटर्न (26 वर्ष)
- खानजादी
- भाव्या सिंह (29 वर्ष)
होस्ट कौन है?
शो को फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान होस्ट कर रही हैं, जो अपनी ह्यूमर और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं। शो में ‘द लायन’ नामक एक रहस्यमयी फिगर भी है, जो खेल की निगरानी करता है और प्रमुख निर्णय लेता है। फराह खान की होस्टिंग शो को और मनोरंजक बनाती है।
कब और कहां देखें?
‘द 50’ का प्रीमियर आज, 1 फरवरी को हो रहा है। आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे से स्ट्रीम कर सकते हैं, जहां एपिसोड लाइव और ऑन-डिमांड उपलब्ध होंगे। साथ ही, यह कलर्स टीवी पर रात 10.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। दर्शक दोनों माध्यमों से शो का आनंद ले सकते हैं।

