Project Hail Mary Box Office: 10 दिनों में 2844 करोड़ जुटा चुकी है हॉलीवुड की स्पेस फिल्म, भारत में ले रही ‘धुरंधर 2’ से टक्कर

Project Hail Mary box office collection. Photo- X

मुंबई। Project Hail Mary Box Office: हॉलीवुड स्पेस फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी दुनियाभर में अपना दमखम दिखा रही है। रायन गोसलिंग अभिनीत फिल्म ने 10 दिनों में 300 मिलियन डॉलर जुटा लिये हैं, जो भारतीय मुद्रा में 2844 करोड़ बनता है। हालांकि, भारत में प्रोजेक्ट हेल मैरी को धुरंधर द रिवेंज के तूफान का सामना करना पड़ रहा है।

भारत में 17 करोड़ का कलेक्शन

अमेरिका और दुनिया के अन्य हिस्सों में फिल्म 20 मार्च को रिलीज हुई थी। भारत में भी फिल्म पहले इसी तारीख को आने वाली थी, मगर धुरंधर 2 का मौहाल देखते हुए इसके 6 दिन आगे खिसका दिया गया और फिल्म 26 मार्च को रिलीज हुई।

धुरंधर 2 की तूफानी रफ्तार के बावजूद फिल्म के लिए भारत में क्रेज देखा रहा है, जिसकी बदौलत 4 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में प्रोजेक्ट हेल मैरी 17.28 करोड़ ग्रॉस जमा कर चुकी है, जिसमें से 14.15 करोड़ नेट है।

फिल्म के चार दिनों की कमाई के आंकड़े इस प्रकार हैं-

Day 1 (Thursday): ₹2.8 करोड़ (₹2.30 करोड़ नेट)
• Day 2 (Friday): ₹3.33 करोड़ (₹2.75 करोड़ नेट)
• Day 3 (Saturday): ₹5.35 करोड़ (₹4.40 करोड़ नेट)
• Day 4 (Sunday): ₹5.8 करोड़ (₹4.70 करोड़ नेट)

भारत में फिल्म आइमैक्स और 4डीएक्स फॉर्मेट्स में भी रिलीज की गई है। आइमैक्स फॉर्मेट में फिल्म का क्रेज कुछ ज्यादा ही है, जिसके चलते इसके रात 3.45 बजे, सुबह 5 बजे और 7 बजे के शोज रखे गये हैं।

यह भी पढ़ें: Project Hail Mary: रायन गोसलिंग ने ऋतिक रोशन को दिया रीमेक का ऑफर, 26 मार्च को भारत में रिलीज हो रही फिल्म

भारत में साल की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्म

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, प्रोजेक्ट हेल मैरी भारत में रिलीज हुई अन्य साइ फाइ फिल्मों से बेहतर चल रही है। इंटरस्टेलर के मुकाबले इसने 53 फीसदी, ड्यून पार्ट 2 के मुकाबले 35 फीसदी, द मार्शियन के मुकाबले 89 फीसदी और ग्रेविटी के मुकाबले 113 फीसदी बेहतर परफॉर्म किया है।

इस साल अब तक रिलीज हुई अन्य हॉलीवुड फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को प्रोजेक्ट हेल मैरी पहले ही पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म का निर्देशन फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने किया है। भारत में यह अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की गई है।