मुंबई। Dhurandhar 2 Box Office Day 11: रिलीज के 11वें दिन और दूसरे रविवार को धुरंधर द रिवेंज ने 800 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री लेने के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया और इसी के साथ रणवीर सिंह की फिल्म हिंदी सिनेमा की दूसरी हाइएस्ट ग्रॉसर बन गई है।
रविवार को 800 करोड़ के पार धुरंधर 2
टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में पहले दोनों स्थानों पर अब आदित्य धर निर्देशित धुरंधर फ्रेंचाइजी का ही कब्जा है। 2024 में रिलीज हुई पुष्पा 2 के हिंदी डब वर्जन ने 830.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि निर्माताओं की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, धुरंधर 2, 867 करोड़ बटोर चुकी है।
धुरंधर 2 से आगे अब बस धुरंधर है, जिसने 895.96 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। उम्मीद है कि आज सोमवार को यह रिकॉर्ड भी टूट जाएगा और धुरंधर 2 हिंदी सिनेमा के इतिहास की हाइएस्टर ग्रॉसर फिल्म बन जाएगी।
यह भी पढ़ें: ‘अगर Dhurandhar 2 जैसे डायनासोर को नजरअंदाज किया तो…’, फिल्म इंडस्ट्री की खामोशी पर राम गोपाल वर्मा ने दी चेतावनी!
हिंदी भाषा में Top 10 Highest Grosser Movies की लिस्ट अब इस प्रकार है-
1. धुरंधर (2025)- ₹895.96 करोड़ (हिंदी फिल्म)
2. धुरंधर 2 (2026)- ₹867 करोड़ (हिंदी फिल्म)
3. पुष्पा 2 (2024)- ₹830.10 करोड़ (हिंदी डब तेलुगु फिल्म)
4. जवान (2023)- ₹643.87 करोड़ (हिंदी फिल्म)
5. स्त्री 2 (2024)- ₹627.02 करोड़ (हिंदी फिल्म)
6. छावा (2025)- ₹600.10 करोड़ (हिंदी फिल्म)
7. एनिमल (2023)- ₹556.36 करोड़ (हिंदी फिल्म)
8. पठान (2023)- ₹543.05 करोड़ (हिंदी फिल्म)
9. गदर 2 (2023)- ₹525.45 करोड़ (हिंदी फिल्म)
10. बाहुबली 2 (2017)- ₹510.99 करोड़ (हिंदी डब तेलुगु फिल्म)
गौरतलब है कि उपरोक्त लिस्ट में तेलुगु सिनेमा की हिंदी डब वर्जन हैं, जबकि 8 फिल्में हिंदी सिनेमा की हैं। 4 फिल्में ऐसी हैं, जिनके निर्देशक साउथ सिनेमा से ताल्लुक रखते हैं- बाहुबली 2, एनिमल, जवान और पुष्पा 2।
महज 11 दिनों में 800 करोड़ का पड़ाव पार करने वाली धुरंधर हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म है।
रविवार को 71 करोड़ नेट कलेक्शन
रविवार को धुरंधर 2 ने 71 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का 11 दिनों का नेट कलेक्शन 867 करोड़ हो चुका है। धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई थी।
इससे एक दिन 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यूज रखे गये थे, जिसमें 43 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने 102 करोड़ की सॉलिड ओपनिंग ली थी। फिल्म ने 4 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में ही 466 करोड़ नेट जमा कर लिये थे।
गौरतलब है कि पहले वीकेंड में सिर्फ शनिवार को छोड़कर फिल्म ने हर दिन 100 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। दूसरे वीकेंड में धुरंधर 2 ने 177 करोड़ नेट कलेक्शन किया है।

WEEK 1 (19-26 मार्च)
- Day 1 (गुरुवार): ₹145 करोड़ ( ₹43 करोड़ पेड प्रीव्यूज मिलाकर)
- Day 2 (शुक्रवार): ₹83 करोड़
- Day 3 (शनिवार): ₹117 करोड़
- Day 4 (रविवार): ₹121 करोड़
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन (4 Days + Paid Previews): ₹466 करोड़
- Day 5 (सोमवार): ₹64 करोड़
- Day 6 (मंगलवार): ₹58 करोड़
- Day 7 (बुधवार): ₹49 करोड़
- Day 8 (गुरुवार): ₹53 करोड़
ओपनिंग वीक (8 दिन) में नेट कलेक्शन: ₹690 करोड़
WEEK 2 (27 मार्च-2 अप्रैल)
- Day 9 (शुक्रवार): ₹42 करोड़
- Day 10 (शनिवार): ₹64 करोड़
- Day 11 (रविवार): ₹71 करोड़
दूसरे वीकेंड का कलेक्शन: ₹177 करोड़
11 दिनों का नेट कलेकशन: 867 करोड़
अगर, ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर 2 वर्ल्ववाइड 1365 करोड़ जमा कर चुकी है। भारत में फिल्म ने 1023 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि ओवरसीज में फिल्म 342 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

