मुंबई। March OTT Releases: मार्च के महीने में सिनेमाघरों में टॉक्सिक और धुरंधर 2 की धूमधाम रहेगी। 19 मार्च को रिलीज रहीं ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला सकती हैं। टॉक्सिक , कन्नड़ सिनेमा की फिल्म है, जबकि धुरंधर 2 हिंदी फिल्म है। हालांकि, दोनों ही पैन इंडिया रिलीज होंगी।
सिनेमाघरों की इस टक्कर के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी मार्च के महीने में कुछ दिलचस्प फिल्में और सीरीज आ रही हैं। इनमें अनिल कपूर की सूबेदार शामिल है, जो होली के मौके पर ओटीटी पर रिलीज होगी। इसके अलावा सीरीज पर आधारित पीकी ब्लाइंडर्स मूवी भी आ रही है।
1971 के कोलकाता में संगीत और राजनीतिक उथल-पुथल की जुगलबंदी लेकर जैज सिटी वेब सीरीज आ रही है। चलिए, यहां आपको बताते हैं फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट, जिन्हें आप मार्च के महीने में स्ट्रीम कर सकते हैं। इनके अलावा नई घोषणाओं को भी इस लिस्ट में अपडेट किया जाता रहेगा।
यह भी पढ़ें: Ghooskhor Pandat Title Controversy: नेटफ्लिक्स की फिल्म के टाइटल पर भड़का ब्राह्मण समाज, अदालत पहुंचा विवाद
मार्च में ओटीटी पर आ रही फिल्मों की लिस्ट
सूबेदार
- रिलीज डेट: 4 मार्च
- जॉनर: एक्शन
- भाषा: हिंदी
- प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
जब खुली किताब
- रिलीज डेट: 6 मार्च
- जॉनर: ड्रामा
- भाषा: हिंदी
- प्लेटफॉर्म: जी5
वॉर मशीन
- रिलीज डेट: 6 मार्च
- जॉनर: एक्शन, साइ फाइ
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
मेड इन कोरिया
- रिलीज डेट: 12 मार्च
- जॉनर: रोमांस ड्रामा
- भाषा: तमिल
- प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
पीकी ब्लाइंडर्स- द इमोर्टल मैन
- रिलीज डेट: 20 मार्च
- जॉनर: क्राइम ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
मार्च में आ रही वेब सीरीज की लिस्ट
यंग शरलक
- रिलीज डेट: 4 मार्च
- जॉनर: एक्शन, एडवेंचर
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
हेल्लो बच्चों
- रिलीज डेट: 6 मार्च
- जॉनर: ड्रामा
- भाषा: हिंदी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
जैज सिटी
- रिलीज डेट: 6 मार्च
- जॉनर: हिस्ट्री, ड्रामा
- भाषा: बंगाली, हिंदी
- प्लेटफॉर्म: सोनीलिव
वन पीस- इनटू द ग्रैंड लाइन
- रिलीज डेट: 10 मार्च
- जॉनर: साइ फाइ, एडवेंचर, फैंटेसी
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
वन पीस सीन 2
- रिलीज डेट: 10 मार्च
- जॉनर: साइ फाइ, एडवेंचर, फैंटेसी
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
वर्जिन रिवर सीजन 7
- रिलीज डेट: 12 मार्च
- जॉनर: ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
इमपरफेक्ट वुमन
- रिलीज डेट: 18 मार्च
- जॉनर: मिस्ट्री, क्राइम ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी प्लस
डेडलॉक सीजन 2
- रिलीज डेट: 20 मार्च
- जॉनर: क्राइम कॉमेडी
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

