Bhooth Bangla Song Teaser: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का पहला गाना कल होगा रिलीज, टीजर में सामने आई झलक

Bhooth Bangla first song teaser out. Photo- X

मुंबई। Bhooth Bangla Song Teaser: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूत बांग्ला के पहले गाने ‘राम जी आके भला करेंगे’ का टीजर बुधवार को रिलीज कर दिया गया। कुछ सेकंड के इस टीजर ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। क्लासिक अक्षय एनर्जी, जोरदार हंसी और हॉरर-कॉमेडी का परफेक्ट मिक्स देखकर फैंस एक बार फिर कह रहे हैं– “ओजी किंग वापस आ गया!”

कल रिलीज होगा पहला गाना

टीजर में अक्षय कुमार अपने फुल कॉमिक मोड में नजर आ रहे हैं। चेहरे पर अनोखे एक्सप्रेशन, हाथों में मस्ती और चारों तरफ रंग-बिरंगे, लाउड और बेफिक्र विजुअल्स। एक पल में हंसी आती है तो दूसरे पल में डर का मजा भी आता है। टीजर की शुरुआत से लेकर अंत तक हाई एनर्जी बनी रहती है। इसमें एक रैप सेगमेंट भी है, जो गाने को और भी मॉडर्न और अनस्किपेबल बना देता है।

गाना प्रीतम ने कम्पोज किया है। कुमार ने बोल लिखे हैं और देव अरिजीत ने आवाज दी है। रैप वाला हिस्सा मेलो डी ने लिखा और परफॉर्म किया है। पूरा गाना कल यानी 26 फरवरी को रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें: Golmaal 5 Akshay Kumar: अजय देवगन की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में हुई अक्षय कुमार की एंट्री, निभाएंगे यह मजेदार किरदार

https://twitter.com/akshaykumar/status/2026565240494895488

16 साल बाद अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी वापसी

भूत बंगला के जरिए अक्षय और प्रिदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद लौट रही है। अक्षय और प्रियदर्शन की जुगलबंदी हेराफेरी के साथ शुरू हुई थी। कई हिट कॉमेडी फिल्मों के साथ कारवां आगे बढ़ता गया। 2010 में आई खट्टा-मीठा अक्षय और प्रियदर्शन की आखिरी फिल्म है।

अब भूत बंगला में फिर वही जादू लौट रहा है, लेकिन इस बार हॉरर के टच के साथ। फिल्म में अक्षय के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी भी हैं।

फिल्म की कहानी एक हॉन्टेड बंगले के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हंसी और डर का मेल बेजोड़ है। अक्षय ने एकता कपूर के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण भी किया है। भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज होगी।