मुंबई। Raid 2 Box Office Day 10: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के बावजूद फिल्म दर्शकों को खींचती रही।
शनिवार को दोनों देशों के बीच सीजफायर के एलान के बाद फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी और 70 फीसदी का जोरदार उछाल लिया। रेड 2 अब 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
10 दिनों में 112 करोड़ की वसूली
रिलीज के दूसरे शनिवार (10 मई) को रेड 2 ने 8.52 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का 10 दिनों का नेट कलेक्शन 112.42 करोड़ (Raid 2 Box Office Day 10) हो गया है।
इससे पहले दूसरे शुक्रवार को रेड 2 ने 5.01 करोड़ नेट कलेक्शन किया था और नौवें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली थी। इस क्लब में अजय की अब 10 फिल्में हो चुकी हैं।
रेड 2 से आगे अब विक्की कौशल की छावा और अक्षय कुमार की स्काय फोर्स ही हैं। छावा 600 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है, जबकि स्काय फोर्स का लाइफ टाइम कलेक्शन 131 करोड़ है।
जाहिर है कि रेड 2 का अगला शिकार अब स्काय फोर्स ही है, जो दूसरे हफ्ते में आसानी से हासिल हो जाएगा। छावा का रिकॉर्ड तो फिलहाल टूटने से रहा। रेड 2 साल 2025 की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बनने के रास्ते पर है।
यह भी पढ़ें: Mission Impossible 7 Part 2 Advance Booking: शुरू हुई एडवांस बुकिंग, इस दिन सिनेमाघरों में पहुंचेंगे Tom Cruise
10 दिनों में शानदार रहा सफर
रेड 2 सिनेमाघरों में एक मई को गुरुवार के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म ने 19.71 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 73.83 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में फिल्म ने 98.89 करोड़ जुटा लिये थे। फिल्म का 10 दिनों का सफर कुछ यूं रहा:
- गुरुवार- ₹19.71 करोड़ (ओपनिंग)
- शुक्रवार- ₹13.05 करोड़
- शनिवार- ₹18.55 करोड़
- रविवार- ₹22.52 करोड़
ओपनिंग वीकेंड: 73.89 करोड़ (4 Days Weekend)
- सोमवार- ₹7.47 करोड़
- मंगलवार- ₹7.45 करोड़
- बुधवार- ₹4.81 करोड़
- गुरुवार- ₹5.33 करोड़
पहला हफ्ता: 98.89 करोड़ (8 Days Week)
- शुक्रवार- 5.01 करोड़ (दूसरा हफ्ता शुरू)
- शनिवार- 8.52 करोड़
राज कुमार गुप्ता निर्देशित रेड 2 थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक ईमानदार इनकम टैक्स कमिश्नर अमेय पटनायक के रोल में नजर आते हैं। यह अफसर भ्रष्ट नेताओं के यहां इनकम टैक्स की रेड मारने के लिए मशहूर है।
अमेय पटनायक की नजरों से कुछ छिपा नहीं रहता। जहां कुछ मिलने की सम्भावना जीरो होती है, वहां भी अमेय छिपा हुआ धन बरामद कर लेता है।
2018 में आये पहले भाग में अमेय पटनायक ने अपनी टीम के साथ राजाजी बने बाहुबली नेता सौरभ शुक्ला के यहां रेड डाली थी। वहीं, रेड 2 में दादा भाई बने रितेश देशमुख के घर पर रेड मारी है।