मुंबई। Divyanka Tripathi Twin Baby Boys: टीवी कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने मंगलवार को बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। दिव्यांका और विवेक माता-पिता बन गये हैं। दिव्यांका ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की गई खुशखबरी में उन्होंने फिल्मी स्टाइल में लिखा- मेरे करण-अर्जुन आ गये।
दिव्यांका-विवेक का डबल सेलिब्रेशन
विवेक और दिव्यांका ने ग्राफिक तस्वीर भी शेयर की, जिस पर दो बेबी नजर आ रहे हैं। इस पर लिखा है- हमने खुशी मांगी थी। भगवान ने कहा- डबल ले लो। हमें जुड़वां बेटे हुए हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा- इंतजार खत्म हुआ। ब्वॉयज आ गये हैं और जिंदगी पहले से ज्यादा खूबसूरत लगने लगी है, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी।
मेरे करण-अर्जुन आ गये। दिव और मैं पैरेंटहुड का नया चैप्टर शुरू करने वाले हैं। ऐसे में आप सबकी दुआओं और प्यार की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: शालीन मल्होत्रा और सुयश रॉय बने निर्देशक, जानें- कब और कहां देखें करण वाही और सुरभि ज्योति स्टारर वेब सीरीज?

दिव्यांका और विवेक की इस पोस्ट पर कई साथी कलाकारों और फैंस ने बधाई दी है। युविका चौधरी, माही विज, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना ने लव की इमोजी बनाकर बधाई दी है।
2016 में हुई थी दिव्यांका विवेक की शादी
दोनों टीवी सेलिब्रिटीज की यह पहली प्रेग्नेंसी थी। विवेक और दिव्यांका की शादी 2016 में हुई थी। दोनों ने यह मोहब्बतें शो में साथ काम किया था। शादी के पूरे 10 साल बाद उनके जीवन में दोहरी खुशी आई है।
विवेक-दिव्यांका ने 19 मार्च को प्रेग्नेंसी का एलान किया था। इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट में सेलिब्रटी कपल ने लिखा था- 10 साल बाद प्लॉट ट्विस्ट। उन्होंने अपने 10 साल के शादीशुदा सफर को याद करते हुए प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

करियर की बात करें तो दिव्यांका 2023 में फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में नजर आई थीं। वहीं, 2024 में आई वेब सीरीज द मैजिक ऑफ शीरी में उन्होंने भूमिका निभाई थी।
विवेक दहिया ने 2023 में झलक दिखला जा शो में भाग लिया था। 2022 में आये शो पवित्र रिश्ता 2 में विवेक ने अहम रोल निभाया था।

