मुंबई। Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता, समाजसेवी और भारतीय सेना में मानद अधिकारी रहे नाना पाटेकर के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। नाना ने अपने जमीनी किरदारों से लोगों के साथ ऐसा रिश्ता कायम किया कि फिल्म इंडस्ट्री से लेकर गांव-खेड़े में रहने वाले प्रशंसक भी उनके जाने का शोक मना रहे हैं।
सामाजिक मुद्दों को लेकर मुखर रहने वाले नाना की आवाज सियासी गलियारों तक गूंजती रही, भले ही वो राजनीति में सक्रिय ना रहे हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
संबोधन में पिरोये फिल्मों के नाम
गुरुवार को पीएम मोदी नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में इंडियन मोबाइल कांग्रेस को संबोधित कर रहे थे। पीएम ने सभा के बीच में ही नाना की फिल्मों के शीर्षकों के जरिए श्रद्धांजलि देते हुए कहा- ”आज सुबह ही एक खबर आई है, मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर जी अब हमारे बीच नहीं रहे। वो एक बेहतरीन कलाकार थे, जिन्होंने अलग-अलग किरदारों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता।
नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे की आन-बान-शान के लिए समर्पित था। वो बंधनों में नहीं रहे, परिंदे की तरह फिल्मों के आसामान में उड़े। उन्होंने समाज में व्याप्त व्यवस्था पर अपनी फिल्मों के माध्यम से करारा प्रहार किया।
वो ऐसे क्रांतिवीर थे, जिन्होंने बुराइयों के विरुद्ध काम किया। उनकी वाणी जितनी तेज थी, उनकी खामोशी भी उतनी ही प्रभावी थी। वो देश विरोधियों पर निरंतर अंकुश के समर्थक थे। मैं नाना पाटेकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death: रात ढाई बजे बिगड़ी नाना पाटेकर की तबीयत, 45 मिनट तक दी गई थी कार्डियक मसाज
पुणे में अंतिम संस्कार आज
बता दें, नाना पाटेकर का निधन गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे गोवा में हुआ था। उन्हें घर पर ही दिल का दौर पड़ा, मगर चिकित्सकों की कोशिशों के बावजूद बचाया नहीं जा सका। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना का अंतिम संस्कार पुणे में उनके फार्महाउस पर आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
लगभग 48 सालों से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय नाना ने अपने किरदारों और अनोखी संवाद अदाएगी से दर्शकों के दिलों पर लम्बे समय तक राज किया। अपने करियर में उन्होंने विशुद्ध मसाला फिल्मों के साथ समानांतर सिनेमा और थिएटर में खूब काम किया। नाना फिल्मों में रोमांस से लेकर एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी करते नजर आये और हर किरदार में दर्शकों ने उन्होंने गले लगाया।
नाना की आखिरी स्क्रीन प्रेजेंस विशाल भारद्वाज निर्देशित ओ रोमियो फिल्म है, जिसमें उन्होंने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का किरदार निभाया था। नाना की आखिरी फिल्म शक्ति शालिनी बताई जा रही है, जिसक उन्होंने शूटिंग पूरी कर ली। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

