Housefull 5 Trailer: इस दिन आएगा ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर, क्या जून की होगी शुरुआत धमाकेदार?

Housefull 5 trailer release date. Photo- Instagram

मुंबई। Housefull 5 Trailer: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 को छोड़ दें तो मई का महीना बॉलीवुड के लिए खराब रहा है। ज्यादा फिल्में भी रिलीज नहीं हुईं। अब शुक्रवार को भूल चूक माफ रिलीज हो रही है। इस महीने यह आखिरी हिंदी फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कर सकती है।

इसके बाद नजर जून में रिलीज होने वाली फिल्मों पर रहेगा, जिनमें सबसे पहली हाउसफुल 5 है। अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। अब इंतजार इसके ट्रेलर का है। अभी तक फिल्म के 2 गाने और एक टीजर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Dil E Nadaan Song: लाल परी के बाद ‘हाउसफुल 5’ का दूसरा गाना रिलीज, मस्ती में थिरके अक्षय कुमार

कब आएगा हाउसफुल 5 का ट्रेलर?

मेकर्स ने गुरुवार को ट्रेलर (Housefull 5 Trailer) की रिलीज डेट से पर्दा उठाया। हाउसफुल 5 का ट्रेलर 27 मई को आ रहा है, जो मुंबई में एक भव्य इवेंट में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर लॉन्च में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रहेगी।

कलाकारों का हाउसफुल

अपने टाइटल के मुताबिक, फिल्म में कलाकारों का हाउसफुल है। अलग-अलग किरदारों में 18 कलाकार नजर आएंगे। इनमें से अक्षय कुमार, चंकी पांडेय और रितेश देशमुख इस फ्रेंचाइजी से शुरू से जुड़े रहे हैं। फरदीन खान, संजय दत्त, नाना पाटेकर, डीनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा और सोनम बाजवा पहली बार हाउसफुल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं।

एक्टर/फ्रेंचाइजीहाउसफुल 5हाउसफुल 4हाउसफुल 3हाउसफुल 2हाउसफुल
अक्षय कुमारYesYesYesYesYes
रितेश देशमुखYesYesYesYesYes
अभिषेक बच्चनYesYes
फरदीन खानYes
संजय दत्तYes
जैकी श्रॉफYesYes
नाना पाटेकरYes
चंकी पांडेयYesYesYesYesYes
श्रेयस तलपड़ेYesYesYes
डीनो मोरियाYes
निकितिन धीरYesYes
जॉनी लीवरYesYesYes
रंजीतYesYesYes
चित्रांगदा सिंहYes
जैकलीन फर्नांडिजYesYesYesYes (धन्नो गाने में)
सौंदर्या शर्माYes
नरगिस फाखरीYesYes
सोनम बाजवाYes

हाउसफुल 5 की कहानी और पटकथा भी साजिद नाडियाडवाला द्वारा लिखी गई है, जबकि निर्देशक तरुण मनसुखानी हैं। हाउसफुल, बॉलीवुड की सबसे लम्बी चलने वाली फ्रेंचाइजी है, जिसकी शुरुआत 2010 में हुई थी। यह अकेली फ्रेंचाइजी है, जिसका पांचवां भाग रिलीज हो रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित, हाउसफुल 5, 6 जून 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस साल अक्षय की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले स्काय फोर्स और केसरी 2 रिलीज हो चुकी हैं।