मुंबई। Metro In Dino Trailer: कुछ शहर कभी नहीं सोते और ना ही उनकी प्रेम कहानियां। इंतजार खत्म हुआ, मेट्रो…इन दिनों का ट्रेलर रिलीज हो गया है! ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ और ‘लूडो’ के बाद निर्देशक अनुराग बसु अपनी हाइपरलिंक्ड ट्रिलॉजी के अंतिम अध्याय के साथ लौट रहे हैं।
इस बार शहर की धड़कन और तेज है, कहानियां और गहरी हैं। भावनाएं पहले से कहीं अधिक रॉ हैं। अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, अली फजल और नीना गुप्ता जैसे शानदार कलाकारों इस कहानी की धड़कन हैं।
महानगरों की अफरा-तफरी और जज्बात की हलचल
दिल को छूने वाली प्रेम कहानियों से लेकर जीवन बदल देने वाले फैसलों तक, ट्रेलर उन कहानियों की झलक देता है, जो गहरे व्यक्तिगत होने के साथ-साथ यूनिवर्सल भी हैं। यह तेज-रफ्तार, भावनात्मक रूप से समृद्ध और बसु के खास अंदाज़ से भरा हुआ है- रियलिज्म और जादू का सही संतुलन।
यह भी पढ़ें: Upcoming Bollywood South Movies In June: जून का पारा बढ़ाने आ रहीं ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर घमासान
शहर के प्रभावशाली दृश्यों, जबरदस्त केमिस्ट्री और दिल को छू लेने वाले पलों के साथ, मेट्रो… इन दिनों महानगरों की अफरा-तफरी और उसमें अक्सर खो जाने वाली शांत भावनाओं के लिए एक प्रेम पत्र की तरह महसूस होती है।
इस सब को अनुराग बसु के सुरीले निर्देशन और और प्रीतम के संगीत के साथ कैद किया गया है। उलझे हुए रिश्तों की दुनिया में ट्रेलर उसी व्यक्ति से बार-बार प्यार करने की खूबसूरती का जश्न मनाता है। कहानियां अपनी सी लगती हैं।
कब रिलीज होगी मेट्रो… इन दिनों?
‘मेट्रो…इन दिनों’ का निर्माण टी-सीरीज और अनुराग बसु प्रोडक्शन्स प्रा. लि. ने किया है। गुलशनल कुमार और अनुराग बसु निर्माता हैं। अनुराग के निर्देशन में बनी फिल्म का संगीत प्रीतम ने किया है। फिल्म 4 जुलाई, 2025 से सिनेमाघरों में देखें।