Deepika Padukone in AA 22: बड़ी खबर! अल्लू अर्जुन के लिए दीपिका पादुकोण ने छोड़ी प्रभास की फिल्म? देखिए ये वीडियो

Deepika Padukone joins Allu Arjun in Aa 22. Photo- Instagram

मुंबई। Deepika Padukone in AA 22: पिछले दिनों दीपिका पादुकोण प्रभास की फिल्म स्पिरिट छोड़ने के लिए चर्चा में रही थीं, जिसे संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित कर रहे हैं। संदीप ने इशारों-इशारों में दीपिका को अनप्रोफेशनल भी बताया था और अपने पीआर का इस्तेमाल करके फिल्म की डिटेल्स लीक करने का आरोप लगाया था।

फिल्म में दीपिका की जगह अब तृप्ति डिमरी के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सब हैरान थे कि आखिर संदीप और प्रभास की फिल्म को कोई कैसे ठुकरा सकता है? इसका जवाब अब मिल गया है। यहां बता दें कि स्पिरिट में लीड हीरोइन के लिए दीपिका के नाम की ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई थी, मगर उनके फिल्म में होने की खबरें काफी वक्त से आ रही थीं।

अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने सम्भवत: अल्लू अर्जुन के लिए प्रभास की फिल्म को छोड़ा था। अल्लू की AA 22 X A 6 में दीपिका की बतौर फीमेल लीड एंट्री हो गई है। तेलुगु सिनेमा की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं, जिनके साथ अल्लू की पहली फिल्म है।

शनिवार को दीपिका के ऑन-बोर्ड (Deepika Padukone in AA 22) होने की आधिकारिक घोषणा एक वीडियो के जरिए कर दी गई। इस वीडियो को दीपिका ने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें एटली, दीपिका के साथ स्क्रिप्ट डिस्कस करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Spirit Movie: खुंदक में बिल्ली खम्भा नोचे! संदीप रेड्डी वंगा ने साधा किस एक्ट्रेस पर निशाना? लगाया डर्टी पीआर गेम्स का आरोप

योद्धा के किरदार में दिखेंगी दीपिका?

वीडियो में दीपिका के किरदार के स्केचेज और लुक टेस्ट की झलकियां भी हैं, जिनसे लगता है कि अल्लू की फिल्म वो एक वॉरियर का रोल निभाने वाली हैं। फिल्म में हैवी वीएफएक्स का इस्तेमाल होने वाला है और तकनीकी रूप से यह जबरदस्त होने वाली है।

एनाउंसमेंट वीडियो (Deepika Padukone in AA 22) में दीपिका को क्वीन कहा गया है। AA 22 का निर्माण सन पिक्चर्स की ओर से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Allu Arjun: AA 22 में होश उड़ा देगा अल्लू अर्जुन का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन, NTR Jr. के फिटनेस गुरु ने उठाई जिम्मेदारी

दीपिका की दूसकी तेलुगु फिल्म

कन्नड़ सिनेमा से अपना अभिनय करियर शुरू करने वाली दीपिका की यह दूसरी तेलुगु पैन इंडिया फिल्म होगी। पिछले साल आई कल्कि 2898 एडी से दीपिका ने तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। नाग आश्विन निर्देशित फिल्म में दीपिका ने कल्कि अवतार की मां का रोल निभाया है।