मुंबई। Metro… In Dino: अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो… इन दिनों रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म अनुराग की लाइफ… इन अ मेट्रो और लूडो की ट्रिलॉजी पूरी करती है। इस ट्रिलॉजी की सभी फिल्मों में एक ही शहर में बसे विभिन्न किरदारों की भावनात्मक संघर्ष को दिखाया जाता है।
अनुराग बॉलीवुड के उन निर्देशकों में शामिल हैं, जो भावनाओं को कहानी का अहम हिस्सा बनाते हैं। इंसानी जज्बात उनके लिए सबसे जरूरी हैं। मेट्रो… इन दिनों (Metro… In Dino) में वेटरन एक्टर अनुपम खेर भी एक अहम भूमिका में दिखेंगे। उनकी जोड़ी नीना गुप्ता के साथ बनी है।
यह भी पढ़ें: Metro… In Dino: ‘उनके साथ गिव एंड टेक रिलेशनशिप’, अनुपम खेर के साथ रीयूनियन पर बोलीं नीना गुप्ता
अनुराग की सहजता के कायल अनुपम
अनुपम ने अनुराग की निर्देशकीय शैली पर बात करते हुए कहा- “अनुराग बसु भावनाओं के जादूगर हैं। इसमें कोई चालबाजी नहीं है, लेकिन भावनाएं रोने से मुस्कुराने, मुस्कुराने से हंसी तक जा सकती हैं और वे इसे सहजता से करते हैं।”
इसके अलावा अभिनेता ने बसु दा के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “अनुराग अपने अभिनेताओं से जो चाहते हैं, उसे व्यक्त करने में सहज हैं।
वे सही भावनाओं का उपयोग करके अपनी बात कहते हैं और ऐसा नहीं लगता कि वे अभिनेता को यह दिखाकर प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें अपनी कला के बारे में कितना पता है। वे अपने अभिनेता पर भरोसा करते हैं, और यही सबसे बड़ी चीज है जो एक अभिनेता चाहता है।”
कब रिलीज होगी Metro… In Dino?
फिल्म में अनुपम और नीना के साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा भी हैं। प्रीतम ने संगीत दिया है, जबकि भूषण कुमार और खुद अनुराग ने निर्माण किया है। फिल्म (Metro… In Dino) 4 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी।