Housefull 5 Box Office Day 9: शनिवार को हाउसफुल 5 ने पार किया 150 करोड़ का पड़ाव, अक्षय की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसर

Housefull 5 box office collection Day 9. Photo- Instagram

मुंबई। Housefull 5 Box Office Day 9: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 की रफ्तार दूसरे वीकेंड में कुछ बढ़ी है। हालांकि, कलेक्शंस में वो उछाल नहीं आया, जिसकी उम्मीद थी। पहले वीकेंड के मुकाबले दूसरे वीकेंड में कलेक्शंस 50 फीसदी तक गिरे हैं। फिर भी हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के पड़ाव को पार कर चुकी है।

9 दिनों में 150 करोड़ के पार हाउसफुल 5

फिल्म ने 13 जून को दूसरे हफ्ते में एंट्री ली। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 6.60 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जबकि दूसरे शनिवार को फिल्म का नेट कलेक्शन 10.21 करोड़ रहा। इसके साथ हाउसफुल 5 का 9 दिनों का नेट कलेक्शन (Housefull 5 Box Office Day 9) 150.39 करोड़ हो गया है।

रविवार को फिल्म के कलेक्शंस में और उछाल आने की सम्भावना है। छावा और रेड 2 के बाद हाउसफुल 5 फिलहाल साल 2025 की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

यह भी पढ़ें: Housefull 5: सोनम बाजवा और चंकी पांडेय ने मनाया कामयाबी का जश्न, छिपकर पब्लिक रिएक्शन लेते दिखे अक्षय कुमार

हाउसफुल 5 के प्रमुख पड़ाव

अगर, हाउसफुल 5 के अहम पड़ावों तक पहुंचने में दिनों की गिनती करें तो फिल्म ने 50 करोड़ का पड़ाव रिलीज के दूसरे दिन ही पार कर लिया, जबकि 100 करोड़ के पार जाने में चार दिन लगे।

  • 50 करोड़- दूसरे दिन
  • 100 करोड़- चौथे दिन
  • 150 करोड़- नौवें दिन

अक्षय कुमार की TOP 10 फिल्में

हाउसफुल 5, अब अक्षय कुमार की टॉप 10 फिल्मों में सातवें स्थान पर आ गई है। आज, रविवार को केसरी को पीछे छोड़कर यह अक्षय के करियर की छठी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। इससे ऊपर चढ़ने में फिल्म को अभी वक्त लगेगा।

अक्षय की पहचान भले ही एक्शन स्टार के रूप में होती है, मगर उनकी टॉप 10 फिल्मों में से 6 कॉमेडी जॉनर की हैं।

1. गुड न्यूज- 205.14 करोड़ (2019)- कॉमेडी ड्रामा

      2. मिशन मंगल- 202.98 करोड़ (2019)- साइ फाइ ड्रामा

        3. सूर्यवंशी- 196 करोड़ (2021)- एक्शन ड्रामा

          4. हाउसफुल 4- 194.60 करोड़ (2019)- कॉमेडी ड्रामा

            5. 2.0- 189.55 करोड़ (2018)- साइ फाइ एक्शन ड्रामा

              6. केसरी- 154.41 करोड़ (2019)- पीरियड ड्रामा

                7. हाउसफुल 5- 150.39 करोड़ (2025)- कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री

                  8. ओएमजी 2- 150.17 करोड़- (2023)- सोशल कॉमेडी

                    9. टॉयलेट एक प्रेम कथा- 134.22 करोड़ (2017)- सोशल कॉमेडी

                      10. राउड़ी राठौड़- 133.25 करोड़ (2012)- एक्शन कॉमेडी

                        पहले हफ्ते में हाउसफुल 5 के कलेक्शंस

                        6 जून को रिलीज हुई फिल्म ने 24.35 करोड़ की ठकीठाक ओपनिंग ली थी। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 91.83 करोड़ जमा कर लिये थे, जबकि पहले हफ्ते में 133.58 करोड़ बटोर लिये थे।

                        • शुक्रवार (Day 1): ₹24.35 करोड़
                        • शनिवार (Day 2): ₹32.38 करोड़
                        • रविवार (Day 3): ₹35.10 करोड़
                        • सोमवार (Day 4): ₹13.15 करोड़
                        • मंगलवार (Day 5): ₹11.70 करोड़
                        • बुधवार (Day6): ₹9.40 करोड़
                        • गुरुवार (Day 7): ₹7.50 करोड़

                        हाउसफुल 5 दो क्लाइमैक्स के साथ रिलीज की गई है। तरुण मनसुखानी ने निर्देशन किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले साजिद नाडियाडवाला ने लिखे हैं। उन्होंने ही फिल्म का निर्माण किया है। हाउसफुल 5 में कुल 19 सितारों ने अहम किरदार निभाये हैं।