दिल्ली में आज होगा Sunjay Kapur का अंतिम संस्कार, बच्चों के साथ शामिल होंगी करिश्मा, सैफ-करीना भी रवाना

Karishma Kapoor leaves for Sunjay Kapur funeral. Photo- Instagram

मुंबई। Sunjay Kapur Last Rites: करिश्मा कपूर के पूर्व पति बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन 12 जून को लंदन में हो गया था। संजय के आकस्मिक निधन से उद्योग जगत में भी शोक छा गया। निधन के करीब हफ्ताभर बाद आज गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसके लिए करिश्मा कपूर बच्चों के साथ मुंबई से दिल्ली रवाना हो गई हैं।

बच्चों के साथ दिखीं करिश्मा

सैफ अली खान और करीना कपूर भी अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले हैं। पैपराजी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने मुंबई के कलीना एयरपोर्ट से वीडियो शेयर किये हैं। वीडियो में करिश्मा बच्चों के साथ सफेद कपड़े पहने हुए नजर आ रही हैं।

एक अन्य वीडयो में सैफ और करीना एयरपोर्ट के अंदर दाखिल होते हुए दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur Death: मधुमक्खी की वजह से गई संजय की जान, कंगना रनौत बोलीं- बस कर, 2025!

संजय कपूर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लंदन में पोलो खेलते समय संजय के मुंह में एक मधुमक्खी घुस गई थी, जिसके डंक मारने के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और दौरा पड़ने के मौत हो गई।

उनका निधन जिस ढंग से हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। संजय महज 53 साल के थे।

बता दें, संजय कपूर (Sunjay Kapur Last Rites) के निधन के बाद करिश्मा कपूर या कपूर फैमिली की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया। ना ही, सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

करिश्मा से 2016 में हुआ Sunjay Kapur का तलाक

करिश्मा से उनकी शादी 2003 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। 2014 में दोनों ने आपसी सहमित से तलाक की अर्जी डाली।

2016 में उनका तलाक हो गया था। संजय से तलाक के बाद करिश्मा सिंगल हैं।

करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा का केस भी दायर किया था। उन्होंने कई गम्भीर आरोप लगाये थे। बच्चों की कस्टडी को लेकर भी दोनों में काफी खींचतान रही। करिश्मा से तलाक लेने के बाद संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी कर ली।