Housefull 5 Box Office Day 18: तीसरे सोमवार को इतनी घटी फिल्म की कमाई, ‘हाउसफुल 4’ से अब इतना पीछे

Housefull 5 box office collection 18 Days. Photo- Instagram

मुंबई। Housefull 5 Box Office Day 18: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने पहले हफ्ते में जो रफ्तार दिखाई थी, उससे लग रहा था कि 200 करोड़ का पड़ाव फिल्म आसानी से पार कर लेगी, मगर तसरे हफ्ते में आते-आते फिल्म थकने लगी है और अब डबल सेंचुरी का सफर लम्बा होता जा रहा है।

हाउसफुल 5 अक्षय की टॉप 10 फिल्मों में फिलहाल छठे स्थान पर है। मंगलवार के कलेक्शन के बाद उम्मीद है कि हाउसफुल 5, 2.0 को पीछे छोड़कर टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

18 दिनों में हाउसफुल 5 को मिले 188 करोड़

तीसरे सोमवार को हाउसफुल 5 ने 1.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का 18 दिनों का नेट कलेक्शन 188.09 करोड़ (Housefull 5 Box Office Day 18) हो गया है। 2018 में आई 2.0 ने 189.55 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।

अगर, सिर्फ हाउसफुल फ्रेंचाइजी की बात करें तो सबसे ज्यादा कलेक्शन 194.60 करोड़ 2019 में आई हाउसफुल 4 ने किया था। हाउसफुल 5, इस फ्रेंचाइजी की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par Box Office Day 4: सोमवार को ‘तारे’ से आगे निकली ‘सितारे’, ये हैं आमिर खान की टॉप 10 फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की टॉप 10 फिल्में

1. गुड न्यूज- 205.14 करोड़ (2019)- कॉमेडी ड्रामा

2. मिशन मंगल- 202.98 करोड़ (2019)- साइ फाइ ड्रामा

3. सूर्यवंशी- 196 करोड़ (2021)- एक्शन ड्रामा

4. हाउसफुल 4- 194.60 करोड़ (2019)- कॉमेडी ड्रामा

5. 2.0- 189.55 करोड़ (2018)- साइ फाइ एक्शन ड्रामा

6. हाउसफुल 5- 188.09 करोड़ (2025)- कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री

7. केसरी- 154.41 करोड़ (2019)- पीरियड एक्शन ड्रामा

8. ओएमजी 2- 150.17 करोड़- (2023)- सोशल कॉमेडी

9. टॉयलेट एक प्रेम कथा- 134.22 करोड़ (2017)- सोशल कॉमेडी

10. राउड़ी राठौड़- 133.25 करोड़ (2012)- एक्शन कॉमेडी

6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हाउसफुल 5 ने 24.35 करोड़ को ओपनिंग ली थी और ओपनिंग वीकेंड में 91.83 करोड़ बटोरे थे। फिल्म ने पहले हफ्ते में 133.58 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जबकि दो हफ्ते बाद फिल्म 177.09 करोड़ कर चुकी थी।

20 जून को तीसरे हफ्ते में दाखिल हुई फिल्म ने तीसरे वीकेंड में 9.40 करोड़ नेट कलेक्शन किया था।

पहला हफ्ता:

  • Day 1 (शुक्रवार): 24.35 करोड़ रुपये
  • Day 2 (शनिवार): 32.38 करोड़ रुपये
  • Day 3 (रविवार): 35.10 करोड़ रुपये

ओपनिंग वीकेंड: 91.83 करोड़ रुपये

  • Day 4 (सोमवार): 13.15 करोड़ रुपये
  • Day 5 (मंगलवार): 11.70 करोड़ रुपये
  • Day 6 (बुधवार): 9.40 करोड़ रुपये
  • Day 7 (गुरुवार): 7.50 करोड़ रुपये

फर्स्ट वीक: 133.58 करोड़ रुपये

दूसरा हफ्ता:

  • Day 8 (शुक्रवार): 6.60 करोड़ रुपये
  • Day 9 (शनिवार): 10.21 करोड़ रुपये
  • Day 10 (रविवार): 12.30 करोड़ रुपये

दूसरा वीकेंड: 29.11 करोड़

  • Day 11 (सोमवार): 3.80 करोड़ रुपये
  • Day 12 (मंगलवार): 4.40 करोड़ रुपये
  • Day 13 (बुधवार): 3.20 करोड़ रुपये
  • Day 14 (गुरुवार): 3 करोड़ रुपये

सेकंड वीक: 177.09 करोड़ रुपये

तीसरा हफ्ता:

  • Day 15 (शुक्रवार): 2.30 करोड़ रुपये
  • Day 16 (शनिवार): 3.20 करोड़ रुपये
  • Day 17 (रविवार): 3.90 करोड़ रुपये

तीसरा वीकेंड: 9.40 करोड़ रुपये

  • Day 18 (सोमवार): 1.60 करोड़ रुपये

हाउसफुल 5, इस साल की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्मों में दूसरे स्थान पर आ चुकी है और छावा (600 करोड़) के बाद 200 करोड़ क्लब में यह दूसरी फिल्म बनने की ओर अग्रसर है।