क्या जल्द होने वाली है Aditya Roy Kapur की शादी? कपिल शर्मा के शो में Sara Ali Khan ने खोला राज

Aditya Roy Kapur and Sara Ali Khan in The Great Indian Kapil Show. Photo- Netflix

मुंबई। Aditya Roy Kapur: सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो… इन दिनों में पहली बार साथ आये हैं। दोनों अगले हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म के प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में आदित्य और सारा, मेट्रो टीम के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे, जहां दोनों ने जमकर मस्ती की।

ज्यादा दिनों तक कुंवारे नहीं रहेंगे आदित्य

कपिल ने शो के दौरान आदित्य (Aditya Roy Kapur) की लीडिंग लेडीज में एक समानता खोजते हुए उन्हें छेड़ा । कपिल ने कहा- दोस्तों, आपको मजेदार चीज बताता हूं। आप सबने नोटस तो किया होगा। फितूर में आदित्य ने कटरीना के साथ काम किया, उनकी शादी हो गई।

सड़क 2 में इन्होंने आलिया के साथ काम किया, आलिया की भी शादी हो गई। नाइट मैनेजर में इन्होंने शोभिता के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई तो सारा इसके बाद…?? इससे पहले की आदित्य कोई प्रतिक्रिया दे पाते सारा ने कहा- मैंने रणवीर के साथ काम किया है, उसकी शादी हो गई। वरुण के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई। विक्रांत के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई। विक्की के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई तो एक्चुली बचना तो आदी को चाहिए।

यह भी पढ़ें: Netflix Show Final Seasons: इन शोज का गिर जाएगा पर्दा, तारीख नोट कर लीजिए- कब आ रहे फिनाले एपिसोड्स?

सारा और को-एक्टर्स की शादी का कनेक्शन

बता दें, सारा ने रणवीर सिंह के साथ सिम्बा (2018) में काम किया था, जो उनके करियर की दूसरी फिल्म है। रणवीर की शादी दीपिका पादुकोण के साथ 2018 में हुई। वरुण के साथ सारा ने कुली नम्बर वन (2020) में काम किया था। वरुण की शादी उनकी बचपन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ (2021) हुई।

विक्रांत के साथ सारा ने गैसलाइट (2023) में काम किया था। विक्रांत ने अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ 2022 में शादी की। विक्की के साथ सारा ने 2023 की फिल्म जरा हटके जरा बचके में काम किया था। विक्की ने 2021 में कटरीना कैफ संग शादी की थी।

मेट्रो… इन दिनों की टीम के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 का दूसरा एपिसोड आज शनिवार को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर आएगा। बता दें, तीसरे सीजन की शुरुआत 21 जून को सलमान खान के साथ हुई थी।

मेट्रो… इन दिनों 4 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी।