मुंबई। Sitaare Zameen Par Box Office Day 9: आमिर खान ने अपने स्पेशल सितारों के साथ मिलकर आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और दूसरे शनिवार को फिल्म ने शानदार उछाल लेते हुए 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है। आमिर की फिल्म के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी मानी जा रही है, क्योंकि रिलीज से पहले इसको लेकर तमाम आशंकाएं थीं।
उनकी पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। इसके बावजूद आमिर ने मसाला कमर्शियल फिल्म से कमबैक करने के बजाय एक रीमेक को चुना। आमिर का रिस्क कहें या कन्विक्शन, जो भी हो, मगर सितारे जमीन पर ने उनके फैसले को सही साबित किया है।
शनिवार को फिल्म के कलेक्शंस देखते हुए अब इससे लम्बी पारी खेलने की उम्मीद हो गई है। खासकर, तब जबकि काजोल की फिल्म मां सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, मगर ऐसा लग रहा है कि सितारे जमीन पर को दर्शकों ने अपना लिया है।
9 दिनों में 107 करोड़ का कलेक्शन
शुक्रवार को दूसरे हफ्ते में दाखिल हुए सितारे जमीन पर के कलेक्शंस में शनिवार को लगभग 88 फीसदी का उछाल आया। अंतिम आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने शनिवार 12.55 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि शुक्रवार को फिल्म ने 6.67 करोड़ जमा किये थे।
शनिवार का कलेक्शन मिलाकर सितारे जमीन पर का अब नौ दिनों का नेट कलेक्शन (Sitaare Zameen Par Box Office Day 9) 107.68 करोड़ हो गया है।
उम्मीद की जा रही है कि सितारे जमीन पर रविवार को गजनी के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी, जिसने 114 करोड़ लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। गजनी हिंदी सिनेमा की पहली 100 करोड़ी फिल्म है।
इस साल रिलीज हुई फिल्मों से तुलना करें तो आमिर की फिल्म ने सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 को पीछे छोड़ दिया है। रविवार के कलेक्शन के बाद सलमान खान की सिकंदर भी पीछे छूट जाएगी।
यह भी पढ़ें: Upcoming Bollywood Movies In July: जुलाई में फिल्मों की झमाझम बारिश, क्या बॉक्स ऑफिस पर भी आएगा तूफान?
Sitaare Zameen Par के प्रतिदिन कलेक्शंस इस प्रकार हैं:
20 जून को रिलीज हुई सितारे जमीन पर ने 10.70 करोड़ की ओपनिंग ली थी। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 57.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म ने वर्किंग डेज में अपनी रफ्तार समान बनाये रखी, जिससे पहले हफ्ते में 88.46 करोड़ जमा करने में सफल रही।
पहला हफ्ता:
- Day 1: 10.70 करोड़ (ओपनिंग)
- Day 2: 19.90 करोड़
- Day 3: 26.70 करोड़
ओपनिंग वीकेंड: 57.30 करोड़
- Day 4: 8.50 करोड़
- Day 5: 8.60 करोड़
- Day 6: 7.51 करोड़
- Day 7: 6.55 करोड़
फर्स्ट वीक कलेक्शन: 88.46 करोड़
दूसरा हफ्ता:
- Day 8: 6.67 करोड़
- Day 9: 12.55 करोड़
सितारे जमीन पर का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है। स्पेनिश फिल्म के रीमेक का स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने किया है। फिल्म में जिनिलिया देशमुख ने फीमेल लीड रोल निभाया है।
(बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अंतिम आंकड़े आने के बाद लेख को अपडेट किया गया है)